एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: अब इस देश ने लगाए पुतिन की बेटियों पर प्रतिबंध, 144 रूसी सीनेटरों पर भी लगाई पाबंदियां

Russia-Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटियों- कैटरिना तिखोनोवा और मारिया वोरोत्सोवा के खिलाफ अमेरिका ब्रिटेन और यूरोपीय संघ भी प्रतिबंध लगा चुके हैं.

सिडनी: आस्ट्रेलियाई सरकार ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो बेटियों और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की बेटी पर प्रतिबंध और ट्रेवल बैन लगाया है. शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई. यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद से आस्ट्रेलिया अब तक रूस के कई नागरिकों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा चुका है जिनकी संख्या करीब 750 है.

हालांकि आधिकारिक बयान में पुतिन की बेटियों का नाम नहीं लिया गया लेकिन रूसी राष्ट्रपति को दो वयस्क बेटियों को कैटरिना तिखोनोवा और मारिया वोरोत्सोवा के नाम से जाना जाता है. बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति पुतिन और लावरोव को 27 फरवरी को प्रतिबंध सूची में जोड़ा गया था. 

इन देशों ने भी लगाए हैं पुतिन की बेटियों पर प्रतिबंध 
बता दें पुतिन की दोनों बेटियों के खिलाफ सबसे पहले अमेरिका ने प्रतिबंधों का ऐलान किया था. उसके बाद ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने भी पुतिन की दोनों बेटियों पर प्रतिबंध लगाए थे. 

144 रूसी सीनेटरों पर लगे प्रतिबंध 
आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि प्रतिबंधों के नए दौर में 144 रूसी सीनेटरों को भी निशाना बनाया गया है, जिन्होंने 22 फरवरी को पूर्वी यूक्रेन में डोनेट्स्क और लुहान्स्क के अलग-अलग क्षेत्रों को स्वतंत्र रूप से "अवैध" मान्यता को मंजूरी देकर राष्ट्रपति पुतिन को समर्थन दिया.

विदेश मंत्री मारिसा पायने ने कहा कि आस्ट्रेलिया "यूक्रेन में अनुचित और अकारण आक्रामकता" के लिए जिम्मेदार लोगों को लक्षित करके रूस पर दबाव बढ़ाना जारी रखेगा. पिछले हफ्ते, आस्ट्रेलिया ने 14 रूसी राज्य के स्वामित्व वाले उद्यमों पर वित्तीय प्रतिबंध लगाए, जिनमें ट्रक निर्माता कामज़ और शिपिंग कंपनियों सेवमैश (SEVMASH) और यूनाइटेड शिपबिल्डिंग कॉर्प जैसी रक्षा-संबंधित संस्थाएं शामिल हैं.

अपने परिवार को सुर्खियों से दूर रखते हैं पुतिन 
कैटरिना और मारिया, पुतिन और उनकी पूर्व पत्नी ल्यूडमिला की बेटियां हैं. ल्यूडमिला और पुतिन की शादी 1983 में हुई थी.  पुतिन ने हमेशा अपनी और अपने परिवार की निजी जिंदगी को सुर्खियों से दूर रखा है. क्रेमलिन अक्सर निजता के अधिकार का हवाला देते हुए उनके परिवार के बारे में सवालों को खारिज कर देता है

यह भी पढ़ें: 

ऐसा लगा जैसे मैं सचिन और अमिताभ बच्चन हूं.. पीएम मोदी की खातिरदारी पर बोरिस जॉनसन ने की जमकर तारीफ

Pakistan: पाक सरकार पर बरसे इमरान खान, बोले- हमें न गुलामी कबूल है, न ही घोटाले वाली हुकुमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
Israel-US Iran War Live: मिडिल ईस्ट में महायुद्ध! ईरान ने दागी मिसाइलें और ड्रोन, इजरायल के 200 ठिकानों पर स्ट्राइक
Live: मिडिल ईस्ट में महायुद्ध! ईरान ने दागी मिसाइलें और ड्रोन, इजरायल के 200 ठिकानों पर स्ट्राइक
Israel Iran War: 'तबाह हो गया अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन, जंग में पीछे हटा', ईरान का चौंकाने वाला दावा, US ने क्या बताया?
'तबाह हो गया अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन, जंग में पीछे हटा', ईरान का चौंकाने वाला दावा, US ने क्या बताया?
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
Embed widget