एक्सप्लोरर

रूसी नेता ने एलन मस्क की बढ़ा दी मुश्किलें, टेस्ला साइबरट्रक को लेकर किया ये खुलासा

Elon Musk Cyber Truck: रमजान कादिरोव पब्लिसिटी स्टंट के लिए फेमस हैं. कादिरोव ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर एलन मस्क की तारीफ करते हुए लिखा था कि वो आधुनिक समय के सबसे मजबूत प्रतिभाशाली व्यक्ति हैं.

Elon Musk Cyber Truck: रूस के चेचन गणराज्य के नेता रमजान कादिरोव ने गुरुवार, 19 सितंबर को एलन मस्क पर टेस्ला साइबरट्रक को डिसेबल करने का आरोप लगाया है. रमजान कादिरोव ने दावा किया था कि उन्हें पिछले महीने टेस्ला साइबरट्रक खुद एलन मस्क की ओर से तोहफे के तौर पर मिला था.

कादिरोव ने अगस्त में एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह मशीन गन के साथ एक इलेक्ट्रिक वाहन चला रहे थे. न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, मस्क ने उनसे वाहन मिलने के दावों को झूठा बताया था. टेलीग्राम मैसेज में कादिरोव ने दावा किया कि मस्क ने वाहन को दूर से ही बंद कर दिया है. कादिरोव ने कहा, "एलन मस्क के लिए ऐसा करना अच्छी बात नहीं है. वह अपने तहे दिल से महंगे उपहार देते हैं और फिर उन्हें दूर से स्विच ऑफ कर देते हैं." 

क्या है पूरा मामला?

पिछले महीने जब रमजान कादिरोव ने उनके पास कथित टेस्ला साइबरट्रक का प्रदर्शन किया था तब उन्होंने कहा था कि वह इसे यूक्रेन में तैनात करेंगे. गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है. इस बीच कादिरोव ने एलन मस्क पर आरोप लगाया है कि उन्होंने साइबरट्रक को दूर से ही स्विच ऑफ कर दिया है.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुतबिक, रमजान कादिरोव पब्लिसिटी स्टंट के लिए फेमस हैं. कादिरोव ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर एलन मस्क की तारीफ करते हुए लिखा था, "आधुनिक समय का सबसे मजबूत प्रतिभाशाली व्यक्ति." इसके साथ ही रमजान ने एलन मस्क को चेचाया (रूस) आने का आमंत्रण भी दिया था. कादिरोव ने लिखा था, "हम आपके भावी उत्पादों (Future Products) की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जो हमें विशेष सैन्य अभियान को पूरा करने में मदद करेंगे."

एलन मस्क ने दी थी सफाई

टेस्ला और एक्स के सीईओ एलन मस्क ने एक्स पर इसे अफवाह बताया था. एक यूजर ने लिखा था, "मैं उलझन में हूं, अभी पश्चिमी यूएस मिलिट्री अकादमी ने एलन मस्क को दीक्षांत समारोह वक्ता के तौर पर बुलाया था. जबकि मस्क अमेरिका के दुश्मनों को सैन्य उपयोग के लिए तैयार वाहन मुहैया कर रहे हैं?" इसके जवाब में मस्क ने लिखा, "क्या आपको लगता है कि मैंने एक रूसी जनरल को साइबरट्रक दान किया है? कमाल है."

ये भी पढ़ें:

चीफ नसरल्लाह के जंग के ऐलान के बाद हिजबुल्लाह की एयर स्ट्राइक, इजरायल पर दागे 140 रॉकेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Embed widget