एक्सप्लोरर

भारत के सामने पानी छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, एस जयशंकर बोले- 'सिंधु जल समझौता स्थगित ही रहेगा'

India Pakistan Indus Water Treaty: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ये समझौता स्थगित ही रहेगा.

India Pakistan Indus Water Treaty: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार (15 मई) को पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के तहत हुई कार्रवाई और अन्य प्रतिबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है. इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका के साथ होने वाले व्यापार समझौते (ट्रेड डील) पर भी बयान दिया.

एस जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता स्थगित ही रहेगा और यह तब तक स्थगित रहेगा जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद के साथ अपने संबंधों को पूरी तरीके से खत्म नहीं कर देता है. उन्होंने कहा, “अब कश्मीर को लेकर अगर चर्चा के लिए विषय बचा है तो सिर्फ एक ही है, पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (POK) को खाली कराना और इस पर चर्चा के लिए हम तैयार हैं और POK के मुद्दे पर भारत को किसी भी तीसरे देश का दखल मंजूर नहीं है.”

भारत ने मंगलवार (13 मई) को ही इस बात की पुष्टि कर दी थी कि पाकिस्तान के साथ हुआ युद्धविराम समझौता उनके पहले की गई कार्रवाईयों को किसी तरह से प्रभावित नहीं करते हैं, जिसमें सिंधु जल समझौता को निलंबित करना भी शामिल है.

आतंकवाद को लेकर बोले विदेश मंत्री

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान के साथ बातचीत केवल आतंकवाद के विषय पर ही होगी. आतंकवाद को लेकर भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति है. ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और उन्हें पूरी तरह से तबाह कर दिया.

जयशंकर ने कहा, “पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई को लेकर हमलोगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी समर्थन मिला.”

पानी के लिए गिड़गिड़ाने लगा पाकिस्तान

वहीं, सिंधु जल समझौते के स्थगित होने से पाकिस्तान का हलक सूखने लगा है और वह सिंधु नदी के पानी के लिए भारत के सामने गिड़गिड़ाने लगा है. पाकितान ने भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय को एक पत्र लिखकर यह अनुरोध किया है कि भारत सिंधु जल समझौते को स्थगित करने के अपने निर्णय पर एक बार पुनर्विचार करे, क्योंकि पाकिस्तान की बड़ी जनसंख्या खेती और पीने के पानी के लिए सिंधु नदी के जल पर ही निर्भर है.

भारत-अमेरिका के व्यापारिक संबंधों पर बोले विदेश मंत्री

इसके अलावा, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार (14 मई) को भारत सरकार और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के बीच चल रही द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर एक बयान दिया है. उन्होंने कहा, “किसी भी ट्रेड डील का दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद होना बेहद जरूरी है.”

न्यूज एजेंसी एएनआई से विदेश मंत्री ने गुरुवार (15 मई) को कहा, “भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर बातचीत चल रही हैं. ये बातचीत काफी जटिल हैं. जब तक सभी मुद्दों पर सहमति नहीं बन जाती, तब तक इसमें कुछ भी तय नहीं होता और जब तक ऐसा नहीं होता है, तब तक उस बात पर कोई भी नतीजा निकालना जल्दबाजी होगी.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरब सागर से घुसपैठ की ताक में थे पाकिस्तानी! भारतीय तटरक्षक बल ने 9 लोगों को दबोचा
अरब सागर से घुसपैठ की ताक में थे पाकिस्तानी! भारतीय तटरक्षक बल ने 9 लोगों को दबोचा
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
इस हीरोइन को पीरियड्स में करना पड़ा धनुष संग रोमांस, बोलीं- मेरे पास बदलने के लिए कपड़े नहीं थे
इस हीरोइन को पीरियड्स में करना पड़ा धनुष संग रोमांस, बोलीं- मेरे पास बदलने के लिए कपड़े नहीं थे
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा वीजा, पाकिस्तान कनेक्शन बनी वजह
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा वीजा, पाकिस्तान कनेक्शन बनी वजह

वीडियोज

Bank Crash से Road Protests तक – Iran में क्या हुआ ?| Paisa Live
US-Iran Conflict: Trump का एक आदेश और धुआं-धुआं हो जाएगा Iran, अटैक करने के लिए US के पास ये ऑप्शन?
Anupamaa: 😱Parag के गुस्से ने किया सब बर्बाद, Anupama कैसे बचाएगी Ansh को? #sbs (15.01.2026)
Bollywood News: आमिर खान की हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस की स्पेशल स्क्रीनिंग, इमरान खान की धमाकेदार वापसी
Trump के Tariffs Fail? China ने बना दिया $1.2 Trillion का World Record! | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरब सागर से घुसपैठ की ताक में थे पाकिस्तानी! भारतीय तटरक्षक बल ने 9 लोगों को दबोचा
अरब सागर से घुसपैठ की ताक में थे पाकिस्तानी! भारतीय तटरक्षक बल ने 9 लोगों को दबोचा
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
गाजियाबाद में त्योहारों से पहले 16 फरवरी तक BNS की धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर
इस हीरोइन को पीरियड्स में करना पड़ा धनुष संग रोमांस, बोलीं- मेरे पास बदलने के लिए कपड़े नहीं थे
इस हीरोइन को पीरियड्स में करना पड़ा धनुष संग रोमांस, बोलीं- मेरे पास बदलने के लिए कपड़े नहीं थे
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा वीजा, पाकिस्तान कनेक्शन बनी वजह
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा वीजा, पाकिस्तान कनेक्शन बनी वजह
Iran protests LIVE: मिडिल ईस्ट की ओर से बढ़ रहा US नौसेना बेड़ा, ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने खोला अपना हवाई क्षेत्र
Iran protests LIVE: मिडिल ईस्ट की ओर से बढ़ रहा US नौसेना बेड़ा, ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने खोला अपना हवाई क्षेत्र
तेलंगाना की राजनीति में बड़ा उलटफेर, विधानसभा अध्यक्ष ने खारिज की दलबदल याचिका, BRS को लगा झटका
तेलंगाना की राजनीति में बड़ा उलटफेर, विधानसभा अध्यक्ष ने खारिज की दलबदल याचिका, BRS को लगा झटका
गांव में कैसे खोल सकते हैं आटा-चक्की, इसमें कितना आता है खर्चा?
गांव में कैसे खोल सकते हैं आटा-चक्की, इसमें कितना आता है खर्चा?
पलाश के पेड़ से निकलने वाला लाल गोंद कितना मददगार, शरीर को कैसे देता है पोषण?
पलाश के पेड़ से निकलने वाला लाल गोंद कितना मददगार, शरीर को कैसे देता है पोषण?
Embed widget