एक्सप्लोरर

'जबरन नाम और धर्म बदला गया', सीमा हैदर के पहले पति ने विदेश मंत्री जयशंकर से लगाई ये गुहार

Ghulam Haider: सीमा हैदर के पहले पति ने भारत सरकार से अपने बच्चों से फिर से मिलने और उनकी कस्टडी हासिल करने में मदद करने की अपील की है.

Ghulam Haider: चार बच्चों के साथ 2023 में गैर कानूनी तरीके से भारत गई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के पहले पति ने पड़ोसी देश की सरकार से अपने बच्चों से मिलने और उन्हें अपने पास रखने में मदद करने की अपील की है.  सीमा अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए भारत आई थी, जिससे उनकी मुलाकात ऑनलाइन माध्यम से हुई थी.

सीमा (32)सिंध प्रांत के जैकोबाबाद की रहने वाली है और मई 2023 में अपने बच्चों को लेकर कराची स्थित अपने घर से नेपाल के रास्ते भारत आई थी. वह जुलाई 2023 में तब सुर्खियों में आईं जब भारतीय अधिकारियों ने उसे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में भारतीय नागरिक सचिन मीणा (27) के साथ रहते हुए पाया. सचिन का दावा है कि दोनों ने शादी कर ली है. 

गुलाम हैदर ने की अपील

सीमा के पहले पति गुलाम हैदर ने हाल में एक वीडियो संदेश में विदेश मंत्री एस जयशंकर से न्याय दिलाने की अपील की. हैदर ने दावा किया कि वह प्रमुख पाकिस्तानी वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी की मदद से 2023 के अंत से अपने बच्चों का सरंक्षण हासिल करने की कोशिश कर रहा है. बर्नी ने पिछले वर्ष फरवरी में  पुष्टि की थी कि हैदर ने उनसे मदद मांगी थी तथा भारतीय अदालतों में कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए एक भारतीय वकील की सेवा ली थी.  

अंसार बर्नी ने कहा, "उचित प्रक्रिया के बाद, हमने एक भारतीय वकील अली मोमिन की सेवा ली और भारतीय अदालतों में कानूनी कार्यवाही शुरू करने के लिए वकालतनामा भेज दिया है.’’ लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि मामला शुरू हुआ है या नहीं.

मां की वजह से फंसे हुए हैं बच्चे

हैदर ने वीडियो संदेश में दावा किया, "मामला अदालत में लंबित हुए एक साल हो गया है और मैंने 2023 से अपने बच्चों को नहीं देखा है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारतीय (विदेश) मंत्री एस. जयशंकर से न्याय दिलाने की अपील करता हूं.’’ हैदर ने आरोप लगाया कि बच्चे अपनी मां की वजह से भारत में फंसे हुए हैं.   उन्होंने दावा किया, ‘‘वह जबरन उनका नाम और धर्म बदलने की कोशिश कर रही है.’’

नेपाल के रास्ते भारत आई थी सीमा

सीमा जब संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल के रास्ते भारत आई तब हैदर सऊदी अरब में काम कर रहा था. मई 2023 में उसके सभी चार बच्चो की उम्र सात साल से कम थी. सीमा ने इससे पहले बीबीसी को दिए गए साक्षात्कार में कहा था कि उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया है. उन्होंने पाकिस्तान लौटने से भी इनकार कर दिया. सीमा का दावा है कि उनके बच्चों ने भी हिंदू धर्म अपना लिया है. सीमा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट जारी कर कहा कि वह सचिन के साथ बच्चे की उम्मीद कर रही हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी सांसद! रूसी तेल बैन पर लाए बिल को रोकने की तैयारी
ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी सांसद! रूसी तेल बैन पर लाए बिल को रोकने की तैयारी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
सऊदी के रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले में 12 की मौत, 309 घायल
सऊदी के रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले में 12 की मौत, 309 घायल
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget