एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: क्रीमिया ब्रिज पर हमले से बौखलाए रूस ने यूक्रेन पर दागीं 75 मिसाइल, खुफिया एजेंसी के हेडक्‍वार्टर को भी बनाया निशाना

Russian Attack in Ukraine: रूस ने यूक्रेन के कई रिहायशी इलाकों में मिसाइल हमले किए हैं. यूक्रेन की खुफिया एजेंसी एसबीयू का मुख्यालय को भी रूस की ओर से निशाना बनाए जाने की खबर है.

Russian Missile Attack in Ukraine: रूसी कब्जे वाले क्रीमिया प्रायद्वीप (Crimean Peninsula) के एक पुल पर धमाके (Crimea Bridge Blast) बाद रूस (Russia) बेहद आक्रामक है. रूस ने यूक्रेन (Ukraine) के कई रिहायशी इलाकों में मिसाइल हमले (Missile Attacks) किए हैं. बताया जा रहा है कि सोमवार (10 अक्टूबर) को रूस की ओर से यूक्रेन पर 75 मिसाइलें दागी गईं.

रूसी हमलों को कारपेट-बमबारी (Carpet-Bombing) कहा जा रहा है. यूक्रेन की खुफिया एजेंसी एसबीयू (SBU) के मुख्यालय को भी रूस की ओर से निशाना बनाए जाने की रिपोर्ट है. पिछले 8 महीनों में रूस ने ज्यादातर यूक्रेन की सैन्य छावनियों और सामरिक ठिकानों पर ही हमले किए थे लेकिन केर्च-पुल पर हुए धमाके के बाद यूक्रेन के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है. क्रीमिया पुल धमाके के बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ चलाए जा रहे स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन के ज्वाइंट ग्रुप‌ ऑफ फोर्सेज की कमान नए जनरल सर्जेइ सुरोविकिन को सौंपी है जो सीरिया में कारपेट बॉम्बिंग के लिए मशहूर था और जिसने सीरिया में युद्ध की हवा बदल दी थी.

रूसी हमलों पर जेलेंस्की का बयान

रूसी हमलों के लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि देशभर में हुए हमलों में कई लोग मारे गए और कई घायल हुए हैं. जेलेंस्की ने कहा है कि रूसी हमलों ने यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया है. जेलेंस्की की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट किए एक वीडियो में शहर के कई हिस्सों में काला धुंआ उठता हुआ देखा गया. क्रीमिया के पुल धमाके के बाद आक्रामक पुतिन ने आज (10 अक्टूबर) को क्रेमलिन में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक भी बुलाई थी. 

लोगों से सुरक्षित ठिकानों पर रहने के लिए कहा गया

यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के डिप्टी हेड किरिलो टिमोशेंको ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिये लोगों से सुरक्षित ठिकानों में रुके रहने का आह्वान करते हुए कहा कि यूक्रेन में मिसाइल हमले हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश के कई शहरों में हमले की सूचना है. कीव की ओर से कहा गया कि सोमवार (10 अक्टूबर) की सुबह रूस ने यूक्रेन पर 75 मिसाइलें दागीं.

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार यूक्रेन की राजधानी कीव में सुबह सवा आठ बजे हमला किया गया. इसके बाद धमाके वाली जगह की ओर कई एंबुलेंस को जाते हुए देखा गया. सोमवार सुबह कीव में कम से कम पांच धमाकों की आवाज सुनाई देने की खबर है. कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने सोशल मीडिया के जरिये जानकारी दी कि राजधानी कीव के केंद्र में शेवचेनकिव्स्की जिले में कई धमाके हुए.

क्रीमिया पुल धमाके का बदला ले रहे पुतिन!

इससे पहले कीव पर रूस ने 26 जून को आखिरी हमला किया था. रूसी हमले उसकी ओर से यूक्रेन पर क्रीमिया पुल धमाके का आरोप लगाए जाने के एक दिन बाद शुरू हुए. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने क्रीमिया पुल धमाके को आतंकी हमला करार दिया है. हालांकि, धमाके की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है लेकिन पुतिन ने इसके लिए यूक्रेन और यूरोप पर आरोप लगाया है. 

8 अक्टूबर को अजोव सागर से ब्लैक सी को जोड़ने वाले यूरोप के सबसे लंबे पुल पर खड़े विस्फोटक से भरे एक वाहन में धमाका हो गया था. इसके बाद पुल का कुछ हिस्सा जलकर नीचे गिर गया था. इस धमाके में तीन लोगों के मारे जाने की खबर आई थी. इसके अगले ही दिन रूसी सेना ने जैपोरिजिया की एक बहुमंजिला इमारत पर मिसाइलें दाग दी थीं, जिससे 17 लोग मारे गए थे और 40 से ज्यादा लोग जख्मी बताए गए थे.

ये भी पढ़ें

Russia-Ukraine War: संगीन मोड़ पर पहुंचा रूस-यूक्रेन युद्ध, क्रीमिया ब्लास्ट को रूस ने बताया आतंकी हमला, पुतिन ने बुलाई अहम बैठक

Venezuela: वेनेजुएला में भारी बारिश के बाद बड़े पैमाने पर भूस्खलन, 22 की मौत, 50 से ज्यादा लापता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget