एक्सप्लोरर

UK और मालदीव की यात्रा पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, ब्रिटेन के साथ FTA का हो सकता है ऐलान

23-24 जुलाई को पीएम मोदी यूके की चौथी यात्रा पर जाएंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ नीति के ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण बताई जा रही है.

प्रधानमंत्री मोदी 23-26 जुलाई के बीच ब्रिटेन और मालदीव के दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी सबसे पहले 23 जुलाई को यूके पहुंचेंगे और लंदन में कई द्विपक्षीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. पीएम मोदी 24 जुलाई को UK के प्रधानमंत्री सर कीर स्टार्मर से मुलाकात करेंगे.

सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि पीएम मोदी के यात्रा के दौरान भारत और यूके के बीच फ्री ट्रेड अग्रीमेंट (FTA) का ऐलान भी हो सकता है. भारत और यूके दोनों के लिए FTA काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है. खासतौर पर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के नई टैरिफ नीति को ध्यान में रखते हुए.

प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ द्विपक्षीय संबंधों को लेकर होगी चर्चा

पीएम मोदी की यह चौथी यूके यात्रा होगी. इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी, भारत-यूके द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण पहलुओं पर प्रधानमंत्री स्टारमर के साथ व्यापक चर्चा करेंगे. दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे.

किंग चार्ल्स तृतीय और पीएम मोदी की हो सकती है मुलाकात

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और यूके के किंग चार्ल्स तृतीय की मुलाकात करने की भी उम्मीद है. इस यात्रा के दौरान, दोनों पक्ष व्यापार और अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी और नवाचार, रक्षा और सुरक्षा, जलवायु, स्वास्थ्य, शिक्षा और लोगों के बीच संबंधों पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए व्यापक रणनीतिक साझेदारी (CSP) की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे.

25-26 जुलाई को मालदीव की यात्रा करेंगे पीएम मोदी

वहीं, अपनी यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी 25-26 जुलाई को मालदीव की यात्रा पर रहेंगे. मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू के निमंत्रण पर पीएम मोदी मालदीव की राजकीय यात्रा करेंगे. यह प्रधानमंत्री मोदी की मालदीव की तीसरी यात्रा होगी और डॉ. मोहम्मद मुइज्जू के राष्ट्रपति काल में पीएम मोदी की मालदीव की पहली यात्रा होगी.

मालदीव के 60वें स्वतंत्रता समारोह के मुख्य अतिथि होंगे पीएम मोदी

मालदीव में प्रधानमंत्री मोदी 26 जुलाई को मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ के समारोह में मुख्य अतिथि होंगे. इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज़्ज़ू से मुलाकात करेंगे और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा करेंगे. दोनों नेता अक्टूबर, 2024 में मालदीव के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान अपनाए गए व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी के लिए भारत-मालदीव संयुक्त दृष्टिकोण के कार्यान्वयन में हुई प्रगति का भी जायजा लेंगे.

 यह यात्रा भारत की ओर से अपने समुद्री पड़ोसी, मालदीव को दिए जाने वाले महत्व को दर्शाती है, जिसका भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और विजन महासागर में विशेष स्थान बना हुआ है. यह यात्रा दोनों पक्षों को अपने घनिष्ठ द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा और सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करेगी.

यह भी पढ़ेंः कर्नाटक में कांग्रेस की कलह फिर आई सामने, सिद्धारमैया ने मंच से डीके शिवकुमार का नाम लेने से कर दिया इनकार

पत्रकारिता के क्षेत्र में 12 साल से सक्रिय, सितंबर 2024 में ABP News के साथ जुड़े. विदेश मंत्रालय, संसद भवन, भारतीय राजनीति कवर करते हैं. यूपी की राजनीति को बहुत करीब से फॉलो करते हैं. ग्राउंड रिपोर्ट और स्पेशल स्टोरी पर फोकस. हाल ही में इजरायल वॉर डायरी पुस्तक भी लिखी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
क्या अमेरिका के सैनिकों में हो गई मर्दाना कमी? चर्चा में ट्रंप प्रशासन का अनोखा फैसला
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
US के लगातार हमलों से भड़का ईरान, कहा- 'खुले तौर पर नियमों का उल्लंघन'; UN को किस बात पर चेताया?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
FIFA वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद किस बात पर भड़का UK, अर्जेंटीना की टीम के खिलाफ क्यों की जांच की मांग?
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget