एक्सप्लोरर

क्या प्लाज्मा थेरेपी गंभीर रूप से बीमार कोरोना वायरस मरीजों के इलाज में है मददगार? वैश्विक परीक्षण से खुलासा

क्या प्लाज्मा थेरेपी गंभीर रूप से बीमार कोरोना वायरस मरीजों की मदद कर सकती है? वैश्विक परीक्षण से पता चला है कि इंटेसिव केयर के जरूरतमंद 900 मरीजों पर एंटीबॉडी से भरपूर प्लाज्मा का असर नहीं हुआ.

क्या प्लाज्मा थेरेपी कोरोना वायरस के मरीजों पर काम करती है? वैश्विक परीक्षण में मध्यम से गंभीर लक्षणों वाले कोरोना मरीजों पर ब्लड प्लाज्मा को जांचा गया. जांच से पता चला कि ये रोगियों की परेशानी को कम करने के लिए बहुत कम है.

क्या प्लाज्मा थेरेपी कोरोना वायरस के मरीजों पर है असरदार?

रॉयटर्स के मुताबिक, स्थिति में कोई बदलाव न होता देख, गंभीर रूप से बीमार कोविड-19 रोगियों को गहन देखभाल की आवश्यकता में फायदा न पहुंचने पर नामांकन रोक दिया गया है. REMAP-CAP अंतरराष्ट्रीय परीक्षण है जिसमें वायरस के संभावित इलाज को तलाशा जा रहा है. परीक्षण के हिस्से के तौर पर, उसमें यूरोप, अमेरिका, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के 290 जगहों से 4, 100 कोरोना वायरस मरीजों को भर्ती किया गया था.

परीक्षण से पता चला कि गंभीर रूप से इंटेसिव केयर के जरूरतमंद 900 मरीजों पर एंटीबॉडी से भरपूर प्लाज्मा का असर नहीं हुआ. प्लाज्मा को उन लोगों से लिया गया था जो पहले ही कोरोना वायरस से ठीक हो चुके थे. इलाज ने मरीजों के बीच नतीजों में सुधार नहीं किया. परीक्षण कर रहे वैज्ञानिकों ने बयान में कहा, "प्लाज्मा थेरेपी देने से संबंधित किसी तरह के नुकसान का सबूत नहीं है और परीक्षण में मध्यम लक्षण वाले अस्पताल में भर्ती कोविड-19 के मरीजों का नामांकन जारी है लेकिन इंटेसिव केयर वालों को भर्ती नहीं किया जा रहा है."

गंभीर रूप से बीमार कोविड-19 मरीजों को नहीं मिली मदद

ब्रिटेन के शोधकर्ताओं ने बताया, "ये जैविक रूप से प्रशंसनीय है कि कॉन्वालेसंट प्लाज्मा थेरेपी के वक्त एंटीबॉडीज का उत्पादन नहीं करनेवाले और अतिरिक्त वायरस वाले मरीज दूसरों के मुकाबले ज्यादा फायदा उठा सकते हैं. हमारे अतिरिक्त विश्लेषण से इसका पता चलेगा. उन्होंने आगे बताया कि शुरुआती विश्लेषण में कम गंभीर बीमारी वाले अस्पताल में भर्ती मरीजों पर प्लाज्मा के प्रभावों का मूल्यांकन नहीं किया गया. ये 'बहुत अहम सवाल बन जाता है' और परीक्षण से पता लगाया जाना जारी रहेगा.

गौरलतब है कि दुनिया भर में संक्रमण के फैलाव को सीमित करने और मृत्यु दर को काबू करने के लिए सरकारों ने प्लाज्मा थेरेपी तकनीक को अपनाया है. लेकिन फिर भी, वैज्ञानिकों को प्लाज्मा इलाज से जुड़े किसी नुकसान का सबूत नहीं मिला. कॉन्वालेसंट प्लाज्मा थेरेपी देने के पीछे बुनियादी तर्क है. तर्क के मुताबिक ठीक हो चुके मरीजों की एंटीबॉडीज का इस्तेमाल कोविड-19 मरीजों के लिए संभावित इलाज हो सकता है. एंटी बॉडीज प्रभावी तरीके से वायरस को निष्क्रिय कर सकती है. जिससे वायरस का नकल बनाना और टिश्यू को नुकसान पहुंचाना रुक सकेगा, लेकिन प्लाज्मा थेरेपी तकनीक में मृत्यु दर घटाने की संभावना बहुत कम है.

UK Corona Update : ब्रिटेन में 13 दिन के बाद 50 हजार से कम केस आए, अबतक 81 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

ब्रिटेन की कोर्ट से शराब कारोबारी विजय माल्या को झटका, कानूनी लड़ाई के लिए मोटी धनराशि जारी करने से किया इनकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यमन: हूतियों ने किया अबतक का बड़ा हमला, जमीन पर बिखरे सैनिकों के शव
यमन: हूतियों ने किया अबतक का बड़ा हमला, जमीन पर बिखरे सैनिकों के शव
'अमेरिकी नागरिकों को खतरा', पश्चिम एशिया में तनाव के बीच US ने जारी की एडवाइजरी
'अमेरिकी नागरिकों को खतरा', पश्चिम एशिया में तनाव के बीच US ने जारी की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget