एक्सप्लोरर

Kh-101 ALCM: यूक्रेन ने मार गिराई रूस की सबसे दमदार मिसाइल, खेत में ऐसे पड़ी मिली, फीचर्स हुए उजागर

रूस यूक्रेन पर आए रोज हमले कर रहा है. यूक्रेन ने अपने बचाव के लिए पश्चिमी देशों से एयर डिफेंस सिस्टम और अमेरिकी लड़ाकू विमान मांगे हैं. यूक्रेन का कहना है कि अब वो रूसी हमलों का उचित जवाब दे रहा है.

Russia Ukraine War: फौजियों की आमने-सामने की गोलीबारी, टैंक-तोपों की मार से शुरू हुई रूस-यूक्रेन की जंग अब एक बड़े 'मिसाइल वॉर' में बदल गई है. महीनेभर में रूस (Russia) यूक्रेन पर तरह-तरह की सैकड़ों मिसाइलें दाग चुका है, जिनसे यूक्रेन (Ukraine) में भारी नुकसान हुआ है. हालांकि अब यूक्रेन को भी पश्चिमी देशों से कई आधुनिक हथियार, विमान और एयर डिफेंस सिस्‍टम (Air Defense System) मिले हैं, जिनके दम पर उसने रूसी मिसाइलों को मार गिराना शुरू कर दिया है.

यूक्रेन की वायु सेना ने कुछ तस्‍वीरें जारी करते हुए आज दावा किया कि उन्‍होंने रूस की 'मोस्‍ट कैपेबल' मिसाइलों को ध्‍वस्‍त कर दिया. यूक्रेनी वायु सेना के फेसबुक पोस्ट के अनुसार, उन्‍होंने रूस की ओर से दागी गई Kh-101 ALCM मिसाइलों को देश के सेंट्रल विनित्सिया एरिया में मार गिराया, रूस ने ऐसी मिसाइलें 26 जनवरी को दागी थीं.

रूस की सबसे दमदार क्रूज मिसाइल तबाह 

बता दें कि Kh-101 ALCM रूस की एयर-लॉन्च क्रूज मिसाइल है. इस तरह की मिसाइलें बेहद दमदार मानी जाती हैं और दुनिया को इनके फीचर्स का ज्‍यादा पता नहीं है. यूक्रेन का दावा है कि रूस ने ऐसी मिसाइलों से हमला किया, लेकिन यूक्रेनी वायुसेना ने अपने कुशल तौर-तरीके से जवाब देते हुए ऐसी बहुत-सी मिसाइलों को मार गिराया. यूक्रेन ने तस्‍वीरों के आधार पर दावा किया है कि उसने Kh-101 ALCM मिसाइलों को ध्वस्‍त कर दिया. 

एक अन्य फेसबुक पोस्ट में, यूक्रेनी वायु सेना ने बताया कि 25 जनवरी को रूसी सेना द्वारा हवा और समुद्र से लॉन्च की गई कुल 55 मिसाइलें दागी थीं, जिनमें Kh-101s, Kh-555s, Kh-59s, किंजल हाइपरसोनिक मिसाइलें, और समुद्र से प्रक्षेपित Kalibr मिसाइलें शामिल थीं. यूक्रेन का दावा है कि उसने इनमें से 47 मिसाइलों को मार गिराया.

रूस ने दागीं ऐसी 40 मिसाइलें 

यूक्रेनी वायु सेना की ओर से कहा गया था कि रूस द्वारा दागी गई 40 मिसाइलें Kh-101s/Kh-555s थीं. उन्‍होंने कहा कि Kh-101 रूस की सबसे सक्षम एयर-लॉन्च क्रूज मिसाइलों (ACLMs) में से एक है. इस तरह की मिसाइल ने 1998 में अपनी पहली उड़ान भरी थी, और फिर मिसाइल की पहली तस्वीरें 2007 में सामने आईं.

3,000 किलोमीटर होती है मारक क्षमता

बाहर से देखने पर इनमें US AGM-158 JASSM एयर-लॉन्च क्रूज मिसाइल जैसी कुछ समानताएं हैं. हालांकि, Kh-101 की रेंज काफी लंबी है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह 3,000 किलोमीटर की दूरी तक जा सकती है. इसके अलावा रूसी मिसाइलें 400-450 किलोग्राम वजन वाले पारंपरिक वारहेड से भी लैस हैं.

यूक्रेनी वायुसेना ने जो तस्‍वीर जारी की हैं, वहां एक मिसाइल उलटी पड़ी दिखाई दे रही है, उसके पंखों के बीच में एक गोलाकार खिड़की जैसी आक़ति है, जहां एक कैमरा लगा होता है. रूस की इस पर अभी प्रतिक्रिया नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की घर की तलाशी लेने पहुंची FBI, क्या है मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget