एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र से मांगे अतिरिक्त अर्धसैनिक बल, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अर्जी मंजूर की

महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार से कहा कि महाराष्ट्र पुलिस कोरोना संक्रमण काल में लगातार काम करते हुए बुरी तरह से थक गई है ऐसे में पुलिसकर्मियों को आराम दिया जाना बेहद जरूरी है.

नई दिल्लीः केंद्रीय गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार की उस अर्जी को मंजूरी दे दी है जिसमें उसने महाराष्ट्र राज्य को केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 20 अतिरिक्त कंपनियां देने को कहा था. महाराष्ट्र सरकार ने यह कंपनियां अपने स्थानीय पुलिस फोर्स के लगातार काम करते रहने के कारण आराम ना मिल पाने और ईद जैसे त्योहारों को देखते हुए मांगी थी.

महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है और इसके चलते वहां की पुलिस के 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी करोना संक्रमित हो चुके हैं तथा लगभग 8 पुलिसकर्मियों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हो चुकी है. महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने इस बाबत केंद्रीय गृह मंत्रालय से अपील करते हुए एक अर्जी दी थी जिसमें कहा गया था कि महाराष्ट्र पुलिस कोरोना संक्रमण काल में लगातार काम करते हुए बुरी तरह से थक गई है ऐसे में पुलिसकर्मियों को आराम दिया जाना भी बेहद जरूरी है.

साथ ही आने वाले दिनों में ईद भी आने वाली है जिसके चलते राज्य में अनेक जगहों पर ज्यादा पुलिस बल की आवश्यकता पड़ सकती है. लिहाजा केंद्र सरकार महाराष्ट्र को 20 से ज्यादा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की कंपनियां दें जिससे वहां का काम सुचारू तरीके से चल सके.

केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक आला अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में इस समय की स्थिति काफी चिंताजनक है और वहां की परिस्थितियों को देखते हुए मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार की अर्जी मंजूर कर दी है. जल्दी ही वहां पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 20 कंपनियां भेज दी जाएंगी.

सूत्रों ने बताया कि इनमें से ज्यादातर कंपनियां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ की होंगी. इन कंपनियों को शीघ्र ही महाराष्ट्र प्रशासन को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है. देश में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी राज्य के गृह मंत्री ने अपने पुलिस बल के लगातार काम करते रहने के कारण केंद्र सरकार से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की है.

ये भी पढ़ें

पीएम मोदी की अपील के बाद अमित शाह का बड़ा फैसला- CAPF की कैंटीन में सिर्फ स्वदेशी सामान बिकेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑपरेशन डिग्निटी! टेलीग्राम पर महिलाओं की तस्वीरें, वीडियो वायरल करने वाले 13 गिरफ्तार
ऑपरेशन डिग्निटी! टेलीग्राम पर महिलाओं की तस्वीरें, वीडियो वायरल करने वाले 13 गिरफ्तार
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने उठाया, अभिजीत दीपके बोले- 'हम सब...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने उठाया, अभिजीत दीपके बोले- 'हम सब...'
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget