एक्सप्लोरर

रूस के लिए दो कट्टर दुश्मन देशों ने भुलाई दुश्मनी, गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट के लिए आए साथ

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट के लिए दो कट्टर दुश्मन देश अजरबैजान और ईरान ने एक साथ काम करने पर सहमति जताई है. प्रोजेक्ट को लेकर वार्ता अपने आखिरी चरण में है.

Russia Iran Azerbaijan Gas Pipeline Project : दुनिया में जियो-पॉलिटिक्स का खेल भी बड़ा दिलचस्प है. हर देश अपने-अपने फायदे को देखते हुए चाल चलते रहते हैं. कुछ ऐसी ही चाल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चल दी है, जिसमें अपना फायदा देख रहे दो कट्टर दुश्मन देश इजरायल का दोस्त अजरबैजान और ईरान रूसी प्रोजेक्ट पर साथ काम करने के लिए सहमत हो गए हैं. दरअसल, रूस और ईरान ने अजरबैजान के रास्ते गैस पाइपलाइन बिछाने पर अपनी-अपनी सहमति दे दी है. अब इस प्रोजेक्ट पर बातचीत आखिरी चरण में पहुंच गई है और गैस आपूर्ति की कीमत पर वार्ता जारी है.

प्रोजेक्ट को लेकर क्या बोले रूसी ऊर्जा मंत्री?

रूस के ऊर्जा मंत्री सर्गेई त्सिविल्योव ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है. रूसी समाचार एजेंसी TASS की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी ऊर्जा मंत्री ने कहा, “हम अजरबैजान के रास्ते पर गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए सहमत हो गए है. अब हम बातचीत के अंतिम चरण में हैं. कीमत को मंजूरी दे रहे हैं. गैस आपूर्ति की मात्रा पहले ही तय हो चुकी है.”

उन्होंने कहा, “कीमत हमेशा एक कॉमर्शियल मुद्दा होता है और समझौता करने की तलाश होती है. इसलिए दोनों पक्षों में कार्य समूह बनाए गए हैं और विशेषज्ञ मूल्य निर्धारण करने के लिए नजरिया विकसित कर रहे हैं. लेकिन पक्षों के बीच इसे लेकर अभी भी मतभेद हैं.”

रूसी प्रोजेक्ट के लिए साथ आए ईरान और अजरबैजान

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहले कहा था, “रूस से ईरान तक गैस पाइपलाइन बनाने के प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है, जिसके तहत पहले चरण में संभावित रूप से 2 बिलियन क्यूबिक मीटर गैस की आपूर्ति होगी, जिसे बढ़ाकर 55 बिलियन क्यूबिक मीटर गैस आपूर्ति तक ले जाने की संभावना है.”

उल्लेखनीय है कि जून 2024 के अंत में रूसी तेल कंपनी गजप्रोम और ईरान की सरकारी गैस कंपनी ने समझौता किया था. इस समझौते के तहत ईरान ने रूसी गैस की सप्लाई के लिए एक संगठन को विकसित करने और रणनीतिक ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे.

ईरान और अजरबैजान के बीच क्यों है दुश्मनी?

दरअसल, ईरान और अजरबैजान दोनों पड़ोसी देश है और एक-दूसरे के साथ सीमा साझा करते हैं. वहीं, ईरान के आर्मेनिया के साथ मजबूत संबंध है. लेकिन नागोर्नो-काराबाख की लड़ाई में आर्मेनिया और अजरबैजान एक-दूसरे के सामने है और आर्मेनिया की मदद करने की वजह से ईरान और अजरबैजान के बीच तनाव हालिया समय में काफी बढ़ गया है.

यह भी पढ़ेंः ईरान-भारत की दोस्ती अमेरिका को नहीं आ रही रास, अब भारतीय कंपनी पर लगाया प्रतिबंध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: चीन सरकार अस्पताल से स्कूल तक क्यों कर रही आस्था की निगरानी? धर्म को लेकर जानें कानून
चीन सरकार अस्पताल से स्कूल तक क्यों कर रही आस्था की निगरानी? धर्म को लेकर जानें कानून
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget