एक्सप्लोरर

कर्नाटक में कांग्रेस की कलह फिर आई सामने, सिद्धारमैया ने मंच से डीके शिवकुमार का नाम लेने से कर दिया इनकार

कर्नाटक में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच मतभेद फिर से उभर आए हैं. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक कार्यक्रम में शिवकुमार का नाम लेने से इनकार कर दिया, जिससे उनके समर्थक नाराज हैं.

Karnataka Politics: कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के दो बड़े नेताओं के बीच मतभेद की खबरें एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. शनिवार (19 जुलाई, 2025) को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मैसूर में एक कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम डीके. शिवकुमार का नाम लेने से इनकार कर दिया. इस कार्यक्रम का नाम ‘साधना समावेश’ था, जिसे कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को दिखाने के लिए आयोजित किया गया था.

क्यों नाराज हो गए सिद्धारमैया?

दरअसल, कार्यक्रम के दौरान जब एक कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री को भाषण में डी.के. शिवकुमार का नाम लेने की याद दिलाई तो सिद्धारमैया तुरंत नाराज हो गए. उन्होंने भाषण बीच में रोकते हुए कहा, "डी.के. शिवकुमार बेंगलुरु में हैं, यहां मंच पर नहीं हैं. हम केवल उन्हीं लोगों का स्वागत करते हैं जो यहां मौजूद हैं. जो घर पर हैं, उन्हें कैसे नमस्ते कहें?" यह सुनकर वह कांग्रेस नेता चुपचाप अपनी जगह बैठ गए.

सिद्धारमैया के रवैये से शिवकुमार के करीबी नेता नाराज

सिद्धारमैया के इस रवैये से शिवकुमार के करीबी नेता नाराज हैं. एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "अगर डी.के. शिवकुमार न होते तो कांग्रेस सत्ता में वापस नहीं आती. कम से कम मुख्यमंत्री को मंच पर उनका नाम तो लेना चाहिए था." कुछ दिन पहले ही सिद्धारमैया ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पार्टी में शिवकुमार का असर ज्यादा नहीं है और केवल कुछ विधायक ही उनके साथ हैं. इस बयान के बाद से ही दोनों नेताओं के बीच तनाव की खबरें बढ़ गई हैं.

सिद्धारमैया के समर्थकों का बड़ा दावा

सिद्धारमैया के समर्थकों का कहना है कि वे पूरे 5 साल मुख्यमंत्री बने रहेंगे. वहीं, शिवकुमार के समर्थक दावा कर रहे हैं कि सही समय आने पर डिप्टी सीएम ही मुख्यमंत्री बनेंगे.

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तान को फिर सताने लगा भारत की एयरस्ट्राइक का डर, 23 जुलाई तक बंद कर दिया एयर स्पेस; क्या PAK आर्मी कर रही एक्सरसाइज?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया
'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
DGP और ED के लेटर को लेकर पंजाब में सियासी संग्राम, चीमा ने SAD को बताया BJP प्रवक्ता
DGP और ED के लेटर को लेकर पंजाब में सियासी संग्राम, चीमा ने SAD को बताया BJP प्रवक्ता
Parliament Monsoon Session LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे
LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget