एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: कीव पर रूसी हमले हुए तेज, मारियूपोल में मस्जिद को बनाया निशाना

Russia Ukraine War: रूसी हमलों ने दक्षिणी बंदरगाह शहर मारियुपोल को देश के बाकी हिस्सों से काट दिया है और अगर युद्ध जारी रहा तो कीव सहित अन्य क्षेत्रों को इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. 

ल्वीव: यूक्रेन की सरकार ने शनिवार को कहा कि रूसी बलों ने मारियूपोल शहर की एक मस्जिद को निशाना बनाया, जिसमें 80 से अधिक लोग ठहरे हुए थे. इस बीच, यूक्रेन की राजधानी कीव के पास रूसी हमले तेज हो गए हैं.  हालांकि, सरकार की ओर से जारी बयान में हताहतों की संख्या को लेकर तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है.

इससे पहले तुर्की में स्थित यूक्रेनी दूतावास ने जानकारी दी कि रूस की तरफ से जारी हमले के बीच मारियूपोल में फंसे 86 तुर्की नागरिकों का समूह, जिनमें 34 बच्चे शामिल हैं, वहां से निकलने का प्रयास कर रहा है.  दूतावास की एक प्रवक्ता ने मारियूपोल के मेयर के हवाले से यह जानकारी साझा की है. उन्होंने कहा कि मारियूपोल में किसी से भी संपर्क साधना मुश्किल हो रहा है.

वहीं, रूसी सेना शुक्रवार को जहां उत्तर-पूर्व की ओर से कीव की तरफ बढ़ती दिखी, वहीं यूक्रेन में हवाई हमले तेज कर दिये हैं. अमेरिका ने कहा है कि रूस ने यूक्रेन पर अब तक करीब 810 मिसाइलें दागी हैं.

हवाई हमले और गोलाबारी लगातार जारी
रूसी विमानों और तोपों ने यूक्रेन के पश्चिम में जहां हवाई पट्टियों को निशाना बनाया, वहीं पूर्व में एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र पर बम व गोले बरसाए. उसके टैंक और तोपों ने पहले से ही नियंत्रण में आ चुके शहरों में हमले जारी रखा, जिससे लोग वहां जान गंवाने वाले लोगों को द‍फना नहीं पाए.  रूस इससे पहले सीरिया और चेचन्या में भी ऐसी ही रणनीति अपना चुका है. वह सशस्त्र प्रतिरोध को दबाने के लिए हवाई हमले और गोलाबारी लगातार जारी रखता आया है.

रूसी हमलों ने दक्षिणी बंदरगाह शहर मारियुपोल को देश के बाकी हिस्सों से काट दिया है और अगर युद्ध जारी रहता है तो कीव सहित अन्य क्षेत्रों को भी इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है.  मारियूपोल में रूसी कार्रवाई के चलते वहां भोजन-पानी पहुंचाने और फंसे हुए नागरिकों को निकालने के प्रयास बार-बार नाकाम हो रहे हैं.

रूसी पायलट हमले के लिए दिनभर में औसतन 200 उड़ान भर रहे हैं
इस बीच, अमेरिका के रक्षा अधिकारियों ने रूस के हवाई अभियान को लेकर एक आकलन साझा किया. उन्होंने कहा कि रूसी पायलट हमले के लिए दिनभर में औसतन 200 उड़ान भर रहे हैं. उधर, मेयर कार्यालय ने कहा कि 12 दिनों के हमले के दौरान मारियूपोल में अब तक 1500 से अधिक लोगों की जान चली गई.

मेयर ने कहा कि रूसी बमबारी के चलते जारी मौतों के बीच कर्मचारी कब्र खोदने का काम भी नहीं कर पा रहे हैं, ऐसे में मृतकों को दफनाया तक नहीं जा पा रहा है. एसोसिएटेड प्रेस के एक फोटाग्राफर ने उस पल को अपने कैमरे में कैद किया है, जिसमें एक टैंक को एक अपार्टमेंट पर सीधा हमला करते देखा जा सकता है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, 24 फरवरी से शुरू हुए युद्ध के बाद से रूसी बलों ने यूक्रेन में कम से कम दो दर्जन अस्पतालों और चिकित्सा सुविधाओं को निशाना बनाया है. यूक्रेन के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि मारियूपोल से करीब 489 किलोमीटर पश्चिम में स्थित शहर माइकोलेव में हुए जबरदस्त हमलों से एक कैंसर अस्पताल और कई रिहायशी इमारतों को नुकसान पहुंचा है. अस्पताल के प्रमुख डॉक्टर मास्किम बेज्नोसेंकों ने कहा कि हमले के दौरान अस्पताल में सैकड़ों मरीज मौजूद थे. हालांकि, किसी की मौत नहीं हुई.

यह भी पढ़ें: 

Russia Ukraine War: युद्ध के चलते वीरान हुए कीव के इंडिपेंडेंस स्क्वायर पर बड़ी संख्या में पहुंच रहे पक्षी, यहां तैनात सैनिक उन्हें खिला रहे हैं खाना

Russia Ukraine War: रूस का बड़ा बयान- अगर वाशिंगटन है तैयार तो दोबारा शुरू कर सकते हैं हथियार नियंत्रण वार्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: एग्जिट पोल में नेतन्याहू की हार या जीत? क्या है इजराइल में सरकार बनाने का गणित, समझिए
Explained: एग्जिट पोल में नेतन्याहू की हार या जीत? क्या है इजराइल में सरकार बनाने का गणित, समझिए
सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
सऊदी में हूती हमलों के बाद भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा?
इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
इजरायल चुनाव में कितने चेहरे, भारत के लिए क्यों अहम और क्या है नेतन्याहू की चुनौती
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा
सऊदी अरब के मंत्रालय पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला, हूतियों ने किया दावा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget