एक्सप्लोरर

Queen Elizabeth: जब ब्रिटेन की महारानी ने जलियांवाला बाग हत्याकांड को बताया था 'दुखद उदाहरण', यहां पढ़ें वो पूरा किस्सा

Queen Elizabeth Death: ब्रिटेन की महारानी अपने अंतिम भारत दौरे पर अमृतसर भी गईं थीं. इस दौरान उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड को लेकर टिप्पणी की थी. विस्तार से पढ़ें.

Queen Elizabeth On Jallianwala Bagh massacre: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Elizabeth-II) का गुरुवार को 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उन्होंने अपने शासन के दौरान 1961, 1983 और 1997 में भारत का दौरा किया था. अपने एक भाषण में उन्होंने कहा था, "भारतीय लोगों की गर्मजोशी, समृद्धि और विविधता हम सभी के लिए एक प्रेरणा रही है."

1961 में महारानी और उनके पति दिवंगत प्रिंस फिलिप ने मुंबई, चेन्नई और कोलकाता का दौरा किया. इसके बाद बॉम्बे, मद्रास, कलकत्ता और आगरा के ताजमहल का भी दौरा किया. नई दिल्ली में उन्होंने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. 

भारत की अंतिम यात्रा

भारत की उनकी अंतिम यात्रा भारत की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ समारोह को चिह्नित करने के लिए थी. इस दौरान उन्होंने पहली बार औपनिवेशिक इतिहास के कुछ कठिन पलों को याद किया. महारानी ने अपने संबोधन में कहा, "यह कोई रहस्य नहीं है कि हमारे अतीत में कुछ कठिन घटनाएं हुई हैं. जलियांवाला बाग एक दुखद उदाहरण है."

इसके बाद उन्होंने अपने पति के साथ अमृतसर (Amritsar) के जलियांवाला बाग (Elizabeth Amritsar Visit) का दौरा किया और स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की. हालांकि, यह भी चौंकाने वाला रहा कि महारानी ने जलियांवाला बाग हत्याकांड को भयावह घटना बताया, लेकिन ब्रिटेन ने कभी इसके लिए आधिकारिक रूप से माफी नहीं मांगी. 

जलियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ?

पंजाब के अमृतसर में एक जगह का नाम है जलियांवाला बाग. 13 अप्रैल 1919  को बैसाखी के शुभ मौके पर यहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर स्वतंत्रता सेनानी सत्यपाल और सैफुद्दीन की गिरफ्तारी के खिलाफ एक सभा का आयोजन कर रहे थे. हालांकि इस दिन अंग्रेजी सरकार ने लोगों की आवाज को दबाने के लिए शहर में कर्फ्यू लगा रखा था. 

इसी बीच अंग्रेज ब्रिगेडियर जनरल रेजीनॉल्ड डायर (जनरल डायर) ने बच्चों महिलाओं और पुरुष जो वहां बैठकर अपना विरोध जता रहे थे उनपर गोली चलाने का आदेश अंग्रेजी सैनिकों को दिया. अंग्रेजों ने केवल 10 मिनट के भीतर करीब 1650 राउंड गोलियां चलाई थी. इन गोलियां से बचने के लिए लोग बाग में बने कुएं में कूद गए थे. थोड़ी ही देर में यह कुआं लाशों से भर गया. 

ये भी पढ़ें- Queen Elizabeth: ग्रीक राजकुमार से शादी, जयपुर में टाइगर का शिकार और सिखों का प्रदर्शन, इन विवादों में रहीं ब्रिटेन की महारानी

ये भी पढ़ें- Queen Elizabeth-II: ब्रिटेन की महारानी का क्या था हीरे से रिश्ता? कोहिनूर के जिक्र पर क्यों सामने आती है एलिजाबेथ-II की तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आप हथियार खरीदेंगे? US राजदूत का दावा- जिनपिंग को ट्रंप ने दिया ऑफर
क्या आप हथियार खरीदेंगे? US राजदूत का दावा- जिनपिंग को ट्रंप ने दिया ऑफर
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
ट्रंप-जिनपिंग मुलाकात के बाद US-चीन ने किया ये खेल! अब दिल्ली को रहना होगा अलर्ट
ट्रंप-जिनपिंग मुलाकात के बाद US-चीन ने किया ये खेल! अब दिल्ली को रहना होगा अलर्ट
इमरान की रिहाई के लिए शहबाज सरकार ने पेश की डील? बेटे कासिम ने किया इशारा
इमरान की रिहाई के लिए शहबाज सरकार ने पेश की डील? बेटे कासिम ने किया इशारा

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget