एक्सप्लोरर

Pakistan Suicide Attack: पाकिस्तान में 5 चीनी नागरिकों की हत्या से घबराये शहबाज शरीफ, भागकर पहुंचे चीनी दूतावास और...

Suicide Attack in Pakistan: पाकिस्तान में आत्मघाती हमले के कुछ घंटे के अंदर शहबाज शरीफ चीनी दूतावास पहुंच गए. इस दौरान उनके चेहरे पर साफतौर पर टेंशन नजर आई.

Suicide Attack in Pakistan: पाकिस्तान में चीनी इंजीनियरों की मौत शहबाज शरीफ के लिए मुसीबत बन गई है. शहबाज इस कदर डर गए हैं कि घटना के कुछ देर बाद ही स्वयं इस्लामाबाद स्थित चीन के दूतावास पहुंच गए. इस दौरान शहबाज शरीफ ने कहा कि यह हमला चीनी नागरिकों पर नहीं बल्कि पाकिस्तान पर हुआ है. शहबाज के साथ पूरी कैबिनेट चीनी दूत को मनाने पहुंची थी. पाकिस्तान को डर है कि कहीं ड्रैगन इस घटना के बाद नाराज न हो जाए.

दरअसल, 26 मार्च को इस्लामाबाद से दासू जाते समय चीनी इंजीनियरों के काफिले पर एक सुसाइड बाम्बर ने हमला कर दिया. इस हमले में 5 चीनी इंजीनिरयों समेत एक पाकिस्तानी ड्राइवर की मौत हो गई. यह हमला उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बेशम शहर के पास हुआ. हादसे के बाद कार खाईं में गिर गई और उसमें आग लग गई. बताया जाता है कि आत्मघाती हमले के लिए सुसाइड बाम्बर ने एक गाड़ी का इस्तेमाल किया, जिसमें विस्फोटक भरा था. इस गाड़ी को चीनी काफिले से टक्कर मार दी गई, जिसमें सभी चीनी इंजीनियरों की मौत हो गई.

प्रधानमंत्री से पहले चीनी दूतावास पहुंचे गृह मंत्री
पाकिस्तान चीन के साथ अपनी दोस्ती को हिमालय से ऊंचा और समुद्र से गहरा कहता है. पाकिस्तान चीन को आयरन ब्रदर कहता है, लेकिन इस घटना के बाद जो सामने आया वह चौंकाने वाला था. घटना के कुछ घंटे के अंदर पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी चीन के दूतावास पहुंच गए. वहीं इसके बाद स्वयं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी चीनी दूतावास पहुंच गए. इससे साफ हो जाता है कि पाकिस्तान डिप्लोमैटिक रिश्ते में कितना झुका हुआ है. आमतौर पर ऐसी घटनाओं के बाद दूतावास कोई मंत्री जाते हैं या राजदूत को प्रधानमंत्री आवासा बुलाया जाता है, लेकिन शहबाज के डर ने उनको चीनी दूतावास पहुंचा दिया.

शहबाज के चेहरे पर दिखी परेशानी
पाकिस्तान में चीनी नागरिकों को पहले भी निशाना बनाया जा चुका है. इससे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री काफी डरे हुए हैं. चीनी दूतावास का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें साफतौर पर दिख रहा है कि शहबाज शरीफ कितनी परेशानी में हैं. उनके बातचीत के तरीके से भी साफ दिखता है कि चीन के सामने पाकिस्तान कितना झुका हुआ है. इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. 

पाकिस्तान में चीन कर रहा बांध का निर्माण
बताया जाता है कि पाकिस्तान के दासू इलाके में चीन एक हाइड्रो इलेक्ट्रिक बांध का निर्माण कर रहा है. इसी को लेकर चीनी इंजीनियर इस्लामाबाद से दासू जा रहे थे. घटना के बाद सामने आए वीडियो में एक जली हुई कार नजर आई थी. अभी तक इस आत्मघाती हमले की किसी भी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है. साल 2021 में भी पाकिस्तान में एक बस में बम विस्फोट होने से 9 चीनी नागरिकों समेत 13 लोगों की मौत हुई थी. 

यह भी पढ़ेंः China and Indian army: क्या चीन से ज्यादा ताकतवर है भारत, यहां जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये सिखों का अपमान था', राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को कहा 'गद्दार' तो PM मोदी ने दिया जवाब
'ये सिखों का अपमान था', राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को कहा 'गद्दार' तो PM मोदी ने दिया जवाब
Delhi Missing People: दिल्ली में लापता लोगों पर पुलिस का बयान, 'किसी भी गिरोह की संलिप्तता नहीं'
दिल्ली में लापता लोगों पर पुलिस का बयान, 'किसी भी गिरोह की संलिप्तता नहीं'
India Global Hub: भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
वेडिंग रूमर्स के बीच बेबी बंप के साथ दिखीं एक्ट्रेस, शादीशुदा एक्टर संग तस्वीरें वायरल
वेडिंग रूमर्स के बीच बेबी बंप के साथ दिखीं एक्ट्रेस, शादीशुदा एक्टर संग तस्वीरें वायरल

वीडियोज

PM Modi Speech In Rajya Sabha: 'देश के गरीबों को सलाम.. Congress के लिए गरीबों ने' | Parliament
PM Modi Speech In Rajya Sabha: 'देश के सामने चुनौतियां क्यों ना हों, 140 करोड़ समाधान हमारे पास है'
संसद में घमासान..कौन कर रहा जनता का नुकसान? | Rahul Gandhi | PM Modi
Khabar Gawah Hai: संसद में घमासान..कौन कर रहा जनता का नुकसान? | Congress Vs BJP | Megha Prasad |ABP
PM Modi Speech In Rajya Sabha: संसद में विपक्षी संसदों की नारेबाजी की गूंज तेज | Parliament Session

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये सिखों का अपमान था', राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को कहा 'गद्दार' तो PM मोदी ने दिया जवाब
'ये सिखों का अपमान था', राहुल गांधी ने रवनीत सिंह बिट्टू को कहा 'गद्दार' तो PM मोदी ने दिया जवाब
Delhi Missing People: दिल्ली में लापता लोगों पर पुलिस का बयान, 'किसी भी गिरोह की संलिप्तता नहीं'
दिल्ली में लापता लोगों पर पुलिस का बयान, 'किसी भी गिरोह की संलिप्तता नहीं'
India Global Hub: भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
भारत चीन को करेगा रिप्लेस, अमेरिका ने टैरिफ के बाद दी एक और गुड न्यूज, पानी की तरह डॉलर बहाएंगे ट्रंप
वेडिंग रूमर्स के बीच बेबी बंप के साथ दिखीं एक्ट्रेस, शादीशुदा एक्टर संग तस्वीरें वायरल
वेडिंग रूमर्स के बीच बेबी बंप के साथ दिखीं एक्ट्रेस, शादीशुदा एक्टर संग तस्वीरें वायरल
2026 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल या फाइनल में हुई IND-PAK टक्कर, तो क्या करेगा पाकिस्तान? कप्तान सलमान आगा ने बताया
2026 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल या फाइनल में हुई IND-PAK टक्कर, तो क्या करेगा पाकिस्तान?
PM Modi Speech In Rajya Sabha: 'उम्र को देखते हुए खरगे जी बैठकर नारेबाजी करें', राज्यसभा में PM मोदी ने नेता विपक्ष पर कसा तंज
'उम्र को देखते हुए खरगे जी बैठकर नारेबाजी करें', राज्यसभा में PM मोदी ने नेता विपक्ष पर कसा तंज
सीबीएसई ने जारी किया CTET एग्जाम का एडमिट कार्ड, जानें कैसे कर सकते हैं डाउनलोड
सीबीएसई ने जारी किया CTET एग्जाम का एडमिट कार्ड, जानें कैसे कर सकते हैं डाउनलोड
लखपति दीदी योजना में कौन कर सकता है आवेदन, किन दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत?
लखपति दीदी योजना में कौन कर सकता है आवेदन, किन दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत?
Embed widget