एक्सप्लोरर

पर्यटकों के लिए सऊदी अरब ने खोले अपने दरवाजे, महिलाओं को रूढ़िवादी ड्रेस कोड से भी मिलेगी छूट

सऊदी अरब ने अपने गेट पर्यटकों के लिए खोल दिए हैं और उन्हें लुभाने के लिए कुछ बड़े कदम उठाए हैं. अब सऊदी अरब कई देशों के नागरिकों को ई वीजा जारी करेगा.

रियाद: सऊदी अरब ने अपने गेट पर्यटकों के लिए खोल दिए हैं और उन्हें लुभाने के लिए कुछ बड़े कदम उठाए हैं. अब सऊदी अरब कई देशों के नागरिकों को ई वीजा जारी करेगा. यही नहीं महिला पर्यटकों के लिए भी ड्रेस कोड में रियायत देगा.

सऊदी अरब के नए इलेक्ट्रॉनिक पर्यटक वीजा के लिए आवेदन शनिवार से शुरू किया जा सकता है, जिसमें अमेरिका, यूरोपीय संघ के शेंगेन क्षेत्र, ऑस्ट्रेलिया, जापान, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका, ब्रुनेई, मलेशिया, सिंगापुर और ताइवान आदि देश प्रारंभिक सूची में शामिल है.

सऊदी अरब में नियम कायदे काफी कठिन माने जाते हैं और पर्यटन के लिए सऊदी जाने का विचार करना यकीनन कठिन काम रहा है, सऊदी की एक सरकारी वेबसाइट के मुताबिक नई ई-वीजा सुविधा जारी करने से देश के लिए एक नए अध्याय की शुरूआत हुई है, जो इस्लाम के जन्मस्थान में पर्यटन की संभावनाएं खोलता है.

सऊदी कमिशन फॉर टूरिज्म एंड नेशनल हेरिटेज के निदेशक मंडल के अध्यक्ष अहमद अल-खतीब ने कहा कि सऊदी अरब के लिए ई-वीजा आवेदन को पूरा करने में महज सात मिनट लगेंगे.

उन्होंने सार्वजनिक रूप से देश के फैसले की घोषणा की और कहा कि पर्यटन वीजा की लागत 440 रियाल (117 डॉलर) होगी जो एक वर्ष के लिए वैध होगी और एक वर्ष में कई बार देश में प्रवेश किया जा सकेगा. एक बार में ज्यादा से ज्यादा 90 दिनों के लिए रूका जा सकेगा.

अल-खतीब ने कहा कि सिर से पैर तक ढकने वाले कपड़ों, रूढ़िवादी ड्रेस कोड के लिए पहचाने जाने वाले सऊदी अरब में महिला विदेशी पर्यटकों को ऐसे कपड़े या अबाया पहनने की जररूत नहीं होगी लेकिन उन्हें ज्यादा रिविलिंग कपड़े न पहनकर ढंग के कपड़े पहनने होंगे.

सऊदी सरकार को 2022 तक एक साल में 6.4 करोड़ पर्यटकों के आने और 2030 तक सालाना 10 करोड़ पर्यटकों के आने की उम्मीद है. वीजा आवेदकों को अपने धर्म का जिक्र करने की जरूरत नहीं होगी, हालांकि गैर-मुस्लिमों को मक्का और मदीना में जाने पर रोक रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget