एक्सप्लोरर

पाक ने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची भारत के साथ साझा की, हर साल 1 जनवरी को सूचना देना अनिवार्य

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ऑफिस के मुताबिक 1 जनवरी 1992 से लगातार ऐसा गिया जा रहा है. हर साल एक जनवरी को दोनों देशों को परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची साझा करना अनिवार्य है. इसके साथ ही पाकिस्तान ने भारतीय कैदियों की लिस्ट भी सौंपी.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने द्विपक्षीय समझौते के तहत बुधवार को अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की एक सूची को भारत के साथ साझा किया. पाकिस्तान विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच 31 दिसम्बर, 1988 को एक समझौते पर हस्ताक्षर किये गये थे. परमाणु प्रतिष्ठानों और केन्द्रों के खिलाफ हमलों पर रोक के समझौते के अनुच्छेद-दो के अनुसार सूची भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी को सौंपी गई.

बयान में कहा गया है, ‘‘पाकिस्तान में परमाणु प्रतिष्ठानों की एक सूची आधिकारिक रूप से आज सुबह साढ़े दस बजे विदेश मंत्रालय में भारतीय उच्चायोग के एक प्रतिनिधि को सौंपी गई.’’ विदेश कार्यालय ने कहा कि नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने भारतीय परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची सुबह 11 बजे पाकिस्तान उच्चायोग के एक प्रतिनिधि को सौंपी. इस समझौते के तहत दोनों देशों के लिए हर साल एक जनवरी को एक-दूसरे के परमाणु प्रतिष्ठानों और केंद्रों की सूचना देना अनिवार्य है. विदेश कार्यालय के अनुसार एक जनवरी, 1992 से लगातार ऐसा किया जा रहा है.

पाकिस्तान ने भारतीय कैदियों की लिस्ट भी सौंपी

इसके साथ ही पाकिस्तान ने देश की जेल में बंद 55 नागरिकों और 227 मछुआरों समेत 282 भारतीय कैदियों की एक सूची द्विपक्षीय समझौते के तहत बुधवार को भारतीय उच्चायोग को सौंपी. विदेश कार्यालय ने बताया कि यह सूची 21 मई, 2008 को पाकिस्तान और भारत के बीच हुए राजनयिक पहुंच समझौते के प्रावधानों के तहत सौंपी गई है.

दोनों देशों को एक-दूसरे की जेलों में बंद कैदियों की सूचियों का आदान-प्रदान एक साल में दो बार, एक जनवरी और एक जुलाई को करना आवश्यक होता है. विदेश कार्यालय ने बताया कि भारत सरकार भी पाकिस्तानी कैदियों की सूची नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के साथ साझा करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget