एक्सप्लोरर

Pakistan caretaker PM On Kashmir: कश्मीर का मतलब युद्ध...पाकिस्‍तान के कार्यवाहक पीएम ने क्या कहा, जानिए

Pakistan caretaker PM Kakar On India Pakistan Relation: पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवार-उल-काकर ने कश्मीर को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि दोनों देशों के बीच शांति बेहद जरुरी है.

Anwarul-Haq-Kakar On Kashmir: पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवार-उल-काकर ने अब कश्मीर का राग अलापा है. जियो न्‍यूज के एक कार्यक्रम में इंटरव्‍यू देते समय काकर ने भारत और पाकिस्‍तान के बीच शां‍ति पर जोर दिया है. लेकिन कश्मीर का नाम लेते हुए काकर ने भारत को दोषी ठहराया है. 

इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तान के केयरटेकर पीएम अनवार-उल-काकर ने कहा है कि दोनों देशों के बीच शांति बेहद जरुरी है लेकिन भारत नहीं चाहता कि शांति स्थापित हो. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तरह ही शांति के लिए बातचीत की अपील की है. उन्होंने आगे अपने इंटरव्यू में कहा है कि संयुक्त राष्‍ट्र के प्रस्तावों के अनुसार कश्मीर समस्या का शांतिपूर्ण हल होना जरूरी है. साथ ही पाकिस्तान के  कार्यवाहक पीएम ने कहा कि अगर दक्षिण एशिया में शांति का एक मौका अस्वीकार कर दिया जाता है तो यह न केवल भारत और पाकिस्तान बल्कि पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय होगा.

भारत के साथ युद्ध नहीं चाहता पाकिस्तान 

काकर ने आगे कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है और वह भारत के साथ युद्ध नहीं चाहते हैं. उन्होंने कहा कि कश्मीर को एक मूल मुद्दा कहना इस बात का मतलब नहीं है कि हम हमेशा भारत के साथ युद्ध चाहते हैं. उन्होंने आगे इस बात को स्वीकार किया कि भारत ने चार साल पहले यानी  साल 2019 में जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया था, जिस वजह से दोनों देशो के बीच तनाव बढ़ा है. 

9 मई की हिंसा पर भी बोले थे काकर 

इससे पहले काकर ने देश में 9 मई को हुई हिंसा को लेकर भी बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा तख्तापलट और गृह युद्ध का एक प्रयास था. साथ ही उन्होंने कहा कि 9 मई की हिंसा में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर और उनकी टीम को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी. 

गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भी कहा था कि वो भारत से बातचीत के लिए तैयार हैं. मालूम हो कि शहबाज ने तब कहा था कि हम अपने उस पड़ोसी से भी बातचीत करना चाहते हैं, जिसके साथ हमने तीन जंग लड़ीं.  हालांकि उन्होंने भारत पर दोष मढ़ते हुए यह भी कहा था कि पड़ोसी देश इस गंभीर मुद्दे पर गंभीरता से बातचीत करे.  शाहबाज ने भी कहा था जंग से किसी मसले का हल नहीं निकल सकता.

कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाये गए हैं काकर 

बता दें कि अनवर-उल-हक काकर को आगामी आम चुनाव होने तक देश का कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है. उन्होंने बीते 14 अगस्त यानी पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी.  

ये भी पढ़ें : Pakistan Water Crisis: पेट्रोल-बिजली के बाद अब पाकिस्तान में पानी का संकट, 'प्यास' से परेशान हुई आवाम
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूती विद्रोहियों का अटैक, यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
हूती विद्रोहियों का अटैक, यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
PoJK को लेकर लाल टोपी का दावा, भारतीय सेना को लेकर दिया बड़ा बयान
PoJK को लेकर लाल टोपी का दावा, भारतीय सेना को लेकर दिया बड़ा बयान
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Embed widget