एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप का गाजा प्लान अरब देशों के लिए बना सिरदर्द, सऊदी प्रिंस ने बुलाई बैठक, क्या होगी चर्चा यहां पढ़िए

Saudi Arabia Crown Prince : सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान में अरब देशों के नेताओं को बैठक के लिए रियाद में आमंत्रित किया है. इस बैठक में ट्रंप के गाजा प्लान पर चर्चा होगी.

Arab Countries on Donald Trump’s Gaza Plan : गाजा पट्टी के मुद्दे को लेकर अरब देशों के नेता इस्लाम के गढ़ सऊदी अरब में अहम बैठक करने वाले हैं. सऊदी अरब में शुक्रवार (21 फरवरी) को होने वाली अहम बैठक में मिस्र और जॉर्डन समेत कई खाड़ी देशों के नेता भी शामिल होने वाले हैं. सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अरब देशों के नेताओं को बैठक के लिए रियाद में आमंत्रित किया है. इस बैठक में गाजा पर शासन और इसके पुनर्निर्माण के लिए धन जुटाने के मुद्दे पर चर्चा होनी है.

इसके अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पट्टी पर कंट्रोल करने और वहां से लोगों को विस्थापित करने की योजना से मुकाबला करने पर भी बातचीत होगी, जिसने पूरी अरब दुनिया में हलचल पैदा कर दी है और अरब नेताओं के लिए सिरदर्द बना हुआ है.

गाजा पर किसका शासन हो और पुनर्निर्माण के लिए धन इकट्ठा करने पर चर्चा

सऊदी मीडिया के मुताबिक, यह एक अनौपचारिक बैठक है. अल जजीरा के मुताबिक, ट्रंप की गाजा के बारे में योजना ने अरब देशों को विरोध में एकजुट किया है. हालांकि, अरब देशों में इस बात को लेकर अभी असहमति है कि गाजा पट्टी पर किसका शासन होना चाहिए और इसे फिर से बनाने के लिए धन को कैसे इकट्ठा किया जाए.

गाजा पर फैसला लेंगे अरब देश!

सऊदी विदेश नीति के विशेषज्ञ उमर करीम ने बैठक को अरब जगत और फिलिस्तीनी मुद्दे के लिए महत्वपूर्ण बताया है. संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि गाजा के पुनर्निर्माण में 53 अरब डॉलर से अधिक खर्च होंगे, इसमें पहले ही 3 सालों में करीब 20 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च होगा. यह बैठक इसी मुद्दे को संबोधित करेगी कि गाजा पट्टी के पुनर्निर्माण के लिए धन कैस इकट्ठा किया जाए.

डोनाल्ड ट्रंप का गाजा को लेकर विचार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में यह प्रस्ताव देकर अरब दुनिया में आक्रोश फैला दिया है. ट्रंप ने प्रस्ताव दिया है कि गाजा पट्टी से करीब 23 लाख लोगों को पड़ोसी देश मिस्र और जॉर्डन में भेज दिया जाएगा. जिसका दुनिया के कई देशों ने विरोध किया. वहीं, मिस्र ने भी गाजा को लेकर प्लान तैयार करने के संकेत दिए हैं.

यह भी पढ़ेंः श्रीलंका के हबराना इलाके में बड़ा रेल हादसा, पैसेंजर ट्रेन हाथियों के झुंड से टकराई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान को अस्पताल में किया गया शिफ्ट, रात 1 बजे जेल से निकाला
इमरान खान को अस्पताल में किया गया शिफ्ट, रात 1 बजे जेल से निकाला
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget