एक्सप्लोरर

आतंकवाद की फैक्ट्री चलाने वाले पाकिस्तान का बेतुका बयान, कहा- हमारे देश में आतंकी हमलों में भारत का हाथ

Attack in Pakistan : पाकिस्तान पर पिछले कुछ समय में कई आतंकी हमले हो चुके हैं. इन हमलों में कई लोगों ने अपनी जान गवां दी है. वहीं, सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

Pakistan blames India : पाकिस्तान की सरकार अपने देश में आतंकवाद पर लगाम नहीं लगा पा रही और भारत पर गंभीर आरोप लगा रही है. दरअसल, पाकिस्तान ने पिछले कई दशकों तक अपनी जमीन पर आतंकवाद  पनपने दिया है. अब यह आतंकी पाकिस्तान के लिए ही सिर का दर्द बन गए हैं. आए दिन पाकिस्तान में कहीं न कहीं आतंकी हमले हो रहे हैं. जिनमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है. इन सबके बीच पाकिस्तान आतंकवाद पर नियंत्रण लगाने की जगह भारत पर आरोप लगाने में जुटा है. पाकिस्तान अपने देश में हो रहे आतंकी हमलों में भारत के कथित समर्थन का आरोप लगा रहा है.

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने गुरुवार (14 नवंबर) को एक साप्ताहिक ब्रीफिंग में भारत पर आरोप लगाते हुए कहा, “इन आतंकी समूहों को भारत से समर्थन मिलता है.” पाकिस्तान ने अपने बेबुनियाद आरोपों के समर्थन के लिए मंत्रालय के प्रवक्ता ने कुलभूषण जाधव की गिरफ्तारी का जिक्र किया. पाकिस्तान ने 2016 में कुलभूषण जाधव को RAW एजेंट बताकर गिरफ्तार किया था. पाकिस्तान भारत के अलावा अफगानिस्तान पर भी भड़का हुआ है. उसने अफगानिस्तान से आतंकी संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है.

अफगानिस्तान को लेकर पाकिस्तान ने ये कहा

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा, “अफगानिस्तान को अपनी जमीन का इस्तेमाल पाकिस्तान या किसी अन्य पड़ोसी के खिलाफ आतंक फैलाने के लिए नहीं होने देना चाहिए.” पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से किए गए अनुरोधों को गंभीरता से लेने का आग्रह किया. साथ ही पाकिस्तान के लोगों के धैर्य की परीक्षा न लेने की चेतावनी भी दी.

पाकिस्तान में लगातार हो रहे आतंकी हमले

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में शनिवार (9 नवंबर) को बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने शहर के रेलवे स्टेशन पर हमला किया. इस आतंकी हमले में कुल 26 लोगों की जान गई. वहीं, 62 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके अलावा गुरुवार (14 नवंबर) को भी उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में एक पाकिस्तानी तालिबानी आतंकी (TTP) के घर में एक बम विस्फोट हो गया. जिसमें दो बच्चे और पांच आतंकी मारे गए. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर TTP के आतंकियों को अपनी जमीन देने का आरोप लगाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा
PoK के लोगों पर PAK आर्मी का कहर, 50 से ज्यादा की मौत का दावा
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
ईरान में तबाही का मास्टर प्लान! ट्रंप ने अमेरिकी सेना को क्या दिया आदेश?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget