एक्सप्लोरर

न्यूयॉर्क में हुआ बड़ा विमान हादसा, पंजाब मूल की सर्जन, पति और दो बच्चों सहित 6 की मौत

Plane crash in US:अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में पंजाब में जन्मी एक महिला सर्जन, उनके दो बच्चे, उनके साथी और उनके पति की मौत हो गई.

Plane crash in US: अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया. इस दर्दनाक हादसे में पंजाब मूल की डॉक्टर, उनके पति और दो बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा शनिवार को उस वक्त हुआ जब विमान कोलंबिया काउंटी एयरपोर्ट पर लैंड करने ही वाला था.

डॉक्टर का नाम डॉ. जॉय सैनी था. वह यूरो-गाइनोकॉलोजिस्ट थीं और महिलाओं की सर्जरी में विशेषज्ञ थीं. उनके साथ उनके पति माइकल ग्रॉफ (जो इस विमान को उड़ा रहे थे), बेटी करेना ग्रॉफ, बेटा जैरेड ग्रॉफ और उनके दो दोस्त जेम्स सैंटोरो और अलेक्सिया कुइयुतास डुआर्ते भी विमान में थे.

अल्बर्ट निक्सन ने जारी किया बयान

राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) के जांच अधिकारी अल्बर्ट निक्सन ने बताया कि यह विमान हादसा शनिवार को उस वक्त हुआ जब एक छोटा मित्सुबिशी एमयू2बी विमान न्यूयॉर्क शहर से करीब 200 किलोमीटर दूर कोलंबिया काउंटी हवाई अड्डे पर उतरने की कोशिश कर रहा था.

अल्बानी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि विमान को उड़ाने वाले पायलट से लैंडिंग के समय गलती हो गई. वह सही तरीके से रनवे तक नहीं पहुंच पाए और उन्होंने दोबारा लैंडिंग की कोशिश करने के लिए कहा, लेकिन इस दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने देखा कि विमान बहुत नीचे उड़ रहा था. उन्होंने पायलट को चेतावनी देने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.

वेस्टचेस्टर हवाई अड्डे से भरी थी उड़ान

यह विमान न्यूयॉर्क शहर के पास वेस्टचेस्टर हवाई अड्डे से उड़ान भरकर निकला था. हादसा हवाई अड्डे से करीब 10 मील दूर, मैसाचुसेट्स की सीमा के पास हुआ. डॉ. जॉय सैनी अपने माता-पिता के साथ अमेरिका आकर बस गई थीं. उन्होंने पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी से मेडिकल की पढ़ाई की थी. वहीं उनकी मुलाकात उनके पति माइकल ग्रॉफ से हुई थी, जो एक न्यूरोसर्जन थे. बोस्टन में उनकी क्लिनिक की वेबसाइट के अनुसार, डॉ. सैनी यूरोगायनेकोलॉजिस्ट थीं और महिलाओं के पेल्विक री-कंस्ट्रक्टिव सर्जन के रूप में काम करती थीं.

परिवार का बयान भी आया सामने

परिवार ने अपने बयान में बताया कि माइकल ग्रॉफ एक बहुत ही अनुभवी पायलट थे. उन्हें उड़ान का शौक 16 साल की उम्र में अपने पिता से ट्रेनिंग लेने के बाद हुआ था. बयान में यह भी बताया गया कि उनकी बेटी करेना ग्रॉफ मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी. उसके मंगेतर जेम्स सैंटोरो, जो एक निवेश बैंकर थे, जल्द ही उसे शादी के लिए प्रपोज करने वाले थे. दोनों की इस हादसे में मौत हो गई. परिवार ने बताया कि सैनी और ग्रॉफ की एक और बेटी अनिका भी है और सैनी की मां कुलजीत सिंह अभी जीवित हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget