एक्सप्लोरर

रूस बना UN सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष, विरोध करता रह गया यूक्रेन, कहा- ये अप्रैल फूल पर सबसे भद्दा मजाक

Russia Gets UNSC Presidency: रूस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के स्‍थायी सदस्‍यों में से एक है, और इस महीने के लिए वह सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष बन गया है. यह बात यूक्रेन को नागवार गुजरी है.

UNSC Presidency: रूस (Russia) एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की अध्यक्षता करने जा रहा है. यूक्रेन इसके विरोध में था और पिछले कुछ दिनों से वह सुरक्षा परिषद की रूसी अध्यक्षता का लगातार विरोध कर रहा था. रूस के UNSC का अध्‍यक्ष बनने से यूक्रेनी सरकार बेहद खफा है. इसलिए, उसने इसे अप्रैल फूल पर सबसे भद्दा मजाक करार दिया है.

बता दें कि अप्रैल में रूस संयुक्त राष्ट्र के नियमों के तहत ही सुरक्षा परिषद (UNSC) की अध्‍यक्षता कर रहा है. दरअसल, रूस सुरक्षा परिषद के 5 स्‍थायी सदस्‍यों में से एक है और, सुरक्षा परिषद के 10 अस्‍थायी सदस्‍यों को मिलाकर यह संख्‍या 15 हो जाती है. इसमें सुरक्षा परिषद के सभी 15 सदस्यों के पास 1-1 महीने के लिए सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता आती है.

पिछली अध्‍यक्षता के दौरान ही किया था यूक्रेन पर हमला

यूक्रेन के रूसी अध्यक्षता का विरोध करने की बड़ी वजह है. दरअसल, रूस अब से पहले फरवरी 2022 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) का अध्यक्ष बना था, यह वही दौर था, जब रूसी सेना सेनाओं ने यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ दी थी और ऐसा करने से दुनिया रूस को नहीं रोक पाई थी. यूक्रेन के प्रतिनिधि विश्‍व बिरादरी से खुद को बचाने की गुहार लगा रहे थे, लेकिन चूंकि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की अध्यक्षता रूस के पास थी, तो विश्‍व बिरादरी कोई ठोस एक्‍शन नहीं ले पाई.

बाद में अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने संयुक्त राष्ट्र के बाहर व्‍यापारिक प्रतिबंधों की झड़ी लगाकर रूस को रोकने की कोशिश की. हालांकि, रूस तब भी नहीं रुका और सैकड़ों प्रतिबंध लग जाने पर भी यूक्रेन में घुस गया. यूक्रेन पर उसके हमले फरवरी 2022 से हो रहे हैं, और जंग के अभी रुकने के आसार नहीं दिख रहे.

अब तक नहीं रुकी जंग, बर्बाद हो गए यूक्रेन के शहर

इस जंग में जहां रूस को अपने फौजी और हथियारों का नुकसान हुआ है, वहीं यूक्रेन बर्बाद हो गया है. लाखों लोग यूक्रेन छोड़कर अन्‍य देशों में शरण लेने के लिए जान बचाकर भागे. रूसी मिसाइलों ने यूक्रेन के घर-मकान, ऊर्जा-प्रतिष्ठानों, अस्‍पतालों, मेट्रो इत्‍यादि सब को तहस-नहस कर डाला. वहीं, यूक्रेन में हजारों सैनिक और आम नागरिक भी मारे गए हैं.

यह भी पढ़ें: Russia Ukraine War: यूक्रेन से जंग के बीच पुतिन ने NATO को चेताया, बोले- बेलारूस में परमाणु हथियार तैनात करेगा रूस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों नाराज शहबाज, बैन के पीछे का कारण
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों किया गया बैन
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget