एक्सप्लोरर

Boris Johnson Controversy: नए विवाद में फंसे ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन, 'पार्टीगेट' ममाले में स्कॉटलैंड यार्ड ने शुरू की जांच

Boris Johnson Controversy: ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन 'पार्टीगेट' मामले में विवादों का सामना कर रहे हैं. वहीं अब स्कॉटलैंड यार्ड ने उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है.

Boris Johnson Controversy: 'पार्टीगेट' घोटाले को लेकर विवादों से जूझ रहे ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पर मंगलवार को एक और नया आरोप लगाया गया. बताया जा रहा है कि कोविड प्रसार पर रोकथाम के लिए लागू पहले लॉकडाउन के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री के लिए उनकी मंगेतर ने जून 2020 में एक 'सरप्राइज बर्थडे केक पार्टी' का आयोजन किया था.

आंतरिक कैबिनेट कार्यालय जांच रिपोर्ट के आने से पहले ही इस घोटाले को लेकर मामला गर्माता जा रहा है. अब यह रिपोर्ट और विलंब से जारी होगी, क्योंकि स्कॉटलैंड यार्ड ने कहा है कि मेट्रोपोलिटन पुलिस मामले की जांच करेगी. स्कॉटलैंड यार्ड ने पुष्टि करते हुए कहा कि बोरिस जॉनसन के 10 डाउनिंग स्ट्रीट स्थित कार्यालय-आवास और अन्य सरकारी कार्यालयों में आयोजित कथित पार्टी से संबंधित संभावित लॉकडाउन उल्लंघन के मामले की जांच की जाएगी.

मेट्रोपोलिटन पुलिस आयुक्त डेम क्रेसिडा डिक ने लंदन के मेयर कार्यालय में लंदन असेंबली की पुलिस और अपराध समिति को बताया कि, ''कैबिनेट कार्यालय जांच दल द्वारा प्रदान की गई जानकारी और अधिकारियों द्वारा स्वयं के आकलन के आधार पर मैं पुष्टि कर सकती हूं कि मेट्रोपोलिटन पुलिस अब पिछले दो वर्षों में डाउनिंग स्ट्रीट और व्हाइटहॉल में हुई कई घटनाओं की जांच कर रही है.''

डिक ने कहा कि जांच करने का मतलब यह नहीं है कि हर मामले में और इसमें शामिल प्रत्येक व्यक्ति को निश्चित जुर्माना नोटिस जारी किया जाएगा. डिक ने कहा, ''हम अपनी वर्तमान जांच पर कोई टिप्पणी नहीं देंगे, लेकिन मैं आपको आश्वस्त कर सकती हूं कि हम महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई प्रगति से अवगत कराएंगे.''

ब्रिटेन के पेमास्टर जनरल माइकल एलिस ने हाउस ऑफ कॉमन्स को बताया कि मेट्रोपोलिटन पुलिस और ग्रे के बीच 'संपर्क जारी' है, ग्रे इस बीच अपनी अलग जांच जारी रखेंगे. इसके पहले 'आईटीवी न्यूज' ने सोमवार रात को बताया कि उस कार्यक्रम में करीब 30 लोग शामिल हुए और 'हैप्पी बर्थडे' गीत गाया गया, इसके अलावा लोगों को केक भी परोसा गया.

डाउनिंग स्ट्रीट की ओर से बताया गया कि 19 जून, 2020 को 56 साल की उम्र पूरी करने वाले जॉनसन उस दिन एक कार्यक्रम में लगभग 10 मिनट के लिए शामिल हुए थे, क्योंकि उनके स्टाफ के लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए थोड़े समय के लिए एकत्र हुए थे. लेकिन उस समय ब्रिटेन में कोविड संक्रमण रोकने के लिए कड़ा लॉकडाउन लागू किया गया था और घर पर आयोजित किए गए कार्यक्रमों में भी दो से अधिक लोगों के शामिल होने की अनुमति नहीं थी.

यह कार्यक्रम कथित तौर पर डाउनिंग स्ट्रीट के कैबिनेट कक्ष में उस दिन स्थानीय समय अनुसार दोपहर दो बजे के थोड़ी देर बाद आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का आयोजन कथित तौर पर उनकी तत्कालीन मंगेतर और अब पत्नी कैरी साइमंड्स ने जॉनसन को चौंकाने के लिए किया था. जॉनसन हटफोर्डशायर स्थित एक स्कूल का दौरा करके लौटे थे. 10 डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने कहा, ''प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्यरत कर्मी बैठक के बाद कैबिनेट कक्ष में थोड़े समय के लिए एकत्र हुए और हैप्पी बर्थडे बोलकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी. प्रधानमंत्री वहां 10 मिनट से भी कम समय के लिए रुके.''

'द आईटीवी' की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उसी शाम पारिवारिक दोस्तों की मेजबानी प्रधानमंत्री कार्यालय में की गई जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है. हालांकि डाउनिंग स्ट्रीट (प्रधानमंत्री कार्यालय) ने इसका खंडन करते हुए कहा, ''यह सरासर गलत है, प्रधानमंत्री ने उस शाम नियमों का पालन करते हुए परिवार के थोड़े से सदस्यों की मेजबानी बाहर की थी.''

Republic Day 2022 की पूर्व संध्या पर प्रेसिडेंट मेडल फॉर पुलिस का हुआ एलान, जानें किसे क्या मिला

ब्रिटेन के कई मंत्रियों ने प्रधानमंत्री का बचाव किया है, जबकि बागियों का हमला जारी है. ब्रिटेन के परिवहन मंत्री ग्रांट शाप्पस ने 'स्काई न्यूज' से कहा कि स्वाभाविक सी बात है कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन था और उन्हें दिन में केक भेंट किया गया था, जिसकी तस्वीरें समाचारपत्र में हैं. मंत्री ने दोहराया कि इस पर वरिष्ठ नौकरशाह सू ग्रे को फैसला करना है यह उचित था या नहीं.

ग्रे पार्टीगेट संबंधी आरोपों के मद्देनजर जांच की अगुवाई कर रही हैं. ग्रे की रिपोर्ट इस सप्ताह के अंत तक आने की संभावना है. विपक्षी दल लेबर पार्टी के नेता सर कीर स्टार्मर ने ताजा खुलासे के मद्देनजर बोरिस जॉनसन से एक बार फिर इस्तीफा देने की मांग की है. स्टार्मर ने कहा, ''प्रधानमंत्री एक राष्ट्रीय अवरोध हैं और उन्हें जाना है.''


Republic Day 2022: दिल्ली में 26 जनवरी पर ये रास्ते रहेंगे बंद, घर से निकलने का प्लान है तो जान लें ये ट्रैफिक अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget