एक्सप्लोरर

इमरान खान की तीसरी शादी, तलाक ले चुकी आध्यात्मिक गुरू को बनाया नई बेगम

अखबार का दावा है कि इमरान का निकाह उनकी पार्टी की कोर कमेटी के सदस्य मुफ्ती सईद ने पढ़ाया. खबर में यह भी कहा गया है कि कुछ महीने पहले इस महिला ने अपने पहले पति से तलाक लेने की प्रक्रिया शुरू की थी. उसका पति सरकारी अधिकारी है.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता इमरान खान के तीसरी बार शादी करने की खबर है, हालांकि उनके सहयोगियों ने इससे इनकार किया है.

समाचार पत्र ‘द न्यूज’ ने खबर दी है कि इमरान ने बीते एक जनवरी की रात लाहौर में अपनी आध्यात्मिक मार्गदर्शक से शादी की और अगले दिन इस्लामाबाद की आतंकवाद विरोधी अदालत के समक्ष हाजिर होने चले गए. अदालत ने उनको जमानत दे दी.

अखबार का दावा है कि इमरान का निकाह उनकी पार्टी की कोर कमेटी के सदस्य मुफ्ती सईद ने पढ़ाया. महिला का नाम बुशरा बीबी है.

खबर में यह भी कहा गया है कि कुछ महीने पहले इस महिला ने अपने पहले पति से तलाक लेने की प्रक्रिया शुरू की थी. उसका पति सरकारी अधिकारी है.

जियो न्यूज़ चैनल से बात करते हुए महिला के बेटे ने कहा कि उनकी मां और पिता के बीच रिश्ता टूट चुका है. हालांकि, शादी को लेकर इनकार किया. लेकिन जियो के रिपोर्टर ने कहा कि बुशरा बीबी के पहले पति ने शादी की बात कंफर्म की है.

अखबार के मुताबिक कुछ साल आध्यात्मिक मार्गदर्शन हासिल करने की कोशिश में इमरान इस महिला के संपर्क में आए.

इमरान के राजनीतिक सचिव अवान चौधरी और उनकी पार्टी के प्रवक्ता नईमुल हक ने इस खबर को सिरे से खारिज किया है.

तहरीक-ए-इंसाफ की नेता शिरीन मजारी ने ट्वीट किया, ‘‘बकवास है. जब सर्वोच्च न्यायालय ने इमरान खान के विरोधियों को भ्रष्टाचार की कहानियां गढ़ने से रोक दिया तो अब वे उनकी शादी की कहानी गढ़ रहे हैं.’’

इमरान पहले दो बार शादी कर चुके हैं. उन्होंने पहली शादी जेमिमा गोल्डस्मिथ से 16 मई, 1996 को की थी और 22 जून, 2004 को दोनों का तलाक हो गया. उन्होंने दूसरी शादी टीवी एंकर रेहाम खान से की, लेकिन उनकी यह शादी 10 महीने में ही टूट गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने की ओडिशा के पूर्व सीएम बीजू पटनायाक की तारीफ, जानें क्या है वजह
इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने की ओडिशा के पूर्व सीएम बीजू पटनायाक की तारीफ, जानें क्या है वजह
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
India-Afghanistan Relations: पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच भारत पहुंचे अफगानिस्तान के मंत्री! जानें किन मुद्दों पर होगी बात
पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच भारत पहुंचे अफगानिस्तान के मंत्री! जानें किन जरूरी मुद्दों पर होगी बात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget