एक्सप्लोरर

Queen Elizabeth II Funeral: क्वीन एलिजाबेथ II की अंतिम यात्रा में शामिल महिला ने खींचा सबका ध्यान, जानें क्या है रिश्ता

Queen Elizabeth II Funeral: ज्यादातर लोग इस नाम और इस चेहरे से शायद ही इससे पहले परिचित हों. क्योंकि महारानी के उत्तराधिकारी के तौर पर प्रिंस चार्ल्स की ही चर्चा होती रही है.

Queen Elizabeth II Funeral: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 8 सितंबर की रात निधन हुआ. जिसके बाद अब उनके अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है. इससे पहले रानी की अंतिम यात्रा में उनके चाहने वाले हजारों लोग शामिल हो रहे हैं. इसी बीच स्कॉटलैंड से लेकर लंदन तक महारानी की अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें रानी के शव के साथ एक महिला की बराबर मौजूदगी ने सबका ध्यान खींचा. सभी के मन में सवाल उठा कि आखिर ये महिला कौन है और महारानी से उसका नाता क्या है? आइए हम इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं. 

ब्रिटेन की महारानी की आखिरी यात्रा में स्कॉटलैंड से लेकर लंदन तक महारानी के ताबूत के साथ एक चेहरा लगातार साथ रहा. वो शोकाकुल महिला जो एडिनबर्ग में होलीरूडहाउस पैलेस की ओर बढ़ते हुए महारानी के ताबूत के साथ काले कपड़े पहने हुए थी. वो महिला जो महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में भी बाकायदा मिलिट्री ड्रेस में मौजूद रहने वाली हैं.

कौन हैं महारानी के करीब रहने वाली महिला?
लेकिन कौन हैं ये महिला जिन्हें महारानी की अंतिम यात्रा में इतनी तवज्जो मिल रही है. आखिर कौन हैं ये महिला जिनकी महारानी के साथ इतनी करीब की तस्वीरें हैं. बहुत से लोगों के लिए ये महिला किसी कौतूहल से कम नहीं है. लेकिन एक चिट्ठी के बाद इस रहस्य से पर्दा उठा. ये चिट्ठी ब्रिटेन राजघराने के राजमहल बंकिंघम पैलेस से जारी हुई है. जिससे खुलासा होता है कि ये महिला कोई मामूली महिला नहीं हैं, बल्कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की बेटी हैं. नाम है प्रिंसेज ऐनी. प्रिंसेज ऐनी महारानी की इकलौती बेटी हैं.

ज्यादातर लोग इस नाम और इस चेहरे से शायद ही इससे पहले परिचित हों. महारानी के उत्तराधिकारी के तौर पर प्रिंस चार्ल्स की ही चर्चा होती रही है. लोग उन्हीं के नाम से परिचित हैं. अब वो किंग भी बन गए हैं. लेकिन महारानी के निधन के बाद राजकुमारी ऐनी पहली बार सार्वजनिक तौर पर चर्चाओं में आई हैं. राजकुमारी ऐनी मंगलवार 13 सितंबर की रात अपनी मां और ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के पार्थिव शरीर के साथ लंदन स्थित शाही महल बकिंघम पैलेस पहुंचीं.

राजकुमारी ऐनी के नाम से जारी हुआ लेटर
उसके बाद बंकिंघम पैलेस से राजकुमारी ऐनी के नाम से ये पत्र जारी हुआ, जिसमें लिखा था- मुझे अपनी सबसे प्यारी मां के जीवन के अंतिम 24 घंटों को साझा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. उनकी अंतिम यात्रा में उनके साथ होना बड़े सम्मान और सौभाग्य की बात है. इस यात्रा में इतने सारे लोगों की तरफ से दिखाए गए प्यार और सम्मान का साक्षी बनना भी अपने आप में एक खास अनुभव है. 

तो ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की इकलौती बेटी अपनी दिवंगत मां की आखिरी यात्रा के हर पल की गवाह रही हैं. हालांकि महारानी के देहांत के बाद उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स अब किंग चार्ल्स हो गए हैं. उनकी ताजपोशी हो चुकी है. ऐसे में राजकुमारी ऐनी की भूमिका क्या होगी, ये अभी साफ नहीं है. 

राजकुमारी ऐनी को शाही परिवार की सबसे मेहनती सदस्य के रूप में जाना जाता है. प्रिंसेज ऐनी का जन्म 15 अगस्त 1950 को हुआ था. प्रिंसेज ऐनी की शुरुआती पढ़ाई बकिंघम पैलेस में ही हुई. साल 1963 में प्रिंसेज ऐनी को बोर्डिंग स्कूल भेज दिया गया. राजकुमारी ऐनी 300 से ज्यादा चैरिटी और संगठन की मदद करती हैं. अब 19 सितंबर को जब महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार किया जाएगा, उस दिन परंपरा के अनुसार राजकुमारी ऐनी को लोग मिलिट्री ड्रेस में देखेंगे.

इस एक सदस्य को नहीं मिलेगा अधिकार
राज परिवार के सिर्फ एक सदस्य को उस दिन मिलिट्री ड्रेस पहनने का अधिकार नहीं होगा और वो हैं प्रिंस एंड्र्यू, जो  महारानी के फेवरिट हुआ करते थे. लेकिन अमेरिका में एक यौन उत्पीड़न मामले में घिरने के बाद प्रिंस एंड्र्यू ने वो सम्मान गंवा दिया था. अंतिम संस्कार वाले दिन महारानी के सम्मान में ब्रिटेन के ज्यादातर सिनेमाघर बंद रखे जाएंगे. जबकि कुछ सिनेमाघरों में महारानी के अंतिम संस्कार की तस्वीरें लाइव दिखाने का इंतजाम किया गया है. महारानी का अंतिम संस्कार इतना ग्रैंड होने वाला है कि लंदन में होटलों की बुकिंग सामान्य दिनों से 30 फीसदी महंगी हो गई है.

ये भी पढ़ें - 

Queen-Elizabeth-II: छह दशकों में ब्रिटेन का पहला राजकीय अंतिम संस्कार, दुनिया के 500 नेता होंगे शामिल, बस से जाएंगे आखिरी विदाई देने

Queen Elizabeth Second Dies: कौन थीं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, जिन्होंने दुनिया को कह दिया अलविदा, जानें सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget