एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: IPC का बड़ा फैसला- शीतकालीन पैरालंपिक में रूस और बेलारूस के एथलीटों पर लगाया बैन

Russia Ukraine War:  युक्रेन पर रूसी सेना के हमलों के बाद अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति ने शीतकालीन पैरालंपिक में रूस और बेलारूस के एथलीटों पर बैन लगा दिया है. 

Russia Ukraine War: युक्रेन पर रूसी सेना के हमलों के बाद अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति (IPC) ने बड़ा फैसला किया है. अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति ने शीतकालीन पैरालंपिक (Beijing 2022 Paralympics) में रूस और बेलारूस के एथलीटों पर बैन लगा दिया है. आईपीसी ने 24 घंटे के अंदर अपना फैसला बदला, क्योंकि इससे पहले बुधवार को उसने कहा था कि खेलों में रूसी और बेलारूसी खिलाड़ियों को तटस्थ खिलाड़ियों के रूप भाग लेने की अनुमति दी जाएगी, जिसमें वे अपने देश के नाम और ध्वज का उपयोग नहीं कर सकते थे.

आईपीसी को झेलनी पड़ी थी आलोचना

आईपीसी को इस फैसले के लिये आलोचना झेलनी पड़ी थी, जिसके बाद उसे अपना निर्णय बदलना पड़ा. आईपीसी ने यह भी कहा कि स्पष्ट है कि कई खिलाड़ी रूस या बेलारूस के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने से मना कर देंगे, जिससे पैरालिंपिक में मुश्किल स्थिति पैदा हो जाएगी और उससे उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान होगा. आईपीसी के अध्यक्ष एंड्रयू पर्सन्स ने कहा, ‘‘पिछले 12 घंटों में कई सदस्यों ने हमसे संपर्क किया. उन्होंने कहा कि अगर हम अपने फैसले पर पुनर्विचार नहीं करते हैं तो उसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं.’’

अपना फैसला बदलने के बाद आईपीसी अब फ़ुटबॉल, ट्रैक एवं फील्ड, बास्केटबॉल, हॉकी और अन्य खेलों में शामिल हो गया है, जिन्होंने रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. इससे पहले बैडमिंटन की विश्व संचालन संस्था (BWF) ने भी मंगलवार को रूस और बेलारूस को अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों से निलंबित कर दिया था. बीडब्ल्यूएफ ने रूस और बेलारूस में पहले ही सभी स्वीकृत टूर्नामेंट रद्द कर दिए थे.

आईओसी ने भी एथलीटों और अधिकारियों पर लगाए बैन

इतना ही नहीं आईओसी ने अंतर्राष्ट्रीय खेल संघों और खेल आयोजनों के आयोजकों से यूक्रेन पर हमलों के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में रूसी और बेलारूसी एथलीटों और अधिकारियों को आमंत्रित करने या उनकी भागीदारी की अनुमति नहीं देने के लिए कहा था. आईओसी ने यह सिफारिश बीजिंग में कल यानी चार मार्च से शुरू होने वाले शीतकालीन पैरालंपिक खेलों के शुरू होने से कुछ दिन पहले कार्यकारी बोर्ड (ईबी) की बैठक के बाद की थी.

 

यह भी पढ़ें-

Operation Ganga: अब तक 5 विमानों से करीब 1000 छात्र भारत लौटे, अगले 48 घंटों में 4 हजार छात्रों को लाने का प्लान

Ukraine Russia War: यूक्रेन के खिलाफ S-400 को उतारेगा रूस! जानें क्या है इस खतरनाक हथियार की खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
इमरान खान को अस्पताल में किया गया शिफ्ट, रात 1 बजे जेल से निकाला
इमरान खान को अस्पताल में किया गया शिफ्ट, रात 1 बजे जेल से निकाला
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget