एक्सप्लोरर

Salman Momika: 'अभी मैं जिंदा हूं', मौत की खबरों के बाद कुरान जलाने के आरोपी सलवान मोमिका ने किया पोस्ट, जानें और क्या कहा

Salwan Momika Latest News: 10 दिन पहले खबर आई थी कि सलवान मोमिका की मौत हो गई है. हालांकि, अब उसने एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि वह जिंदा है और स्वीडन में है.

Salwan Momika Social Media Post: स्वीडन में बड़ी मस्जिद के सामने कुरान जलाकर सुर्खियों में आए सलवान मोमिका की मौत की खबर गलत साबित हुई है. 10 दिन पहले दावे किए गए थे कि वह नॉर्वे में मृत पाया गया है लेकिन अब उसने खुद ही सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया कि वह जिंदा है. सलवान मोमिका ने बताया कि वह फिलहाल स्वीडन में है. 

सलवान मोमिका ने एक्स पोस्ट के जरिए बताया, "मेरे दोस्तों, मैं ठीक नहीं हूं. मैं स्वतंत्रता और सच बोलने की कीमत चुका रहा हूं. पूरी दुनिया मेरे ख़िलाफ़ है और नॉर्वे ने तो आजादी के सीने पर गोली चला दी है." एक दूसरे पोस्ट में उसने कहा कि उसकी मौत की खबर इसलिए प्रकाशित की गई ताकि हर उस व्यक्ति को डराया जा सके जो इस्लाम की आलोचना करता है. उसने कहा, 'आपकी झूठी अफवाहें और झूठी मीडिया मुझे नहीं डरा पाएगी. मैं जिंदा हूं और नॉर्वे के अधिकारियों की ओर से किए गए अत्याचार के बावजूद झुकूंगा नहीं."

अप्रैल की शुरुआत में आई थी सलवान मोमिका की मौत की खबर

सलवान मोमिका बीते साल तब वैश्विक सुर्खियों में छा गया था जब उसने स्वीडन की राजधानी स्टाकहोम की बड़ी मस्जिद के सामने पवित्र कुरान जलाई थी. वह मूल रूप से इराक का रहने वाला है और शरणार्थी के तौर पर स्वीडन पहुंचा था. इसी अप्रैल की शुरुआत में मोमिका की मौत की खबर आई थी, जिसमें दावा किया गया कि उसे नार्वे में मृत पाया गया है.

नार्वे ने शरण देने से किया था इनकार, हो गया था गिरफ्तार

सलवान मोमिका ने नॉर्वे में शरण लेने की कोशिश की थी लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. उसने बताया- नॉर्वे पहुंचते ही मुझे गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत ले जाया गया. नॉर्वे पुलिस ने उनके ऊपर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने का आरोप लगाया. पुलिस ने मुझे मानवाधिकार संगठनों की निगरानी से बाहर मीडिया और प्रेस से दूर एक गुप्त जगह कैद करके रखा था. मेरे शरण देने की अपील को अस्वीकार करने के बाद नॉर्वे ने मुझे स्वीडन लौटा दिया और अब मैं बिना किसी अधिकार के स्वीडन में हूं. जैसे कि मैं किसी इस्लामी देश में रहता हूं. मुझे आशा है कि कोई देश मुझे स्वीकार करेगा और मुझे शरण देगा.

ये भी पढ़ें - Pakistan Blocks X: पाकिस्तान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को किया ब्लॉक, HC ने लगाई फटकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget