एक्सप्लोरर

इस मुस्लिम देश के प्रधानमंत्री ने PM मोदी को लेकर जयशंकर के सामने ऐसा क्या कह दिया जो हुआ वायरल

Anwar Ibrahim thank PM Modi: जयशंकर और पीएम इब्राहिम की खास बैठक के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बयान जारी किया गया है. इसमें बताया गया है कि दोनों नेताओं के बीच किन मुद्दों पर बातचीत हुई है.

Malaysia Prime Minister Anwar Ibrahim Thank PM Modi: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बीते बुधवार (27 मार्च 2024) को मलेशिया के मौजूदा प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने विचारों का आदान-प्रदान किया और व्यापार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, शिक्षा, कृषि, पर्यटन, रक्षा और म्यांमार सहित क्षेत्रीय मुद्दों पर सहयोग को लेकर चर्चा की. आधिकारिक समाचार एजेंसी बरनामा ने बताया कि 2 दिवसीय यात्रा पर यहां आए भारतीय विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री कार्यालय में अनवर से मुलाकात की और दोनों नेताओं की बैठक करीब एक घंटे तक चली.

खास बैठक के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी किए गए बयान में बताया गया है कि अनवर और जयशंकर ने व्यापार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, शिक्षा, कृषि, पर्यटन, रक्षा और डिजिटल जैसे क्षेत्रों के साथ ही म्यांमार सहित विभिन्न क्षेत्रीय मुद्दों पर सहयोग के संबंध में चर्चा की है.

यही नहीं बयान के मुताबिक अनवर ने मलेशिया में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) का परिसर स्थापित करने की प्रक्रिया को सुगम बनाने की अपनी प्रतिबद्धता जताई है. पीएम ने मलेशिया की तब सहायता करने के लिए अपने भारतीय समकक्ष मोदी की सराहना की जब देश चावल की कमी से जूझ रहा था.

अनवर इब्राहिम ने भारत से कृषि उपज के आयात पर और सहूलियत की उम्मीद की है. अनवर ने कहा, ‘‘दोनों मित्र देशों के लोगों के लाभ के लिए मलेशिया-भारत संबंध बढ़ते और फलते-फूलते रहें.’’ 

बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री जल्द ही भारत की यात्रा करने के इच्छुक हैं. जयशंकर 3 देशों की आधिकारिक यात्रा के तहत सिंगापुर, फिलीपीन के बाद अंतिम पड़ाव मलेशिया की यात्रा के तहत कुआलालंपुर पहुंचे हैं.

जयशंकर ने मलेशिया को प्रधानमंत्री मोदी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं. विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात करना सम्मान की बात है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं.’’

मलेशिया के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण की प्रशंसा करते हुए जयशंकर ने कहा, ‘‘पारंपरिक और नव-युग दोनों क्षेत्रों में मजबूत भारत-मलेशिया संबंधों को लेकर उनका दृष्टिकोण, हमें रिश्तों के लिए अधिक महत्वाकांक्षी एजेंडा तैयार करने में मदद करेगा.’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘क्षेत्रीय विकास को लेकर उनके मार्गदर्शन और अंतर्दृष्टि का लाभ हुआ है.’’ इससे पहले जयशंकर ने अपने मलेशियाई समकक्ष मोहम्मद बिन हाजी हसन से मुलाकात की.

मलेशिया के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक दोनों विदेश मंत्रियों ने ‘‘सकारात्मक और स्पष्ट चर्चा की, जिसमें मलेशिया-भारत द्विपक्षीय मामलों के बहुमुखी आयामों के साथ-साथ पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी शामिल था.’’

बयान के मुताबिक बैठक में कृषि और खाद्य सुरक्षा मंत्री मोहम्मद साबू और उप व्यापार और उद्योग मंत्री ल्यू चिन टोंग भी शामिल हुए. बयान में कहा गया है कि 2023 में भारत, मलेशिया का 12वां सबसे बड़ा वैश्विक व्यापारिक साझेदार था और कुल व्यापार 16.53 अरब अमेरिकी डॉलर था. 

यह भी पढ़ें- Pakistan Suicide Attack: पाकिस्तान में 5 चीनी नागरिकों की हत्या से घबराये शहबाज शरीफ, भागकर पहुंचे चीनी दूतावास और...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff News: मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
यूपी में मदरसों को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिया बड़ा बयान, हाई कोर्ट के आदेश का किया जिक्र
यूपी में मदरसों को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिया बड़ा बयान, हाई कोर्ट के आदेश का किया जिक्र
PM मोदी के सबसे भरोसेमंद, पाकिस्तान में छिदे कान से पहचाने गए, जानें कौन हैं भारतीय जेम्स बॉन्ड अजीत डोभाल?
PM मोदी के सबसे भरोसेमंद, पाकिस्तान में छिदे कान से पहचाने गए, जानें कौन हैं भारतीय जेम्स बॉन्ड अजीत डोभाल?
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़

वीडियोज

BJP New President: हाथों में बाबा बैद्यनाथ धाम और Nitin Nabin का पोस्टर लिए समारोह में पहुंचे नेता |
BJP New President:Nitin Nabin के ताजपोशी के अवसर पर मनोज तिवारी ने अनोखे अंदाज में अपने भाव किए साझा
Nitin Nabin New BJP President: 'नबीन' आगाज, 'युवा कप्तान' को 'ताज'! | ABP News | Delhi
Namaste Bharat: BJP की कमान नबीन के हाथ, आस्था से की शुरुआत! | BJP New President | Nitin Nabin
BJP New President: ताजपोशी से पहले भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे Nitin Nabin

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff News: मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
यूपी में मदरसों को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिया बड़ा बयान, हाई कोर्ट के आदेश का किया जिक्र
यूपी में मदरसों को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिया बड़ा बयान, हाई कोर्ट के आदेश का किया जिक्र
PM मोदी के सबसे भरोसेमंद, पाकिस्तान में छिदे कान से पहचाने गए, जानें कौन हैं भारतीय जेम्स बॉन्ड अजीत डोभाल?
PM मोदी के सबसे भरोसेमंद, पाकिस्तान में छिदे कान से पहचाने गए, जानें कौन हैं भारतीय जेम्स बॉन्ड अजीत डोभाल?
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
ABP Youth Conclave 2047: दीपिका पादुकोण के फैन हैं अभय वर्मा, करना चाहते हैं उनके साथ एक फिल्म
दीपिका पादुकोण के फैन हैं अभय वर्मा, करना चाहते हैं उनके साथ एक फिल्म
India Pakistan Height: हिंदुस्तान का हिस्सा था पाकिस्तान, फिर वहां की लड़कियों से लंबी क्यों हैं भारत की गर्ल्स?
हिंदुस्तान का हिस्सा था पाकिस्तान, फिर वहां की लड़कियों से लंबी क्यों हैं भारत की गर्ल्स?
"रियल लाइफ टपू सेना" कैंसर पीड़ित स्कूल फ्रेंड के लिए बच्चों की इस सेना मुंडवा लिया अपना सिर, वीडियो वायरल
चांदी हुई 3 लाख पार, क्या अब भी कर सकते हैं इसमें निवेश; क्या है इन्वेटर्स की राय?
चांदी हुई 3 लाख पार, क्या अब भी कर सकते हैं इसमें निवेश; क्या है इन्वेटर्स की राय?
Embed widget