एक्सप्लोरर

Pakistan: इमरान खान ने गतिरोध तोड़ने के लिए नहीं किया था सेना से संपर्क- पीटीआई नेता

पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी की एक नेता ने सेना के उस दावे को खारिज कर दिया कि पूर्व प्रधानमंत्री ने राजनीतिक गतिरोध खत्म करने के लिए सेना के आलाकमान का रुख किया था.

पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की एक वरिष्ठ नेता ने सेना के उस दावे को शुक्रवार को खारिज कर दिया कि पूर्व प्रधानमंत्री ने राजनीतिक गतिरोध खत्म करने के लिए सेना के आलाकमान का रुख किया था. 

पूर्व मंत्रिमंडल में मानवाधिकार का प्रभार संभालने वाली शिरीन मजारी ने ट्विटर पर इस दावे का खंडन करते हुए कहा कि असल में सेना ने रक्षा मंत्री परवेज खट्टक के जरिए खान से मुलाकात का वक्त मांगा था. उन्होंने यह भी कहा कि सेना ने खान के सामने तीन प्रस्ताव रखे थे, जिनमें विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को वापस लेने के बदले में या तो अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना, पद से इस्तीफा देना या नए सिरे से चुनाव कराना शामिल था.

'सेना से मदद नहीं मांगी थी...' मजारी

मजारी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं स्पष्ट कर दूं...मैं रिकॉर्ड पर बता रही हूं कि प्रधानमंत्री ने ‘राजनीतिक गतिरोध तोड़ने’ के लिए सेना से मदद नहीं मांगी थी.’’ उनका यह बयान तब आया है जब एक दिन पहले सेना प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने घोषणा की थी कि सैन्य आलाकमान राजनीतिक टकराव से दूर था और सेना प्रमुख खान के अनुरोध पर महज एक बार उनसे मिले थे.

बता दें, अब उनकी पार्टी के 123 सांसदों ने नेशनल असेंबली से इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद अब नेशनल असेंबली विपक्ष विहीन हो गई है. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ नेता और पूर्व मंत्री फारुख हबीब ने गुरुवार को बताया कि नेशनल असेंबली के कार्यवाहक अध्यक्ष कासिम सूरी ने हमारी पार्टी के 123 सांसदों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं. ऐसे में अब पाकिस्तान में आम चुनाव जरूरी हो गया है.

इमरान खान ने पाकिस्तानी चुनाव आय़ोग को लेटर भेजकर अपने उन सभी सांसदों के नाम वापस ले लिए हैं जो किसी न किसी संसदीय समिति के सदस्य रहे हैं. उन्होंने आयोग से अपील की है कि उनकी पार्टी के किसी भी सदस्य को संसद की किसी भी समिति में शामिल न किया जाए. क्योंकि उनके सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है, इसलिए ऐसा करना सही नहीं होगा. उन्होंने कहा कि वह और उनकी पार्टी नई सरकार में किसी भी तरह शामिल नहीं होना चाहते.

यह भी पढ़ें.

Aligarh Loudspeaker Issue: अलीगढ में हिंदू महासभा ने सनातन भवन पर लगाया लाउडस्पीकर, कहा- पांचों वक्त चलेगा हनुमान चालीसा

Uttarakhand News: दो-दो नदियां होने के बावजूद बागेश्वर प्यासा, गर्मी बढ़ते ही जिले में गहराया पानी का संकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget