एक्सप्लोरर

Pakistan: सत्ता से बेदखल होने के बाद इमरान खान ने फिर ‘विदेशी साजिश’ का किया ज़िक्र, कहा- जानता था मैच फिक्स है

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सत्ता से बेदखल किए जाने के पीछे ‘‘विदेशी साजिश’’ का आरोप फिर दोहराते हुए कहा वो जानते थे कि ‘‘मैच फिक्स’’ है.

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने खुद को सत्ता से बेदखल किए जाने के पीछे ‘‘विदेशी साजिश’’ होने का आरोप दोहराया और कहा कि जब उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया, तब वह जानते थे कि ‘‘मैच फिक्स’’ है. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख खान ने शनिवार रात एक रैली को संबोधित करते हुए लोगों से सवाल किया कि क्या उन्हें लगता है कि उनकी (खान की) सरकार ‘‘साजिश या हस्तक्षेप’’ की शिकार हुई है. उनका इशारा अप्रत्यक्ष तौर परएक शीर्ष अधिकारी के हालिया संवाददाता सम्मेलन की ओर था जिन्होंने खान के आरोपों को खारिज किया था.

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कराची मैं दिल से आपका शुक्रिया अदा करता हूं. मैं यहां कुछ खास चीजों पर बात करने आया हूं, क्योंकि समस्या आपकी और आपके बच्चों के भविष्य की है. हमारे देश के खिलाफ यह साजिश... मैं चाहता हूं कि आप ध्यान से सुनें कि यह साजिश थी या हस्तक्षेप’’ उन्होंने कहा,‘‘ अपने हाथ उठाइए और मुझे बताइए कि क्या यह हस्तक्षेप था या साजिश थी. मैं देश को यह बताना चाहता हूं कि मैं कभी किसी देश के खिलाफ नहीं रहा. मैं भारत विरोधी, यूरोप विरोधी और अमेरिका विरोधी नहीं हूं. मैं दुनिया में मानवता के साथ हूं. मैं किसी देश के खिलाफ नहीं हूं, मैं सभी के साथ मित्रता चाहता हूं किसी की गुलामी नहीं.’’

देश का कानून कभी नहीं तोड़ा- इमरान खान

खान ने आरोप लगाया, ‘‘मुझे एक पत्रकार ने बताया कि हम पर बहुत रुपये खर्च किए जा रहे हैं. इस हिसाब से साजिश कुछ वक्त से चल रही थी और तभी अमेरिका में हमारे राजदूत डोनाल्ड लू (दक्षिण तथा मध्य एशियाई मामलों के लिए अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री) से मुलाकात करते हैं.’’ इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री ने न्यायपालिका को लेकर भी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि उन्होंने देश का कानून कभी नहीं तोड़ा. खान ने जानना चाहा कि उन्होंने कौन सा जुर्म किया था कि न्यायपालिका को पिछले शनिवार आधी रात में अदालतें खोलने की जरूरत महसूस हुई.

शहबाज शरीफ की आलोचना इमरान ने की

इमरान खान ने आगे कहा, ‘‘मैंने पाकिस्तान की दो बड़ी धर्मार्थ संस्थाएं स्थापित कीं. मैंने शौकत खानम बनाया और दो विश्वविद्यालय बनवाए. मैं इकलौता नेता हूं जिसे पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने सादिक और अमीन घोषित किया है.’’ पूर्व क्रिकेटर खान ने क्रिकेट की शब्दावली का इस्तेमाल करते हुए कहा कि जब उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया तब वह जानते थे कि ‘‘मैच फिक्स’’ है. खान ने उनके स्थान पर सत्ता संभालने वाले शहबाज शरीफ की भी आलोचना की और कहा कि उनके खिलाफ राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो और संघीय जांच एजेंसी में भ्रष्टाचार के कई मामले दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें.

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती की शोभायात्रा पर पथराव, कई पुलिसवालों को लगी चोट, जांच के लिए बनाई गईं 10 टीमें

LSR के बाद अब DU के हिंदू कॉलेज में आमंत्रण रद्द होने पर विवाद, इन नेताओं को किया गया था इनवाइट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget