एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: रूस का बड़ा बयान- अगर वाशिंगटन है तैयार तो दोबारा शुरू कर सकते हैं हथियार नियंत्रण वार्ता

Russia Ukraine War: मॉस्को और वाशिंगटन लगातार संपर्क में हैं, लेकिन क्रेमलिन को कोई संकेत नहीं दिखता कि वाशिंगटन यूक्रेन पर बातचीत जारी रखने के लिए तैयार है.

Russia Ukraine War:  यूक्रेन के साथ जारी जंग के बीच रूस ने अमेरिका के साथ वार्ता को लेकर बड़ा बयान दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने शनिवार को कहा कि अगर वाशिंगटन तैयार है तो रूस उनके साथ हथियार नियंत्रण वार्ता को फिर से शुरू कर सकता है. 

गौरतलब है कि यह बयान ऐसे समय में आया है जब यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद से अमेरिका लगातार मॉस्को पर प्रतिबंध लगा रहा है और अपने सहयोगी देशों के साथ रूस को अलग-थलग करने की कोशिश में लगा है. 

'वाशिंगटन के साथ हैं लगातार संपर्क में' 
इसके अलावा रयाबकोव ने कहा कि मॉस्को और वाशिंगटन लगातार संपर्क में हैं, लेकिन क्रेमलिन को कोई संकेत नहीं दिखता कि वाशिंगटन यूक्रेन पर बातचीत जारी रखने के लिए तैयार है. हालांकि रयाबकोव ने यह भी कहा कि रूस ने यूक्रेन में रूसी सेना के घुसने से पहले जो सुरक्षा गारंटी प्रस्ताव भेजे थे वे अब वैध नहीं रहे क्योंकि हालात अब पूरी तरह से बदल चुके हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को हाउस डेमोक्रेटिक कॉकस के सदस्यों को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि अमेरिका ‘यूक्रेन में तीसरा विश्व युद्ध नहीं लड़ने जा रहा है’, लेकिन उन्होंने यह ‘कड़ा संदेश भी भेजा कि वाशिंगटन नाटो के दायरे में आने वाली हर इंच जमीन की रक्षा करेगा.’

बाइडन ने कहा, “इसीलिए मैंने लातविया, एस्टोनिया, लिथुआनिया और रोमानिया सहित कुछ अन्य देशों में रूस से सटी सीमा पर 12 हजार अमेरिकी जवान भेजे हैं. अगर हम जवाबी कार्रवाई करते हैं तो तीसरा विश्व युद्ध निश्चित है.”अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “भले ही नाटो क्षेत्र की रक्षा का पवित्र दायित्व हम पर है, लेकिन हम यूक्रेन में तीसरा युद्ध नहीं लड़ेंगे.”

उत्तर एटलांटिक संधि क्षेत्र (नाटो) 30 उत्तर अमेरिकी और यूरोपीय देशों का एक सैन्य समूह है. नाटो के मुताबिक, उसका मकसद सैन्य और राजनीतिक माध्यम से अपने सदस्य देशों की स्वतंत्रता और सुरक्षा सुनिश्चत करना है.

यह भी पढ़ें:

Russia Ukraine War: राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी सैनिकों के परिजनों से की भावुक अपील, जानें क्या कहा

सरकार ने दिया बड़ा झटका, वित्त वर्ष 2021-22 के लिए PF की ब्याज दरों में कटौती की, अब मिलेगा इतना कम ब्याज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने किया जंग में जीत का बड़ा दावा, बोले- ईरान मान गया, हमें भेजा बहुत कीमती गिफ्ट
ट्रंप ने किया जंग में जीत का बड़ा दावा, बोले- ईरान मान गया, हमें भेजा बहुत कीमती गिफ्ट
Israel-US Iran War Live: इस्लामाबाद में 'शांति वार्ता' का खुलासा! पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका बैठक की गुंजाइश कम, जानें वजह
Live: इस्लामाबाद में 'शांति वार्ता' का खुलासा! पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका बैठक की गुंजाइश कम, जानें वजह
Meta Case: बच्चों पर पड़ रहा गलत प्रभाव, मेटा को भरने पड़ेंगे 3 हजार करोड़ , कोर्ट ने कहा- 'इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म...'
बच्चों पर पड़ रहा गलत प्रभाव, मेटा को भरने पड़ेंगे 3 हजार करोड़ , कोर्ट ने कहा- 'इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म...'
एस्केलेशन ट्रैप में फंस गए ट्रंप, अब और लंबा खिंच सकता है ईरान युद्ध, जानें क्यों एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी
एस्केलेशन ट्रैप में फंस गए ट्रंप, अब और लंबा खिंच सकता है ईरान युद्ध, जानें क्यों एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Meta Case: बच्चों पर पड़ रहा गलत प्रभाव, मेटा को भरने पड़ेंगे 3 हजार करोड़ , कोर्ट ने कहा- 'इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म...'
बच्चों पर पड़ रहा गलत प्रभाव, मेटा को भरने पड़ेंगे 3 हजार करोड़ , कोर्ट ने कहा- 'इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म...'
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
दिल्ली: करोल बाग इलाके में बड़ा हादसा, झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
Israel-US Iran War Live: इस्लामाबाद में 'शांति वार्ता' का खुलासा! पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका बैठक की गुंजाइश कम, जानें वजह
Live: इस्लामाबाद में 'शांति वार्ता' का खुलासा! पाकिस्तान में ईरान-अमेरिका बैठक की गुंजाइश कम, जानें वजह
ओस से राहत दिलाएगा नया नियम, IPL 2026 में कप्तान करेंगे गेंद बदलने का फैसला
ओस से राहत दिलाएगा नया नियम, IPL 2026 में कप्तान करेंगे गेंद बदलने का फैसला
कई स्टार्स ने ठुकरा दिया था 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना का 'रहमान डकैत' वाला रोल, अब हो रहा पछतावा
कई स्टार्स ने ठुकरा दिया था 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना का 'रहमान डकैत' वाला रोल, अब हो रहा पछतावा
Gas Pipelines: LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
LPG संकट के बीच सरकार ने बदल दिए पाइपलाइन गैस के नियम, जानें अब कनेक्शन के लिए क्या करना होगा?
Bleeding From Eyes Cause: आंखों से खून बहने से 20 साल की लड़की की मौत, जानें क्या है यह बीमारी और कितनी खतरनाक?
आंखों से खून बहने से 20 साल की लड़की की मौत, जानें क्या है यह बीमारी और कितनी खतरनाक?
कौन हैं 11 साल के ऋषि शर्मा, जो कैलिफोर्निया में फ्लाइट लैंडिंग सीखकर सुर्खियों में छाए?
कौन हैं 11 साल के ऋषि शर्मा, जो कैलिफोर्निया में फ्लाइट लैंडिंग सीखकर सुर्खियों में छाए?
Embed widget