एक्सप्लोरर

भारतीयों को लोकतंत्र पर कितना यकीन? प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Democracy in India: प्यू रिसर्च सेंटर की नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के 74% लोग लोकतंत्र से संतुष्ट हैं. वहीं, जापान, ग्रीस जैसे देशों में लोकतंत्र और अर्थव्यवस्था दोनों से असंतोष बढ़ा है.

Democracy in India: दुनिया में लोकतंत्र की स्थिति को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं, कहीं लोग संतुष्ट हैं, तो कहीं बेहद नाराज, लेकिन एक नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट ने भारत को लोकतांत्रिक संतोष के मामले में एक मिसाल बना दिया है. विकसित देशों में लोकतंत्र को लेकर गहराता असंतोष जहां चिंता का विषय बन रहा है, वहीं भारत में लोग अपने लोकतंत्र के कामकाज से काफी संतुष्ट दिखाई दे रहे हैं.

भारत बना लोकतांत्रिक संतोष का वैश्विक उदाहरण
इस सप्ताह जारी प्यू रिसर्च सेंटर (Pew Research Center) की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत सार्वजनिक लोकतांत्रिक संतोष के मामले में शीर्ष देशों में शामिल हो गया है. रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में 23 देशों में किए गए सर्वे में 74 प्रतिशत भारतीयों ने कहा कि वे अपने देश के लोकतंत्र से संतुष्ट हैं. यह आंकड़ा भारत को दुनिया में सबसे अधिक लोकतांत्रिक संतुष्टि वाले देशों की सूची में लाकर खड़ा कर देता है. स्वीडन 75 प्रतिशत के साथ इस लिस्ट में सबसे आगे है.

इसके विपरीत, जापान में सबसे कम संतोष पाया गया, जहां केवल 24 प्रतिशत लोग अपने लोकतंत्र से खुश हैं. यह विरोधाभास दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में लोकतंत्र की स्वीकार्यता और स्थिति को समझने का अहम संकेत है.

विकसित देशों में लोकतंत्र और अर्थव्यवस्था को लेकर बढ़ता असंतोष
रिपोर्ट में बताया गया है कि उच्च आय वाले देशों जैसे फ्रांस, ग्रीस, इटली, जापान और दक्षिण कोरिया में लोगों में लोकतंत्र के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को लेकर भी गहरी नाराज़गी है. भारत जैसे देशों में जहां आर्थिक विकास और स्थिरता लोगों के भरोसे को मजबूत करते हैं, वहीं विकसित देशों में आर्थिक असंतुलन और नीतिगत असहमति के कारण लोकतंत्र पर लोगों का भरोसा कम होता दिख रहा है.

पूरे सर्वेक्षण में शामिल 23 देशों में औसतन 58 प्रतिशत वयस्कों ने अपने लोकतांत्रिक सिस्टम से असंतोष जताया. 2017 में यह संख्या 49 प्रतिशत थी, यानी संतोष का स्तर समय के साथ गिरा है, खासकर कोविड-19 के बाद से.

ग्रीस, जापान और दक्षिण कोरिया में असंतोष चरम पर
लोकतंत्र से सबसे अधिक असंतोष ग्रीस में दर्ज किया गया, जहां 81 प्रतिशत लोगों ने नाराज़गी जताई. जापान में यह आंकड़ा 76 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया में 71 प्रतिशत रहा. इन देशों में लोकतंत्र को लेकर निराशा सिर्फ नीतियों से नहीं, बल्कि प्रतिनिधित्व की कमी से भी जुड़ी है. लोग मानते हैं कि उनकी आवाज़ न सरकार में सुनी जा रही है, न ही वे खुद को सत्ता में हिस्सेदार महसूस करते हैं.

असंतोष का मतलब लोकतंत्र से मोहभंग नहीं
रिपोर्ट यह स्पष्ट करती है कि यह असंतोष लोकतंत्र से नफरत नहीं, बल्कि उसके कामकाज को लेकर चिंता है. दुनिया भर में आज भी बहुसंख्यक लोग मानते हैं कि प्रतिनिधि लोकतंत्र एक बेहतर शासन प्रणाली है. लेकिन बहुत से लोग इस बात को लेकर दुखी हैं कि राजनीतिक नेता आम जनता की बातों को नजरअंदाज़ कर देते हैं और अभिजात वर्ग के बीच ही सत्ता सिमट कर रह गई है.

चुनाव और अर्थव्यवस्था से जुड़ी है लोकतंत्र में संतुष्टि
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जिन देशों में हाल में चुनाव हुए हैं, वहां लोकतंत्र से संतुष्टि बढ़ी है. उदाहरण के लिए कनाडा, अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे देशों में लोकतंत्र को लेकर भरोसा बढ़ा है. वहीं पोलैंड और दक्षिण कोरिया जैसे देशों में चुनाव बाद लोकतंत्र को लेकर भरोसा घटा है.

पोलैंड में 54 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया में 74 प्रतिशत लोगों ने लोकतंत्र से असंतोष जताया है. यह दर्शाता है कि सरकार की जवाबदेही और चुनाव प्रक्रिया पर लोगों का भरोसा सीधे तौर पर लोकतंत्र के प्रति उनकी संतुष्टि को प्रभावित करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
'चीन ने चुराया 22 करोड़ अमेरिकी वोटर्स का डेटा', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा आरोप, FBI-CIA को लेकर क्या कहा?
'चीन ने चुराया 22 करोड़ US वोटर्स का डेटा', ट्रंप का बड़ा आरोप, FBI-CIA को लेकर क्या कहा?
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget