एक्सप्लोरर

Serbia School Shooting: सर्बिया के स्कूल में जानलेवा फायरिंग, 7वीं कक्षा के बच्चे ने चलाई गोलियां, 9 लोगों की मौत

Serbia Crime News: यूरोप के देश सर्बिया में राजधानी बेलग्रेड स्थित एक स्कूल में गोलीबारी हुई है. गोलीबारी में कई छात्रों की जान चली गई है. घटना के बाद मचा कोहराम...

Serbia School Shooting: दक्षिण-पूर्वी यूरोप के देश सर्बिया (Serbia) में जानलेवा फायरिंग हुई है. यहां एक स्कूल में गोलियां चल गईं, जिसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई. मृतकों में आठ छात्रों और एक सुरक्षा गार्ड बताए जा रहे हैं. इनके अलावा कई लोग घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल ले जाया गया है.

सर्बिया के गृह मंत्रालय ने घटना की जानकारी दी. मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि गोलीबारी का पता चलते ही पुलिस की टीमें घटनास्थल पहुंची और हालात संभालने में जुट गईं. जानकारी के मुताबिक, हमले में छह छात्र और एक शिक्षक घायल भी हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया है.

राजधानी बेलग्रेड के स्कूल में फायरिंग

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गोलीबारी आज सुबह (बुधवार, 3 मई को) बेलग्रेड के व्लादिस्लाव रिबनिकर स्कूल में हुई. जहां कई छात्रों पर गोलियां चलाई गईं. इस मामले में एक 14 वर्षीय छात्र को हिरासत में लिया गया है. अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध पर अपने पिता की बंदूक का इस्तेमाल करने का आरोप है. घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है. 

गोलियां नाबालिग लड़के ने चलाईं!

गृह मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "स्‍कूल में गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस का गश्‍ती दल तत्‍काल वहां पहुंचा. मौके पर, एक संदिग्ध नाबालिग को पकड़ा गया." इस बयान के कुछ देर बाद पुलिस अधिकारियों की ओर से बताया गया कि पकड़ा गया नाबालिग लड़का सातवीं कक्षा का छात्र है, पता चला है कि उसने अपने पिता की बंदूक से गोलियां चलाईं.

बहरहाल, पुलिस ने व्लादिस्लाव रिबनिकर स्कूल के आसपास के ब्लॉक को सील कर दिया है. सर्बिया में जानलेवा गोलीबारी की ये घटना को इसलिए चौंकाने वाली है क्योंकि यहां पर इस सदी में इतने बड़े पैमाने पर कभी हिंसा नहीं हुई.


Serbia School Shooting: सर्बिया के स्कूल में जानलेवा फायरिंग, 7वीं कक्षा के बच्चे ने चलाई गोलियां, 9 लोगों की मौत

  • तस्वीर बेलग्रेड की है, जो कि सर्बिया की राजधानी है.

'व्हाइट सिटी' के रूप में विख्यात है बेलग्रेड
बेलग्रेड राजधानी होने के साथ-साथ सर्बिया का सबसे बड़ा शहर भी है. यह सावा और डैन्यूब नदियों के संगम और पनोनियन मैदान और बाल्कन प्रायद्वीप के बीच बसा है. यहां शहरी क्षेत्र की आबादी 12 लाख है, जबकि कुल आबादी लगभग 17 लाख है. यह शांत और सबसे सुंदर शहरों में से एक है.

यह भी पढ़ें:

दुनिया के सबसे ताकतवर देश में थम नहीं रहीं गोलीबारी की घटनाएं, अब घर के अंदर ही कर दी गई 5 लोगों की गोली मारकर हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget