एक्सप्लोरर

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले मेक्सिको में राम मंदिर का हुआ उद्घाटन, देखें तस्वीरें

Ram Mandir Inauguration:अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा से पहले उत्तरी अमेरिका के मेक्सिको में एक राम मंदिर का उद्घाटन हुआ. रविवार को क्वेरेटारो शहर में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई.

Ram Mandir Opening: मेक्सिको के क्वेरेटारो शहर में रविवार को नवनिर्मित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की गई. इस दौरान भारतीय प्रवासियों ने भजन गाए और कीर्तन किए. भारतीय मूल के लोगों के साथ एक अमेरिकी पुजारी ने मंदिर का पूजन संपन्न कराया. इसके बाद मंदिर आम भक्तों के लिए खोल दिया गया.

मेक्सिको स्थित भारतीय दूतावास ने इस खबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है. भारतीय दूतावास ने लिखा- "मेक्सिको में पहला भगवान राम का मंदिर बन गया है. अयोध्या में 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से एक दिन पहले मेक्सिको के क्वेरेटारो शहर में श्रीराम मंदिर का उद्घाटन किया गया. मेक्सिको के क्वेरेटारो शहर में ही भगवान हनुमान का पहला मंदिर है."

नवनिर्मित मंदिर में प्रतिष्ठित मूर्तियां भारत से लाई गईं- दूतावास
मंदिर और समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए, दूतावास ने लिखा- मैक्सिको के राम मंदिर में भी भगवान राम की मूर्ति भारत से ही लाई गई है. भजन और आरती गाए जाने से मंदिर का वातावरण दिव्य ऊर्जा से भर गया था. इस दौरान भारतीय मूल के लोग जय श्री राम के नारे लगा रहे थे.

इधर भारत में रामलला के स्वागत के लिए अयोध्या राममय है, पूरे नगर को भव्यता प्रदान करने के लिए सजाया गया है. देश के बाकी हिस्सों में भी लोगों ने अपने घरों पर श्रीराम और उनके महान भक्त भगवान हनुमान को समर्पित पताकाएं लगाई हैं. घर-मोहल्लों को सजाया गया है. रामभक्तों के बीच दिवाली जैसा महौल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीये जलाकर इस उत्सव को मनाने का आह्वान पहले ही कर दिया था. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं. इसके लिए वह पिछले कुछ दिनों से दक्षिण भारत के रामायण से संबंधित मंदिरों की आध्यात्मिक यात्रा पर थे. उन्होंने कहा था कि वह यम-नियमों को पालन कर रहे हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे. आयोजन स्थल पर संतों और प्रतिष्ठित हस्तियों समेत 7,000 से ज्यादा लोग शामिल हो रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान को अस्पताल में किया गया शिफ्ट, रात 1 बजे जेल से निकाला
इमरान खान को अस्पताल में किया गया शिफ्ट, रात 1 बजे जेल से निकाला
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget