एक्सप्लोरर

Pakistan Blocks X: पाकिस्तान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को किया ब्लॉक, HC ने लगाई फटकार

Pakistan Blocks X: जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अदालत ने पाकिस्तान सरकार से एक सप्ताह के भीतर अपना प्रतिबंध हटाने को कहा है.

Pakistan Blocks X: पाकिस्तान में एलन मस्क के स्वामित्व वाली माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) को ब्लॉक करने के कारण हाई कोर्ट ने शहबाज सरकार को फटकार लगाई है. शहबाज सरकार ने X को ब्लॉक करते हुए कहा था कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है. हालांकि पाकिस्तान के सिंध हाई कोर्ट ने सरकार को एक्स पर लगे प्रतिबंध को तुरंत रद्द करने का निर्देश दिया है. जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अदालत ने पाकिस्तान सरकार से एक सप्ताह के भीतर अपना प्रतिबंध हटाने को कहा है.

पाकिस्तान के आंतरिक मंत्रालय ने पहले अदालत को सूचित किया था कि उन्हें एक्स, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, पर प्रतिबंध लगाना पड़ा, क्योंकि माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म 'सरकार के वैध निर्देशों का पालन करने में विफल' रहा था. पाकिस्तान सरकार ने एक्स पर प्रतिबंध लगाते हुए कहा था कि ये राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा कर रहा है.

सरकार द्वारा एक्स पर लगाए गए प्रतिबंध को चुनौती देने वाले वकील मोइज़ जाफ़री ने एएफपी को बताया, "सिंध उच्च न्यायालय ने सरकार को निर्णय वापस लेने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है. अगर ऐसा नहीं होता तो अगली तारीख पर कोर्ट उचित एक्शन ले सकता है."

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्स के उपयोगकर्ताओं ने फरवरी के मध्य से पाकिस्तान में इसके इस्तेमाल में आ रही समस्याओं की शिकायत की थी, लेकिन सरकार की तरफ से इसको लेकर किसी भी तरह की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी.

अब सिंध उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की टिप्पणी तब आई है जब लोग लगातार एक्स पर से बैन हटाने की मांग कर रहे हैं. पिछले महीने, पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) ने अदालत को बताया कि उसने आंतरिक मंत्रालय और खुफिया एजेंसियों से निर्देश प्राप्त करने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ब्लॉक कर दिया था.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: लोन देने पर टेलीमार्केटिंग कॉल की तो जेल! फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
लोन देने पर टेलीमार्केटिंग कॉल की तो जेल! फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
Xप्लेन: US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget