एक्सप्लोरर

Chandigarh University Video Row: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS कांड में तीन गिरफ्तार, SIT का हुआ गठन, जानें- अभी तक का पूरा अपडेट

Chandigarh University के MMS Scandal Case में अब तक क्या-क्या हुआ और किसने क्या कहा, यहां जानें अभी तक से सभी बड़े अपडेट्स

Chandigarh University Video Row: पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में पंजाब सरकार ने सख्त एक्शन लिया है. एक ओर जहां आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है तो वहीं महिला अफसरों की एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई गई है जो इस मामले की जांच करेंगी. 

मोहाली स्थिति निजी विश्वविद्यालय में शुक्रवार- शनिवार की रात छात्र-छात्राओं ने उस वक्त आंदोलन शुरू कर दिया जब यह बात सामने आई कि कुछ युवतियों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गए हैं. स्टूडेंट्स के नीचे से पांव तले जमीन तब खिसक गई जब उन्हें यह पता चला कि ऐसा करने वाला कोई और नहीं, उनके ही बीच की छात्र है. हालांकि जिले के एसएसपी विवेक शील सोनी ने दावा किया है कि अभी तक सिर्फ एक ही वीडियो सामने आया है जो आरोपी का ही है. दावा किया जा रहा है कि आरोपी युवती ने 5-6 लड़कियों का नहाते वक्त वीडियो बना लिया. 

मोहाली के यूनिवर्सिटी MMS कांड की अब SIT करेगी जांच, महिला अफ़सरों की बनाई गई टीम

आइए हम आपको बताते हैं कि अब तक इस मामले में क्या-क्या हुआ और किसने क्या कहा-

-यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एक छात्रा पर 5-6 लड़कियों का बाथरूम में नहाते वक्त वीडियो बनाने का आरोप

-ये वीडियो छात्रा ने अपने पहचान वाले लड़के को भेजे.

-17-18 सितंबर को यह मुद्दा उठने के बाद  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार 18 सितंबर को मामले की जांच के आदेश दिए

-शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने आरोपी छात्रा को गिरफ्तार किया है

मामले में अब तक 3 गिरफ्तारी

-शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने आरोपी छात्रा को गिरफ्तार किया

-इसके अलावा हिमाचल प्रदेश से 23 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है जिसे उक्त छात्रा का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है

-युवक को गिरफ्तार कर उसे पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया है

-हिमाचल प्रदेश पुलिस ने इस मामले में 31 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है

छात्राओं के आत्महत्या की खबरों का प्रशासन किया ने खंडन 

-विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने भी उन खबरों को “झूठी व निराधार” बताकर खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि विश्वविद्यालय के छात्रावास में कई छात्राओं के वीडियो बनाए गए और सोशल मीडिया पर साझा किए गए तथा कई छात्रों ने इस प्रकरण के बाद आत्महत्या का प्रयास किया

-छात्र-छात्राओं ने 18 सितंबर की शाम को फिर से प्रदर्शन किया

-प्रदर्शनकारी छात्रों में से कुछ ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों पर घटना को “दबाने” का आरोप लगाया.

-अधिकांश प्रदर्शनकारियों ने काले कपड़े पहन रखे थे और उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में “हमें न्याय चाहिए” जैसे नारे लगाए

मामले को लेकर पुलिस ने क्या कहा

-मोहाली SSP  विवेक शील सोनी ने बताया कि कई छात्राओं का वीडियो बनाकर लीक किए जाने की ‘अफवाह’ के बाद विश्वविद्यालय में आधी रात के बाद प्रदर्शन हुआ

-उन्होंने कहा कि गिरफ्तार छात्रा का मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिये जब्त कर लिया गया है

-पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा- 354 सी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है

-दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

अब तक की जांच में क्या मिला, SSP का बयान

-मोहाली के SSP विवेकशील सोनी ने बताया- लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उसका मोबाइल फोन ले लिया गया है. लड़की ने जो वीडियो अपने बॉयफ्रेंड को भेजा, वो उसका खुद का है. दूसरी लड़कियों के वीडियो नहीं है. जब वह अपना वीडियो भेज रही थी, तब हॉस्टल की अन्य लड़कियों ने उसे देख लिया. आरोपी लड़की और उसका बॉयफ्रेंड लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है

-SSP ने कहा कि महिला वार्डन ने गलती से कह दिया था कि दूसरी लड़कियों की इज्जत का ख्याल रखना था. आरोपी लड़की ने किसी दूसरी लड़की का वीडियो बनाया ही नहीं.

घटना को लेकर सीएम मान ने क्या कहा

-मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट किया, ‘‘चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ...हमारी बेटियां हमारा सम्मान हैं...मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं...जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी’’

-सीएम ने कहा, ‘‘ मैं प्रशासन के संपर्क में हूं.” इसके साथ ही मान ने लोगों से अफवाहों पर गौर नहीं करने की अपील की

-इस घटना को लेकर राजनीतिक दलों की तरफ से भी तीखी प्रतिक्रियाएं आईं और केंद्र व राज्य महिला अधिकार निकायों ने भी दखल दिया

दिल्ली सीएम व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घटना पर क्या कहा

-दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मामले में संलिप्त लोगों को “कठोरतम सजा” मिलेगी.

-केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘पीड़ित बेटियां हिम्मत रखें. हम सब आपके साथ हैं. सभी संयम से काम लें.’’

राष्ट्रीय महिला आयोग ने पुलिस को लिखी चिट्ठी

-राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पंजाब पुलिस के महानिदेशक को पत्र लिखकर मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने और इस मामले में बिना किसी लापरवाही के कड़ाई से निपटने को कहा है.

-आयोग ने कहा कि मामले की पीड़ित लड़कियों को उचित परामर्श दिया जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए

विपक्षी नेताओ ने की दोषियों के लिए सख्त सजा की मांग

-कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, शिरोमणि अकाली दल की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा समेत विपक्षी नेताओं ने दोषियों के लिए सख्त सजा की मांग की है.

-बादल ने कहा कि सरकार को सभी तथ्य सार्वजनिक करने चाहिए और कुछ दबाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए.

-राज्य में नेता विपक्ष बाजवा ने कहा, “चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की घटना व्यथित कर रही है. इस अपराध के अपराधियों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए और मिसाल दिये जाने योग्य सजा दी जानी चाहिए. अगर कोई वीडियो अग्रसारित करता है, तो हमें एक समाज के रूप में इसकी जानकारी अधिकारियों को देनी चाहिए और इस कठिन समय में हम अपनी बहनों के साथ खड़े हैं.”

MMS कांड: 'अपने प्रेमी को भेजी थीं फोटो-वीडियो, लेकिन...', यूनिवर्सिटी का बयान, अब भी प्रोटेस्ट कर रहे स्टूडेंट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget