एक्सप्लोरर

Venezuela: वेनेजुएला में भारी बारिश के बाद बड़े पैमाने पर भूस्खलन, 22 की मौत, 50 से ज्यादा लापता

Venezuela Landslide: वेनेजुएला में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग लापता हैं. कई इलाकों में बाढ़ ने तबाही मचाई है और जीवन अस्त व्यस्त हो गया.

Venezuela Landslide: मध्य वेनेजुएला (Venezuela) के एक शहर में कई दिनों से लगातार बारिश (Rain) हो रही है. इस कारण हुए भूस्खलन (Landslide) में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई. सैंटोस मिशेलेना के लास तेजेरियास में पहाड़ी इलाकों से बहकर आए मलबे के कारण मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा अन्य लोग अब भी लापता हैं.

यहां के उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने सरकारी टीवी चैनल वेनेजोलाना डे टेलीविजन को बताया कि रविवार तक 22 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई थी. लास तेजेरियास के मध्य क्षेत्र में भीषण भूस्खलन हुआ है. इस इलाके की 5 नदियों में बाढ़ आई हुई है. अबतक 22 लोगों के शव मिल चुके हैं और 50 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं.

वेनेजुएला में भारी बारिश के बाद बाढ़, मचा हाहाकार

उपराष्ट्रपति ने बताया कि अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं और उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है. भूस्खलन के कारण जिन लोगों के मकान तबाह हो गए, उनके लिए आश्रयस्थल बनाए जाएंगे. वेनेजुएला में पिछले एक सप्ताह से जारी बारिश के कारण 23 राज्यों में से 11 में बाढ़ आ गई है. वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में बचावकर्मियों व सुरक्षाकर्मियों समेत 20 हजार अधिकारियों को तैनात किया गया है.

हैंडपंप भी बाढ़ में बह गए, भारी नुकसान

शविवार को भारी बारिश (Heavy Rain) के बाद बाढ़ (Flood) ने पहाड़ों से पेड़ों के तने और मलबे को बहा दिया. इससे यहां के व्यापार और खेतों को भारी नुकसान हुआ है. इसके अलावा पानी पीने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले हैंडपंप (Handpump) भी बाढ़ में बह गए. बाढ़ के बाद कीचड़ और दलदल हो गया जिसमें लोग फंसे हुए हैं. उन लोगों का भी पता लगाया जा रहा है. नदी के किनारों की तलाशी ली जा रही है. उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने बताया कि रविवार की सुबह तीन अन्य राज्यों में भूस्खलन (Landslide) हुआ, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

ये भी पढ़ें: Rainfall: पुणे में भारी बारिश से 'समंदर' बना शहर, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से मुसीबत, देश के इन हिस्सों में फिर बरसात की संभावना

ये भी पढ़ें: Mussoorie News: भारी भूस्खलन के बाद करीब 6 घंटे बंद रहा मसूरी-टिहरी नेशनल हाईवे, लोगों को करना पड़ा दिक्कतों का सामना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
यूक्रेन ने रूस को पहुंचाया बड़ा नुकसान, जेलेंस्की का दावा- चार फाइटर बॉम्बर विमान तबाह
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
'गोली मार देना...', अमेरिकी हमलों की जानकारी लीक करने वालों पर ट्रंप की चेतावनी
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें
हूतियों ने यमन में राष्ट्रपति भवन परिसर पर किया हमला, दागीं कई मिसाइलें

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget