एक्सप्लोरर

FBI In US President House: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के घर की तलाशी लेने पहुंची FBI, जानें क्या है मामला

America News: एफबीआई गोपनीय दस्तावेजों की जांच के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के डेलावेयर बीच वाले घर की तलाशी ले रही है. सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स गायब होने के सिलसिले में जांच हो रही है.

FBI Investigation Joe Biden house: अमेरिकी खुफिया एजेंसी FBI अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के आवास की तलाशी लेने पहुंच गई. एफबीआई ने बुधवार को राष्ट्रपति जो बाइडेन के डेलावेयर (Delaware) में रेहोबोथ बीच पर स्थित आवास की तलाशी ली. बताया जा रहा है कि तब बाइडेन वहां नहीं थे. उन्होंने जांच में सहयोग करने का वादा किया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति के आवास पर 'छापा'
बता दें कि डेलावेयर में एफबीआई ने जनवरी के आखिरी हफ्ते में भी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के आवास की तलाशी ली थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तब वहां से एफबीआई ने गोपनीय दस्तावेज के तौर पर चिह्नित 6 दस्तावेज बरामद किए थे. साथ ही बाइडेन के कुछ हस्तलिखित नोट भी कब्जे में लिए गए. यह जानकारी राष्ट्रपति के वकील बॉब बाउर ने ही दी. बाउर की ओर से कहा गया कि जस्टिस डिपार्टमेंट ने बाइडेन के विलमिंग्टन स्थित आवास की तलाशी ली.

बाइडेन के वकील ने बताया प्लान्ड सर्च
बुधवार के सर्च ऑपरेशन के बारे में बाइडेन के वकील ने कहा, ''हमने पहले भी उन्हें (एफबीआई) जांच करने को कहा था. यह भी प्लान्ड सर्च है.'' इससे पहले वकील ने कहा था कि विलमिंगटन के आवास में कुछ डॉक्यूमेंट्स मिले थे, लेकिन रेहोबोथ में कुछ भी नहीं मिला. उसके बाद इसी साल 20 जनवरी को वहां फिर तलाशी ली गई थी.

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि बाइडेन के जिस आवास की तलाशी एफबीआई ले रही है, वो बाइडेन का पुश्तैनी घर है. एफबीआई टीम ने वहां क्लासिफाइड डॉक्यूमेंट्स गायब होने के सिलसिले में पहुंची. तलाशी में उसे बाइडेन के उनके गैरेज और लाइब्रेरी में कुछ सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स मिले थे. हालांकि, यह नहीं बताया गया कि उनमें ऐसा क्या था. हालांकि यह मामला साल की शुरूआत से ही चर्चा में है.

यह भी पढ़ें: मंदिर पर हमला मामले में भारतीय मूल के सांसद ने पीएम जस्टिन ट्रूडो से की अपील, कहा- 'सबूतों के आधार पर दिखाएं गंभीरता'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
PoK में पाकिस्तान का खूनी एक्शन, अंधाधुंध फायरिंग, 48 घंटे में 24 की मौत
PoK में पाकिस्तान का खूनी एक्शन, अंधाधुंध फायरिंग, 48 घंटे में 24 की मौत
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget