एक्सप्लोरर

श्रीलंका के हबराना इलाके में बड़ा रेल हादसा, पैसेंजर ट्रेन हाथियों के झुंड से टकराई

Tragic Train Accident in Sri Lanka : श्रीलंका के हबराना में एक पैसेंजर ट्रेन हाथियों के झुंड से टकरा गई, इससे छह हाथियों की मौत हो गई और दो घायल हो गए. हाथियों से टकराने के बाद ट्रेन पटरी से उतरी गई.

Sri Lanka Train-Elephant Accident : श्रीलंका के हबराना इलाके में गुरुवार (20 फरवरी) को एक भीषण हादसा हो गया है. इस भीषण हादसे में एक पैसेंजर ट्रेन हबराना इलाके में हाथियों के एक झुंड से टकरा गया. ट्रेन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि 6 हाथियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस घटना में 2 अन्य हाथी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है. यह ट्रेन हादसा द्वीपीय देश श्रीलंका में अब तक की सबसे भीषण ट्रेन और हाथियों के झुंड के टक्कर की घटनाओं में से एक मानी जा रही है.

श्रीलंका में ट्रेन और हाथियों के बीच इस तरह की टक्कर और दुर्घटनाएं अब आम हो गई हैं. वन्यजीवों के संरक्षण से जुड़े संगठनों के अनुसार, हर साल लगभग 20 हाथियों की मौत ट्रेनों की चपेट में आने से हो जाती है. इसके अलावा, इंसानों और हाथियों के बीच संघर्ष में भी पिछले साल 170 से ज्यादा लोगों और करीब 500 हाथियों की मौत हुई थी.

इंसानी इलाके में हाथियों का हो रहा प्रवेश

एक्सपर्ट्स का कहना है कि जंगलों की लगातार हो रही कटाई और प्राकृतिक संसाधनों की कमी के कारण वन्य जीव विशेषकर हाथी इंसानी इलाकों में घुसने के लिए मजबूर हो रहे हैं. इस दौरान वे रेलवे ट्रैक, खेतों और गांवों में आकर किसी न किसी दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं. जहां हाथियों की ट्रेन के साथ टक्कर होना आम बात हो गई है, वहीं इसके अलावा करंट लगने, जहरीला पदार्थ खाने और अवैध शिकार के भी शिकार बन जाते हैं.

ट्रेनों के चालकों को भी दी जा रही है हिदायत

वन्यजीव विशेषज्ञों और स्थानीय प्रशासन की ओर से ट्रेन के चालकों से लगातार अपील की जा रही है कि वे जंगली क्षेत्र और हाथियों के गलियारे से गुजरते समय ट्रेन की रफ्तार को कम कर दें और हॉर्न बजाकर हाथियों को ट्रेन आने की चेतावनी दें. हालांकि, एक्सपर्ट्स का यह आइडिया अभी तक पूरी तरह से प्रभावी साबित नहीं हुआ है और लगातार इस तरह की दुघर्टनाएं सामने आ रही हैं.

पहले भी हो चुके हैं कई बड़े हादसे

श्रीलंका के हबराना इलाके में हुआ ये भीषण हादसा इस तरह का कोई पहला हादसा नहीं है. पहले भी इस तरह के कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें हाथियों की जानें चली गई हैं. 2018 में इसी हबराना इलाके में एक गर्भवती हथिनी और उसके 2 बच्चों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी. वही, पिछले साल यानी 2024 के अक्टूबर महीने में भी मिन्नेरिया इलाके में एक ट्रेन ने एक हाथियों के झुंड को टक्कर मार दी थी, इस घटना में 2 हाथियों की मौत हो गई थी और एक घायल हो गया था.

श्रीलंका में हाथियों को प्राप्त है कानूनी सुरक्षा

उल्लेखनीय है कि श्रीलंका में हाथियों को कानूनी सुरक्षा प्राप्त है. देश में लगभग 7,000 हाथी हैं, जिन्हें वहां के बौद्ध समुदाय पूजनीय मानते हैं. श्रीलंका में हाथी की हत्या करना कानूनी तौर पर अपराध है, जिसके लिए जेल और भारी जुर्माना देने का भी प्रावधान है. इसके बावजूद लगातार हाथियों की हो रही मौत और इंसानों और हाथियों के बीच संघर्ष के बढ़ते मामले सरकार और वन्यजीव एक्सपर्ट्स के लिए एक बड़ी चुनौती का कारण बने हुए हें.

यह भी पढ़ेंः अमेरिका में भारतीय हुए नस्लभेद के शिकार, 3 डॉक्टरों ने शिकायत कर जो कहा आपको पढ़ना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
Explained: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget