एक्सप्लोरर

यूक्रेन के बाद फिनलैंड और स्वीडेन भी रूस के निशाने पर, NATO में शामिल होने की संभावना पर दी धमकी

रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि फिनलैंड और स्वीडेन अगर NATO में शामिल होते हैं तो रूस को बाल्टिक सागर में थल सेना, नौसेना और वायुसेना को मजबूत करना होगा.

रूस और यूक्रेन में जंग जारी है. इस बीच रूस ने फिनलैंड और स्वीडेन को धमकी दी है. रूस ने गुरुवार को स्वीडन और फिनलैंड को नाटो में शामिल होने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा है कि वह रूस के पश्चिमी हिस्से में अपने सैनिकों की संख्या दोगुने से अधिक बढ़ा देगा.

न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से सीएनएन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने चेतावनी दी. गुरुवार को टेलीग्राम पर एक बयान में लिखा कि जमीनी और वायु रक्षा बलों को मजबूत किया जाएगा. मेदेवदेव ने स्वीडन और फिनलैंड के नाटो में शामिल होने की संभावना का जिक्र करते हुए कहा कि अब बाल्टिक की किसी भी गैर-परमाणु स्थिति के बारे में बात करना संभव नहीं होगा. संतुलन बहाल किया जाना चाहिए.

फिनलैंड और स्वीडेन को धमकी

रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि फिनलैंड और स्वीडेन अगर NATO में शामिल होते हैं तो रूस को बाल्टिक सागर में थल सेना, नौसेना और वायुसेना को मजबूत करना होगा. मेदवेदेव जिन्होने 2008 से 2012 तक रूसी राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया है. हाल के महीनों में वो काफी आक्रामक दिख रहे हैं, हालांकि वो शीर्ष निर्णय लेने वाले नहीं हैं. 2018 फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स की रिपोर्ट ने निष्कर्ष निकाला था कि रूस ने कलिनिनग्राद में एक परमाणु हथियार भंडारण बंकर का आधुनिकीकरण किया हो सकता है. 

फिनलैंड और स्वीडेन के नाटो में शामिल होने की चर्चा

फिनलैंड की सीमा रूस की सीमा से लगती है. फिनलैंड रूस से करीब 1300 किलोमीटर की सीमा साझा करता है. अभी हाल ही में फिनलैंड की पीएम सरा मारीन ने कहा था कि फिनलैंड अगले कुछ दिनों में नाटो (NATO) में शामिल होने का फैसला कर सकता है. वहीं स्वीडेन के भी नाटो में शामिल होने की चर्चा हो रही है.

गौरतलब है कि यूक्रेन पर रूसी हमले के 50 दिन पूरे हो चुके हैं. रूस ने यूक्रेन के नाटो में शामिल होने के फैसले के खिलाफ ही हमला शुरू किया था. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नहीं चाहते थे कि यूक्रेन नाटो का मेंबर बने और वो अमेरिका और नाटो से इस बात की गारंटी की मांग कर रहे थे. रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला बोल दिया था जिसके बाद से अब तक लगातार युद्ध जारी है.

ये भी पढ़ें:

हवा में थी इंडिगो की फ्लाइट, तभी यात्री के फोन में लगी आग, क्रू मेंबर की समझदारी से टला हादसा

रूस ने जापान सागर में किया पनडुब्बी से छोड़े जाने वाली मिसाइलों का परीक्षण, टोक्यो ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget