एक्सप्लोरर

Serbia Shooting: सर्बिया के गांव में अंधाधुंध फायरिंग, हमले में 8 लोगों की मौत

Serbia: सर्बिया में दो दिन पहले ही गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था.अब एक और गांव में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया.

Serbia Gun Shooting: सर्बिया (Serbia) में गुरुवार (4 मई) को देर रात गोलीबारी (Gun Firing) की घटना को अंजाम दिया गया है. ये घटना देर रात सर्बिया के कस्बे म्लादेनोवाक (Mladenovac) के डबोना (Dubona) गांव में हुई. इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए. सर्बिया की न्यूज एजेंसी ब्रॉडकास्ट नोवा एस के अनुसार गोली चलाने वाला आरोपी फरार है. पुलिस ने आरोपी को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

स्थानीय मीडिया ने बताया कि घटना तब हुई जब एक अज्ञात बंदूकधारी ने चलती गाड़ी से ऑटोमेटिक गन से अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी. पुलिस के अनुसार, हमले को अंजाम देने वाले संदिग्ध आरोपी की उम्र 21 साल बताई जा रही है. पुलिस ने उसके खिलाफ सर्च वारंट जारी कर दिया है.

एक दिन पहले ही हुई थी गोलीबारी
पुलिस ने हमले के बाद गांव के आस-पास के इलाके को घेर लिया है. उनका मानना है कि आरोपी आस-पास ही छिपा हुआ है. घटनास्थल से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है. घटना से जुड़ी वीडियो में एम्बुलेंस और पुलिस की गाड़ियों का जमावड़ा दिख रहा है. स्थानीय प्रशासन ने म्लाडेनोवैक और माली पोज़ेरेवैक के क्षेत्र में अपनी टीम को आरोपी की तलाशी के लिए भेजा है.

इस जानलेवा घटना से मात्र 1 दिन पहले ही 3 मई को सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड के एक स्कूल में 13 साल के छात्र ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी और 7 लोग घायल हो गए थे.
 
सर्बिया की सरकार ने जारी की चेतावनी
सर्बिया में अक्सर, गोलीबारी की घटनाएं कम होती हैं. वहां के लोगों के पास गन लाइसेंस भी होते है. इसके बावजूद देश में सामूहिक गोलीबारी की घटना बहुत ही दुर्लभ मानी जाती है. वहीं दो दिन हुई लगातार गोलीबारी की घटनाओं ने देश की सरकार को चिंता में डाल दिया है. इसको लेकर सर्बिया के आंतरिक मंत्रालय ने गुरुवार को बंदूक रखने वालो के लिए चेतावनी भी जारी की है. सरकार ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि वो अपनी बंदूकों को सावधानी पूर्वक संभाल कर रखे. अपनी बंदूकों को लॉकर मे रखने को कहा. विशेष रूप से बंदूकों को बच्चे से दूर रखने की अपील की.

ये भी पढ़ें: Serbia School Shooting: सर्बिया के स्कूल में जानलेवा फायरिंग, 7वीं कक्षा के बच्चे ने चलाई गोलियां, 9 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget