एक्सप्लोरर

इस्लाम के सबसे पवित्र शहर में कुदरत का कहर, बारिश से तबाही के बाद मक्का में रेड अलर्ट

National Centre of Meteorology : NCM के अनुसार, सऊदी अरब के उत्तरी क्षेत्रों में आने वाले दिनों में तापमान के गिरने की संभावना है. रियाद, कासिम, पूर्वी क्षेत्र और जजान क्षेत्रों में आंधी की संभावना है.

Red Alert in Saudi Arabia : सऊदी अरब में कई हिस्से में भारी बारिश, आंधी और तूफान का कहर लगातार जारी है. आने वाले दिनों में देश में खराब मौसम के जारी रहने की संभावना है. नेशनल सेंटर फॉर मेट्रोलॉजी (NCM) ने राजधानी रियाद, इस्लाम के सबसे पवित्र शहर मक्का, असीर और बहा समेत कई अन्य क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. NCM ने इन इलाकों में भारी बारिश, ओले और तेज हवा चलने को लेकर चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग का कहना है कि सऊदी के कुछ हिस्सों में घना कोहरा भी छा सकता है, इससे दृश्यता कम हो जाएगी.

अरब न्यूज के मुताबिक, राजधानी रियाद में मंगलवार (7 जनवरी) को मौसम की पहली बारिश दर्ज की गई. वहीं, सिविल डिफेंस ने लोगों को बाढ़ वाले निचले इलाकों और घाटियों से दूर रहने की सलाह दी है.

NCM ने जताई तापमान गिरने की संभावना

NCM के अनुसार, सऊदी अरब के उत्तरी क्षेत्रों में आने वाले दिनों में तापमान गिरने की संभावना है. रियाद, कासिम, पूर्वी क्षेत्र और जजान क्षेत्रों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है.  NCM ने कहा, “लाल सागर के ऊपर हवाएं उत्तरी और मध्य भागों में, उत्तर-पूर्वी से उत्तरी और दक्षिणी भाग में और दक्षिण-पूर्वी भाग से दक्षिण-पश्चिमी भाग में होंगी. जो 20-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी. इससे डेढ़ से दो मीटर से अधिक तक लहरे हो सकती हैं.”

देश में खराब मौसम पर अधिकारियों की नजर

देश में खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए जनरल डायरेक्टोरेट ऑफ सिविल डिफेंस ने चेतावनी के साथ कई सुरक्षा निर्देश जारी किए हैं. इस दौरान लोगों से घर पर ही रहने, घाटियों और जलभराव वाले इलाकों में सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है.

उन्होंने कहा, “हम देश के कुछ क्षेत्रों में मौसम की स्थिति पर नजर रख रहे हैं. सोशल मीडिया पर मक्का, मदीना और जेद्दा के कई वीडियो सामने आए हैं. इन वीडियो में सड़कों पर पानी भरा हुआ और सड़कों पर कारें डूबी हुई दिख रही है.”

सऊदी अरब के मौसम में दिख रहा बदलाव

सऊदी अरब के मौसम में पिछले कुछ समय से लगातार बदलाव देखने को मिला है. मौसम विभाग के वैज्ञानिक इस बदलाव की पीछे जलवायु परिवर्तन को मुख्य कारण मान रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः Ajmer Sharif Urs 2025: 'लगा ही नहीं हम हिंदुस्तान में हैं', ख्वाजा के दर पहुंचे पाकिस्तानी, पीएम मोदी के लिए क्या बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Israel Iran War Live: 'अगर हमारे किसी भी बंदरगाह पर हुआ अटैक तो...', ईरान की अमेरिका-इजरायल को नई धमकी
Live: 'अगर हमारे किसी भी बंदरगाह पर हुआ अटैक तो...', ईरान की अमेरिका-इजरायल को नई धमकी
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच उत्तर कोरिया ने फिर किया क्रूज मिसाइल का परीक्षण, तानाशाह किम जोंग ने बेटी के साथ देखा लाइव
उत्तर कोरिया ने फिर किया क्रूज मिसाइल का परीक्षण, किम जोंग ने बेटी के साथ देखा लाइव
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
US News: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार ने बैरिकोड को उड़ाया, सामने आई फोटो
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
Telegram पर मुफ्त में नहीं देख पाएंगे मूवी-वेब सीरीज! सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget