एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस संक्रमण कैसे बनता है मौत का कारण? वैज्ञानिकों ने लगाया पता

कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की मौत के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं. इसको लेकर अब वैज्ञानिकों ने बड़ा दावा किया है.

बीजिंग: कोरोना वायरस संक्रमण के कारण होने वाली बीमारी के लक्षण, उसके निदान और शरीर पर उसके असर करने के तरीके का पता लगाने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि कोविड- 19 के कारण लोगों की मौत मुख्य रूप से रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) के अत्यधिक सक्रिय हो जाने की वजह से होती है.

पत्रिका ‘फ्रंटियर्स इन पब्लिक हेल्थ’ में प्रकाशित अध्ययन में अनुसंधानकर्ताओं ने चरणबद्ध तरीके से यह बात बताई है कि यह वायरस कैसे श्वास मार्ग को संक्रमित करता है, कोशिकाओं के भीतर कई गुणा बढ़ जाता है और गंभीर मामलों में प्रतिरोधी क्षमता को अतिसक्रिय कर देता है जिसे वैज्ञानिक भाषा में ‘साइटोकाइन स्टॉर्म’ कहा जाता है.

‘साइटोकाइन स्टॉर्म’ श्वेत रक्त कोशिकाओं की अतिसक्रियता की स्थिति है. इस स्थिति में बड़ी मात्रा में साइटोकाइन रक्त में पैदा होते हैं. इस अध्ययन के लेखक एवं चीन की ‘जुन्यी मेडिकल यूनीवर्सिटी’ में प्रोफेसर दाइशुन लियू ने कहा, ‘‘सार्स और मर्स जैसे संक्रमण के बाद भी ऐसा ही होता है. आंकड़े दर्शाते हैं कि कोविड-19 से गंभीर रूप से संक्रमित मरीजों को ‘साइटोकाइन स्टॉर्म सिंड्रोम’ हो सकता है.’’

लियू ने कहा, ‘‘बेहद तेजी से विकसित साइटोकाइन अत्यधिक मात्रा में लिम्फोसाइट और न्यूट्रोफिल जैसी प्रतिरक्षा कोशिकाओं को आकर्षित करते हैं, जिसके कारण ये कोशिकाएं फेफड़ों के ऊतकों में प्रवेश कर जाती है और इनसे फेफड़ों को नुकसान हो सकता है.’’

अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि ‘साइटोकाइन स्टॉर्म’ से तेज बुखार और शरीर में खून जमना जैसी स्थिति पैदा हो जाती हैं. उन्होंने कहा कि श्वेत रक्त कोशिकाएं स्वस्थ ऊतकों पर भी हमला करने लगती हैं और फेफड़ों, हृदय, यकृत, आंतों, गुर्दा और जननांग पर प्रतिकूल असर डालती हैं जिनसे वे काम करना बंद कर देते हैं.

उन्होंने कहा कि कई अंगों के काम करना बंद कर देने के कारण फेफड़े काम करना बंद कर सकते हैं. इस स्थिति को ‘एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम’ कहते हैं. अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि कोरोना वायरस से अधिकतर मौत का कारण श्वसन प्रणाली संबंधी दिक्कत है.

ये भी पढ़े.

महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र से मांगे अतिरिक्त अर्धसैनिक बल, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अर्जी मंजूर की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम फिलिस्तीन या क्यूबा नहीं, सरकार चाहे जितनी...', PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार को तहसीन पूनावाला का जवाब
'हम फिलिस्तीन या क्यूबा नहीं, सरकार चाहे जितनी...', नॉर्वे की पत्रकार को तहसीन पूनावाला का जवाब
Rajnath Singh Vietnam Visit: 'मैं किसकी करतूतों की बात कर रहा हूं...', राजनाथ सिंह का वियतनाम की धरती से इशारों-इशारों में PAK को अल्टीमेटम
'मैं किसकी करतूतों की बात कर रहा हूं...', राजनाथ सिंह का वियतनाम की धरती से इशारों-इशारों में PAK को अल्टीमेटम
ईरान-अमेरिका की जंग को लेकर नॉर्वे में क्या बोले पीएम मोदी, जानें क्या दिया दुनिया को मैसेज?
ईरान-अमेरिका की जंग को लेकर नॉर्वे में क्या बोले पीएम मोदी, जानें क्या दिया दुनिया को मैसेज?
Pakistan News: 'भारत को इतिहास के पन्नों में धकेल देंगे', आर्मी चीफ की वॉर्निंग से बौखलाए पाकिस्तान की गीदड़भभकी
'भारत को इतिहास के पन्नों में धकेल देंगे', आर्मी चीफ की वॉर्निंग से बौखलाए PAK की गीदड़भभकी

वीडियोज

जल्द होगी बड़ी जंग?
ट्रंप के बयान से दुनिया में भौचाल!
यहां जानिए पेट्रोल-डीजल के नए दाम
फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत! जानिए अब आपके बजट पर कितना पड़ेगा असर?
CBSE OSM Controversy | Sandeep Chaudhary: CBSE के OSM पैटर्न का सटीक विश्लेषण! | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट के आवारा कुत्तों पर फैसले को लेकर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट के आवारा कुत्तों पर फैसले को लेकर आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सीएम योगी के नमाज वाले बयान पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- जगह कम है तो क्या दिक्कत?
सीएम योगी के नमाज वाले बयान पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- जगह कम है तो क्या दिक्कत?
सरकार लेने जा रही मंदिरों का सोना ? सोशल मीडिया पर वायरल दावे से हड़कंप, सामने आया इसका सच
सरकार लेने जा रही मंदिरों का सोना ? सोशल मीडिया पर वायरल दावे से हड़कंप, सामने आया इसका सच
W,W,W,W,W,W...एक ही ओवर में 6 विकेट, जानिए किस गेंदबाज ने किया 6 गेंद में ऐसा चमत्कार
W,W,W,W,W,W...एक ही ओवर में 6 विकेट, जानिए किस गेंदबाज ने किया 6 गेंद में ऐसा चमत्कार
Karuppu BO Day 4 Worldwide: ‘करुप्पु’ ने दुनियाभर में मचाया तहलका, चार दिन में कर डाली छप्पर फाड़ कमाई, अब 150 करोड़ से है बच इंचभर दूर
‘करुप्पु’ ने दुनियाभर में मचाया तहलका, चार दिन में कर डाली छप्पर फाड़ कमाई, जानें- कलेक्शन
Explained: 166 जलाशयों में महज 34.45% पानी, डैम-नदियां सूखीं! 45 डिग्री गर्मी में लगेगा 50 वाला झटका, अगला एक हफ्ता क्यों अहम?
166 जलाशयों में महज 34.45% पानी! 45 डिग्री में लगेगा 50 वाला झटका, अगला एक हफ्ता क्यों अहम?
खेती में सिंचाई संयंत्र लगाने के लिए 70 से 75 फीसदी सब्सिडी देती है सरकार, कमाल की है 'पर ड्रॉप मोर क्रॉप' योजना
खेती में सिंचाई संयंत्र लगाने के लिए 70 से 75 फीसदी सब्सिडी देती है सरकार, कमाल की है 'पर ड्रॉप मोर क्रॉप' योजना
WhatsApp पर आ रहा है Instagram जैसा यह फीचर, हर कोई नहीं देख पाएगा आपका स्टेटस
WhatsApp पर आ रहा है Instagram जैसा यह फीचर, हर कोई नहीं देख पाएगा आपका स्टेटस
Embed widget