एक्सप्लोरर

PM Modi In UAE: पीएम मोदी के लिए UAE में जाम हो गईं सड़कें! मुस्लिम शख्स ने तारीफ करते हुए जानें क्या कहा

PM Modi In UAE: पीएम मोदी यूएई दौरे पर है, इसी बीच एक मुस्लिम शख्स ने पीएम की तारीफ कर कहा कि उन्होंने भारत के विकास के लिए बहुत काम किया है और देश की अर्थव्यवस्था में सुधार किया है.

PM Modi UAE Visit: पीएम नरेंद्र मोदी दो दिन के संयुक्त अरब अमीरात (UAE) दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने मंगलवार (13 फरवरी) को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में अलहन मोदी कार्यक्रम को संबोधित किया. पीएम मोदी के दौरे को लेकर अबू धाबी के लोगों में खूब उत्साह देखा गया. इसी बीच एक मुस्लिम शख्स ने पीएम की तारीफ कर कहा कि "उन्होंने भारत के विकास के लिए बहुत काम किया है. देश की अर्थव्यवस्था को सुधारा है. आज कोई भी भारतीय अगर दुनिया के किसी भी कोने में जाता है तो उसे बहुत इज्जत और सम्मान के साथ देखा जाता है. भारतीयों की ये इज्जत पीएम मोदी ने ही बनाई है."

मुस्लिम शख्स ने कहा, "मैंने कभी यूएई में ऐसा माहौल नहीं देखा. मैं दुबई से आया हूं और मुझे यहां पहुंचने में साढ़े तीन घंटे लग गए. मैंने कभी भी इतना ट्रैफिक नहीं देखा. मैं पिछले 65 सालों से यहां रह रहा हूं, इससे पहले भी अबू धाबी में कई पब्लिक कार्यक्रम हो चुके हैं, लेकिन इतनी भीड़ कभी नहीं हुई. सभी लोग पीएम मोदी को शेख जायद स्टेडियम में देखने आ रहे हैं." 

जरूरी नहीं की हर कोई पीएम मोदी को सपोर्ट करें

जब  मुस्लिम शख्स से पूछा गया कि क्या आपको लगता है कि पीएम मोदी के सत्ता में आने से भारत के मुसलमानों की स्थिति क्या है? इस सवाल के जवाब में उस शख्स ने कहा, यह देखने का नजरिया है, 140 करोड़ आबादी वाले देश में आप हर किसी को खुश नहीं कर सकते. मुस्लिम युवक बोला, कोई भी देश में किसी भी नेता को सौ प्रतिशत वोट नहीं मिलते. यह तो होता रहता है और जरूरी नहीं की हर कोई उनको सपोर्ट करें.

UAE दौरे के बाद कतर जाएंगे पीएम

पीएम मोदी 13 फरवरी को यूएई पहुंचे, जहां उन्होंने शेख जायद स्टेडियम में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया. पीएम मोदी 14 फरवरी को अबू धाबी में BAPS हिंदू मंदिर के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे. UAE के दौरे के बाद पीएम मोदी कतर जाएंगे.

ये भी पढ़ें- ‘खुलेंगे आर्थिक विकास के नए दरवाजे’, पीएम मोदी के दौरे पर भारत-यूएई के बीच बिजली-डिजिटल पेमेंट समेत हुए ये 8 समझौते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
US-Iran War News LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक
LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget