एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: रूस ने कीव पर नए सिरे से हमले शुरू किए, अन्य शहरों को भी बनाया निशाना

Russia-Ukraine War: कीव के बाहरी कस्बों और गांवों में अधिकारियों ने 900 से अधिक नागरिकों के शव मिलने की सूचना दी थी, जिनमें से अधिकांश की गोली मारकर हत्या की गई है.

Russia-Ukraine War: रूसी सेना ने शनिवार को कीव, पश्चिमी यूक्रेन और इससे सटे इलाकों में हमले तेज कर दिए. यह कार्रवाई यूक्रेन के लागों और उनके पश्चिमी समर्थकों को इस बात की याद दिलाती है कि रूस के पूर्व की ओर नए सिरे से हमले तेज करने के बावजूद पूरा देश खतरे में है. काला सागर में अपने एक महत्वपूर्ण युद्धपोत के नष्ट होने और रूसी क्षेत्र में यूक्रेन के कथित आक्रमण से भड़के मॉस्को ने यूक्रेन की राजधानी पर नए सिरे से मिसाइल हमले करने की चेतावनी दी थी.

यूक्रेन में लगातार बढ़ती जा रही है मृतकों की संख्या

रूसी अधिकारियों ने कहा कि वे युद्ध के 52 दिनों के दौरान सैन्य स्थलों को निशाना बना रहे थे. हालांकि, यूक्रेन के लोगों ने रूस के इस दावे का खंडन किया है. यूक्रेन में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. हर दिन आम नागरिकों के मारे जाने का खुलासा होता है. रूसी सेना के करीब दो सप्ताह पहले पीछे हटने के बाद कीव के बाहरी कस्बों और गांवों में अधिकारियों ने 900 से अधिक नागरिकों के शव मिलने की सूचना दी थी, जिनमें से अधिकांश की गोली मारकर हत्या की गई है.

शनिवार तड़के राजधानी से एक बार फिर धुएं का गुबार उठा और महापौर विताली क्लित्स्को ने वहां हमले की सूचना दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. महापौर ने उन निवासियों को वापस नहीं आने की सलाह दी है, जो युद्ध भड़कने पर शहर से पलायन कर गए थे. क्लित्स्को ने कहा, ‘‘हम राजधानी पर और हमले की आशंका से इनकार नहीं कर रहे हैं. यदि आपके पास उन शहरों में थोड़े दिन और रहने का विकल्प है, जहां आप सुरक्षित हैं तो वहीं पर रहें.’’ हालांकि, कीव के दार्नित्स्की जिले में हमले के बाद के जमीनी हालात और इससे हुई क्षति के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. राजधानी के दक्षिण-पूर्वी छोर पर स्थित इस जिले सोवियत शैली के कई अपार्टमेंट, शॉपिंग सेंटर, बड़े रिटेल आउटलेट, औद्योगिक इकाइयां और रेल यार्ड मौजूद हैं.

रूस ने दी मिसाइल हमले तेज करने की चेतावनी

रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेंकोव ने कहा कि एक बख्तरबंद वाहन संयंत्र को निशाना बनाया गया. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि यह संयंत्र कहां स्थित था, लेकिन दार्नित्स्की जिले में इस तरह का एक कारखाना होने की सूचना है. प्रवक्ता के मुताबिक, यह संयंत्र लंबी दूरी की बेहद सटीक मिसाइलों से निशाना बनाए गए कई यूक्रेनी सैन्य प्रतिष्ठानों में से एक है.

रूसी सेना द्वारा इस सप्ताह यूक्रेनी राजधानी पर मिसाइल हमले तेज करने की चेतावनी दिए जाने के बीच यह कीव में दूसरा बड़ा हमला था. इससे पहले, रूसी सेना ने शुक्रवार को यूक्रेन के एक मिसाइल संयंत्र को निशाना बनाया था.

यह भी पढ़ें-

Pakistan: सत्ता से बेदखल होने के बाद इमरान खान ने फिर ‘विदेशी साजिश’ का किया ज़िक्र, कहा- जानता था मैच फिक्स है

महाराष्ट्र: उद्धव सरकार को राज ठाकरे का अल्टीमेटम, कहा- 'तैयार रहें हिंदू, 3 मई तक मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर हटाएं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
Xप्लेन: US के 27 राज्यों में कैंडिडा ऑरिस का प्रकोप, कितना खतरनाक है ये फंगस, क्या है लक्षण
Xप्लेन: US के 27 राज्यों में कैंडिडा ऑरिस का प्रकोप, कितना खतरनाक है ये फंगस, क्या है लक्षण
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget