एक्सप्लोरर

Pakistan: इमरान खान को बड़ी राहत, महिला जज को धमकाने के मामले में आतंकवाद से जुड़ी धाराएं हटाई गईं

Pakistan News: इमरान खान पर आरोप है कि उन्होंने एक जनसभा में पुलिस और न्यायायिक अधिकारियों को ना बख्शने की धमकी दी थी. इमरान ने उनके एक सहयोगी शाहबाज गिल को जमानत ना मिलने पर कार्रवाई की धमकी दी थी.

Pakistan Court Verdict On Imran Khan: पाकिस्तान (Pakistan) की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को महिला जज को धमकी देने के मामले में बड़ी राहत दी है. इस्लामाबाद हाईकोर्ट (Islamabad High Court) ने सोमवार को पिछले महीने यहां एक रैली के दौरान एक महिला जज (Female Judge) के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के मामले में इमरान खान के खिलाफ आतंकवाद विरोधी आरोपों (Anti-Terrorism Charges) को हटाने का आदेश दिया. हालांकि, इमरान खान के खिलाफ केस चलता रहेगा. अब उनपर केस आतंकवाद रोधी अदालत के बजाय साधारण अदालत में चलेगा.

गौरतलब है कि इस्लामाबाद पुलिस ने इमरान खान के खिलाफ केस दर्ज किया था. इमरान खान पर आरोप है कि उन्होंने एक जनसभा में पुलिस और न्यायायिक अधिकारियों को ना बख्शने की धमकी दी थी. इमरान ने उनके एक सहयोगी शाहबाज गिल को जमानत ना मिलने पर कार्रवाई की धमकी दी थी. बता दें कि शाहबाज को राजद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया गया था. 

इमरान ने दी ये सफाई

इमरान खान इस मामले को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (IHC) में चुनौती दी थी जहां मुख्य न्यायाधीश अतहर मिनाल्लाह की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय पीठ ने मामले की सुनवाई की थी. फैसले की घोषणा करते हुए पीठ ने आदेश दिया कि आतंकवाद निरोधी कानून की धारा 7 के तहत लगे आरोपों को हटाने के बाद संबंधित फोरम में मामले की अन्य धाराओं पर कार्यवाही जारी रहेगी. इमरान खान ने अपने बयान में सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंनें किसी को धमकी नहीं दी, लेकिन वो अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे. 

अविश्वास प्रस्ताव के चलते छोड़ी कुर्सी

बता दें कि अपने नेतृत्व में अविश्वास मत हारने के बाद अप्रैल में खान को सत्ता से बाहर कर दिया गया था, जिस पर उन्होंने आरोप लगाया था कि रूस, चीन और अफगानिस्तान पर उनकी स्वतंत्र विदेश नीति के फैसलों के कारण उन्हें निशाना बनाने वाली अमेरिका की साजिश करार दिया था. क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान, जो 2018 में सत्ता में आए संसद में अविश्वास प्रस्ताव में बाहर होने वाले एकमात्र पाकिस्तानी प्रधानमंत्री हैं.

इसे भी पढ़ेंः-

Chandigarh University Video Row: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS कांड में तीन गिरफ्तार, SIT का हुआ गठन, जानें- अभी तक का पूरा अपडेट

Aligarh News: 'मदरसों और एएमयू को बारूद से उड़ा देना चाहिए', स्वामी यति नरसिंहानंद का विवादित बयान, केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget