एक्सप्लोरर

Yoga In Arab: सउदी अरब में भी अब लोग योग से मिटाएंगे रोग, यूनिवर्सिटी में Yoga क्लास की तैयारी

Saudi Arabia Yoga News: सऊदी अरब (Saudi Arabia) योग कमेटी के अध्यक्ष नौफ अल-मरवाई के मुताबिक योग (Yoga) को बढ़ावा देने के लिए देश की यूनिवर्सिटी के साथ कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे.

Saudi Arabia Set To Introduce Yoga: कट्टर इस्लामी मुल्क सउदी अरब की सरकार भी अब योग के प्रति गंभीर दिख रही है. सउदी अरब के लोग भी अब योग का अभ्यास करेंगे. देश के अंदर यूनिवर्सिटी में योग क्लासेज शुरू करने की तैयारी की जा रही है. अरब न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए इसके महत्व के कारण सऊदी अरब (Saudi Arabia) अपने यूनिवर्सिटी में योग (Yoga) शुरू करने के लिए तैयार है.

सउदी अरब में योग को बढ़ावा देने के लिए देश के अंदर मौजूद सभी यूनिवर्सिटी (Universities) के साथ बेहतर तालमेल बनाने की कोशिश होगी.

सउदी अरब में भी अब लोग करेंग योग

सऊदी योग कमेटी के अध्यक्ष नौफ अल-मरवाई (Nouf Al Marwaai) के मुताबिक अगले कुछ महीनों में योग को बढ़ावा देने के लिए देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों के साथ कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे. अल-मरवाई ने बताया कि कमेटी यूनिवर्सिटी में योग को लागू करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही थी. उन्होंने स्वास्थ्य और कल्याण के लिए इसका अभ्यास करने के महत्व पर जोर दिया.

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ

सऊदी योग कमेटी के अध्यक्ष नौफ अल-मरवाई ने आगे कहा, "योग अपने अभ्यासकर्ताओं को शारीरिक और मानसिक दोनों स्तर पर कई स्वास्थ्य लाभ देता है". उन्होंने कहा कि विजन 2030 को प्राप्त करने के सबसे अहम स्तंभों में से एक खेल गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाना और स्थानीय स्तर पर गेम्स की बेहतरी के लिए काम करना है. 

खेलों की बेहतरी पर ध्यान

अल-मरवाई ने ये भी कहा कि योग केवल ध्यान और विश्राम नहीं है, जैसा कि कुछ लोग इसे मानते हैं. उन्होंने कहा कि कमेटी का लक्ष्य सामान्य रूप से सभी प्रकार के योगासन को बढ़ावा देना है. खेलों की बेहतरी के लिए विशिष्ट योग चिकित्सकों की प्रतिभा को निखारना है. साथ ही स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में राज्य का प्रतिनिधित्व करने और उसमें भाग लेने के लिए उनका सपोर्ट करना है.

रियाद में हुआ था कार्यक्रम

यह घोषणा हाल ही में रियाद में शिक्षा मंत्रालय के सहयोग से सऊदी यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स फेडरेशन की ओर से आयोजित 'द रोल ऑफ यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स इन सपोर्टिंग द किंगडम्स विजन इन स्पोर्ट्स' नामक एक फोरम के दौरान की गई थी. अरब न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स फेडरेशन के अध्यक्ष लियोन्ज़ एडर और इस संस्था के महानिदेशक पाउलो फरेरा के नेतृत्व में कई एक्सपर्ट और अंतरराष्ट्रीय स्तर के नेता इस कार्यक्रम में शामिल हुए.

ये भी पढ़ें:

Brain-Eating Amoeba: अमेरिका में ब्रेन ईटिंग अमीबा से शख्स की मौत, नाक के जरिए गया शरीर में, जानिए क्या हैं इस बीमारी के लक्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना...'
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना भी मुश्किल'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget