एक्सप्लोरर

Kohinoor Diamond: महारानी एलिजाबेथ-II के निधन के बाद किसे मिलेगा कोहिनूर हीरा, जानिए किसकी दावेदारी सबसे मजबूत

Kohinoor Diamond News: महारानी एलिजाबेथ-II के निधन के बाद कई लोगों का सुझाव है कि कोहिनूर जड़ित मुकुट को अगले सम्राट यानी किंग चार्ल्स III को सौंप देना चाहिए.

Britain Queen Elizabeth-II Kohinoor: ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली महारानी एलिजाबेथ-II (Queen Elizabeth-II) का गुरुवार को 96 साल की उम्र में निधन हो गया. क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के साथ दशक लंबे शासन के बाद अब कीमती कोहिनूर हीरे (Kohinoor Diamond) से जड़ा हुआ मुकुट अगल पीढ़ी के पास चला जाएगा. महारानी के निधन के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि अब बेशकीमती कोहिनूर जड़ा मुकुट किसके सिर की शान बढ़ाएगा.

महारानी एलिजाबेथ-II के निधन के बाद कई लोगों का सुझाव है कि कोहिनूर जड़ित मुकुट को अगले सम्राट यानी किंग चार्ल्स III को सौंप देना चाहिए. हांलाकि, ब्रिटेन के राज परिवार और कोहिनूर के इतिहास के अनुसार, हीरा अलगी रानी कंसोर्ट कैमिला पार्कर बाउल्स (Camilla Parker Bowles) को समर्पित किया जाना चाहिए. 

महारानी ने की थी ये घोषणा

बता दें कि कोहिनूर हीरा वर्तमान में प्लेटिनम के मुकुट में है जिसे महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने इंग्लैंड के सम्राट के रूप में अपने शासनकाल के दौरान पहना था. इस साल फरवरी में, महारानी ने घोषणा की थी कि जब चार्ल्स इंग्लैंड में राजशाही की बागडोर संभालेंगे तो कैमिला पार्कर बाउल्स क्वीन कंसोर्ट बनेंगी. अब, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद इस बात की पूरी संभावना है कि कैमिला कोहिनूर पहनेगी. 

कोहिनूर का इतिहास

कोहिनूर को अक्सर दुनिया के सबसे कीमती हीरे के रूप में जाना जाता है, जिसका वजन 105.6 कैरेट है. हीरा भारत में 14वीं सदी में मिला था. जहां तक कोहिनूर हीरे के इतिहास की बात है यह कीमती हीरा आंध्र प्रदेश के गुंटूर में काकतीय राजवंश के शासनकाल में मिला था. वारंगल में एक हिंदू मंदिर में इसे देवता की एक आंख के रूप में इस्तेमाल किया गया था, जिसके बाद मलिक काफूर (अलाउद्दीन खिलजी का जनरल) ने इसे लूट लिया था.

मुगल साम्राज्य के कई शासकों को सौंपे जाने के बाद, सिख महाराजा रणजीत सिंह लाहौर में इसे अपने अधिकार में ले लिया और पंजाब आ गए. महाराज रणजीत सिंह के बेटे दिलीप सिंह के शासन के दौरान पंजाब के कब्जे के बाद 1849 में महारानी विक्टोरिया को हीरा दिया गया था. कोहिनूर वर्तमान में ब्रिटेन की महारानी के मुकुट में स्थापित है, जो टॉवर ऑफ लंदन के ज्वेल हाउस में संग्रहीत है और जनता इसे देश सकती है. 

इसे भी पढ़ेंः-

Supreme Court: सिद्दीकी कप्पन को 23 महीने बाद SC से मिली जमानत, हाथरस जाते वक्त यूपी सरकार ने किया था गिरफ्तार

बाबर से लेकर ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II तक, कहानी उस कोहिनूर हीरे की जो भारत का है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
बच्चों के कैंसर वार्ड पर MQ-9 से अमेरिका ने बरसाए बम, अस्पताल कराया गया खाली... ईरान का चौंकाने वाला दावा
बच्चों के कैंसर वार्ड पर MQ-9 से अमेरिका ने बरसाए बम, अस्पताल कराया गया खाली... ईरान का चौंकाने वाला दावा
Russia-Ukraine War: यूक्रेन के ड्रोन हमलों से ब्लैक सी के अहम रूट बंद, रूस को बर्बाद करने पर तुले जेलेंस्की, पुतिन की बढ़ी टेंशन
यूक्रेन के ड्रोन हमलों से ब्लैक सी के अहम रूट बंद, रूस को बर्बाद करने पर तुले जेलेंस्की, पुतिन की बढ़ी टेंशन

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 'बुरे दिन' 2017 के बाद से हुए शुरू, अब क्यों चलेगा बुलडोजर?
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
कितने पढ़े-लिखे हैं जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक, कहां से ली है उन्होंने डिग्री?
Embed widget