एक्सप्लोरर

‘खुलेंगे आर्थिक विकास के नए दरवाजे’, पीएम मोदी के दौरे पर भारत-यूएई के बीच बिजली-डिजिटल पेमेंट समेत हुए ये 8 समझौते

India UAE Relations: भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की दोस्ती और गहरी होती जा रही है. यूएई के दौरे पर गए पीएम मोदी ने डिजटल पेमेंट समेत कई अन्य अहम समझौतों पर साइन किए.

PM Modi UAE Visit: भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने मंगलवार (13 फरवरी) को निवेश, बिजली व्यापार और डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने सहयोग के नए क्षेत्रों पर चर्चा भी की.

दो देशों की यात्रा के पहले चरण में अबु धाबी पहुंचे पीएम मोदी ने द्विपक्षीय समझौतों की समीक्षा की और राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा भी की. अबु धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी कतर के लिए रवाना हो जाएंगे. यूएई पश्चिम एशिया में भारत के सबसे करीबी रणनीतिक और करीबी पार्टनर्स में से एक है.

‘डिजिटल पेमेंट सिस्टम के जुड़ने से नए युग की होगी शुरुआत’

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत और यूएई के बीच हर क्षेत्र में करीबी साझेदारी रही है और दोनों पक्षों के बीच डिजिटल पेमेंट सिस्टम के जुड़ने से फिनटेक में एक नए युग की शुरुआत होगी और द्विपक्षीय निवेश संधि का दीर्घकालिक प्रभाव होगा. विद्युत इंटरकनेक्शन और व्यापार में सहयोग पर एक नया समझौता ज्ञापन (एमओयू) ऊर्जा सुरक्षा सहित ऊर्जा में सहयोग के नए क्षेत्र खोलेगा.

जीवन कार्ड लॉन्च होने पर पीएम मोदी ने यूएई राष्ट्रपति को दी बधाई

पीएम मोदी ने जीवन के लॉन्च पर मोहम्मद बिन जायद को बधाई दी, जो डिजिटल रूपे क्रेडिट और डेबिट कार्ड स्टैक पर आधारित है. नेताओं ने जीवन कार्ड का उपयोग करके लेनदेन की प्रक्रिया भी देखी. डिजिटल भुगतान प्रणालियों को जोड़ने से निर्बाध सीमा पार लेनदेन की सुविधा मिलेगी. डेबिट और क्रेडिट कार्ड को जोड़ने से वित्तीय क्षेत्र में सहयोग बनेगा और यूएई में RuPay की स्वीकार्यता बढ़ेगी.

भारत और यूएई ने क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिए सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) पर एक अंतर-सरकारी रूपरेखा समझौते पर भी हस्ताक्षर किए. पीएम मोदी ने आईएमईसी को आगे बढ़ाने के लिए यूएई राष्ट्रपति के काम का जिक्र किया और कहा, "इससे न केवल पूरे क्षेत्र को जोड़ने में मदद मिलेगी, बल्कि आर्थिक विकास के नए दरवाजे खुलेंगे."

पीएम मोदी आज बुधवार (14 फरवरी) को दुबई में विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं की एक सभा को संबोधित करेंगे.

ये भी पढ़ें: 'हमारे रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत', यूएई रवाना होने से पहले बोले पीएम मोदी; कतर का भी करेंगे दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!
SCO समिट में पाकिस्तान जाएंगे PM मोदी? तैयारी कर रहा इस्लामाबाद!
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget