एक्सप्लोरर

पॉप स्टार कैटी पेरी 5 महिलाओं के साथ अंतरिक्ष में गाएंगी गाना, ऑल वुमन स्पेस क्रू के साथ ब्लू ओरिजिन रचेगा इतिहास

Pop star Katy Perry: कैटी पेरी अंतरिक्ष की यात्रा पर जाने वाली हैं. उनके साथ कुल 5 महिलाओं की ऑल वुमन टीम है, इस मिशन को जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज लीड कर रही हैं.

Katy Perry NS-31 mission: ब्लू ओरिजिन का मिशन NS-31 इतिहास रचने जा रहा है. इस मिशन की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ महिलाएं अंतरिक्ष में भेजी जा रही हैं और इसमें पॉप स्टार कैटी पेरी भी शामिल हैं.

दरअसल, 14 अप्रैल 2025 को लॉन्च होने वाले इस मिशन में कैटी पेरी, उनके साथ (गेल किंग, लॉरेन सांचेज़, ऐशा बोवे, अमांडा गुयेन और केरियन फ्लिन) पांच प्रभावशाली महिलाएं न्यू शेपर्ड नामक रॉकेट में सवार होकर धरती से करीब 100 किमी ऊपर जाएंगी. इस यात्रा की अवधि केवल 11 मिनट होगी. कैटी पेरी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैंने 15 साल से अंतरिक्ष में जाने का सपना देखा है. अब वह सपना सच होने जा रहा है… और मैं गाऊंगी भी!”

ब्लू ओरिजिन और इसका उद्देश्य क्या है?
ब्लू ओरिजिन, जेफ बेजोस की स्पेस कंपनी है. इस का उद्देश्य अंतरिक्ष को सभी के लिए आसान बनाना है. इस रॉकेट में लगे कैप्सूल में बड़ी-बड़ी खिड़कियां हैं, जिससे अंतरिक्ष यात्री धरती का अद्भुत नजारा देख सकते हैं. उड़ान के बाद, रॉकेट टेक्सास के रेगिस्तान में पैराशूट की मदद से सुरक्षित लैंड करेगा.

ऑल-वुमन स्पेस क्रू की खासियत
यह मिशन सिर्फ तकनीकी नहीं बल्कि सोशल रिप्रेजेंटेशन के नजरिए से भी खास है. लॉरेन सांचेज ने सभी महिला क्रू मेंबर्स के लिए खास नीले रंग के जंपसूट डिजाइन कराया है, जिनमें NASA और ब्लू ओरिजिन के लोगो के साथ उनके नाम के पैच हैं. इस मिशन की सदस्य विज्ञान, मीडिया, स्पेस रिसर्च और एंटरटेनमेंट जैसे हर क्षेत्र की इन्स्पिरिंग वीमेन हैं. बता दें कि ये दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता रखती हैं. इसी आधार पर इनका चयन भी किया गया है.

ज्यादातर लोग इस मिशन की सराहना कर रहे हैं, लेकिन कुछ आलोचना भी कर रहे हैं. अभिनेत्री ओलिविया मुन्न ने सवाल किया कि “क्या यह यात्रा वास्तव में कोई सामाजिक योगदान देगी या सिर्फ दिखावा है?” वहीं, सांचेज और बोवे ने मिशन का बचाव करते हुए कहा कि यह न सिर्फ प्रेरणा का स्रोत है, बल्कि यह दिखाता है कि महिलाएं स्पेस जैसी दुनिया में भी अग्रणी भूमिका निभा सकती हैं.

60 साल में पहली बार ऑल वुमन क्रू जाएगा स्‍पेस
ब्लू ओरिजिन का रॉकेट अमेरिका के स्थानीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे लॉन्च होगा. 60 वर्षों में यह पहला मौका है जब कोई अंतरिक्ष मिशन पूरी तरह महिला क्रू के साथ उड़ान भरेगा. इससे पहले 1963 में रूस की वेलेंटिना तेरेश्कोवा ने अकेले अंतरिक्ष यात्रा की थी. इस मिशन में कैटी पेरी और उनकी ऑल वुमन टीम लगभग 4 मिनट तक जीरो ग्रेविटी में रहेंगी. इसके बाद कैप्सूल तीन पैराशूट की मदद से धरती पर सुरक्षित लौट आएगा.

ये भी पढ़ें: न्यूयॉर्क में हुआ बड़ा विमान हादसा, पंजाब मूल की सर्जन, पति और दो बच्चों सहित 6 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रिटिश काउंसलर को पाकिस्तान ने किया डिटेन, की थी कश्मीरियों के हक की बात
ब्रिटिश काउंसलर को पाकिस्तान ने किया डिटेन, की थी कश्मीरियों के हक की बात
10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन
10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Explained: पाकिस्तान में सोच-समझकर घटाई हिंदूओं की आबादी! कैसे 79 साल में 14.6% से सिर्फ 1.7% बचे?
PAK में कैसे 79 साल में सिर्फ 1.7% हिंदू बचे? सोच-समझकर घटाई आबादी!

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget