एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: 'यूक्रेन के परमाणु संयंत्र पर हमला किया तो घातक होगा अंजाम'- मैंक्रों को पुतिन की चेतावनी

Russia-Ukraine War: रुस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इमैनुएल मैक्रॉन को जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र पर यूक्रेन के संभावित हमलों के बारे में चेतवानी दी है.

Russia-Ukraine War: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) ने रविवार (10 सितंबर) को अपने फ्रांसीसी समकक्ष को यूक्रेन के रूसी-नियंत्रित क्षेत्र में ज़ापोरिज्जिया (Zaporizhzhia) परमाणु ऊर्जा संयंत्र (Nuclear Power Plant) पर यूक्रेनी हमले के संभावित "विनाशकारी परिणामों" के बारे में चेतावनी दी. क्रेमलिन से जारी किए गए एक बयान में कहा, "इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) के साथ फोन पर बातचीत के दौरान पुतिन ने जापोरिज्जिया परमाणु सुविधाओं पर नियमित यूक्रेनी हमलों के बारे में कहा इसके विनाशकारी परिणामों हो सकते है."

दरअसल, यूरोप में सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र हाल के हफ्तों में लड़ाई का केंद्र बिंदु रहा है, जिससे संभावित परमाणु घटना की चिंता बढ़ गई है. पुतिन ने कहा कि संयंत्र में रूसी विशेषज्ञ इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रहे हैं. साथ ही पुतिन ने ये भी कहा कि मास्को संयुक्त राष्ट्र की परमाणु एजेंसी के साथ काम जारी रखने के लिए तैयार है ताकि सुविधा में समस्याओं के गैर-राजनीतिक समाधान पर सहमति हो सके.

कई दिनों से आइलैंड मोड पर कर रहा था काम
वहीं, यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र को यूक्रेन के बिजली ग्रिड से फिर से जोड़ा गया और इंजीनियरों ने इलाके में लड़ाई तेज होने पर परमाणु विकिरण की आपदा से बचने की कवायद के तौर पर इसके आखिरी रिएक्टर को भी बंद कर दिया. छह रिएक्टर वाले जापोरिज्जिया संयंत्र को इलाके में लड़ाई के परिणामस्वरूप उसकी सभी बिजली लाइन काटने के बाद पिछले सप्ताह ग्रिड से हटा दिया गया था. यह संयंत्र कई दिनों से आइलैंड मोड पर काम कर रहा था. अपने एकमात्र चालू रिएक्टर से अहम कूलिंग उपकरणों के लिए बिजली पैदा कर रहा था.
  
दुनिया में 10 सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा केंद्रों में से एक
दुनिया में 10 सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा केंद्रों (Nuclear Power Plant) में से एक इस संयंत्र पर युद्ध (War) की शुरुआत से ही रूसी सेना (Russian Army) ने कब्जा कर रखा है. यूक्रेन और रूस संयंत्र के आसपास बमबारी के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे हैं. इस बमबारी ने संयंत्र को ग्रिड से जोड़ने वाली बिजली की लाइनों को तबाह कर दिया है. एनर्गोएटम ने रविवार को एक बयान में रूसी सेना से जापोरिज्जिया संयंत्र छोड़ने की अपील की.

यह भी पढ़ेंः 

Britain New King: चार्ल्स-III ब्रिटेन के नए राजा घोषित किए गए, पत्नी को मिली क्‍वीन कन्‍सॉर्ट की उपाधि 

Kohinoor Diamond: महारानी एलिजाबेथ-II के निधन के बाद किसे मिलेगा कोहिनूर हीरा, जानिए किसकी दावेदारी सबसे मजबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
Explained: 'हिजाब निकालकर क्लास में आओ', 96% मुस्लिम आबादी वाले देश के फैसले पर क्यों मचा बवाल
Explained: 'हिजाब निकालकर क्लास में आओ', 96% मुस्लिम आबादी वाले देश के फैसले पर क्यों मचा बवाल
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget